image

माथे पर बिंदी लगाते समय करें इस मंत्र का जाप, वैवाहिक जीवन बना रहेगा सुखमय

 बिंदी के बिना किसी भी महिला का श्रृंगार पूरा नहीं होता है। लेकिन इसे लगाने से आपके जीवन में सुख ही सुख प्राप्त होगा। इसके लिए बस आपको एक मंत्र का जप जरूर करना होगा। 
Editorial
Updated:- 2025-06-16, 18:22 IST

बिंदी लगाना हर महिला को पसंद होता है। इसलिए वो माथे पर अलग-अलग तरह के डिजाइन वाली बिंदी को लगाते हैं। लेकिन अगर आपको वैवाहिक जीवन अच्छा रखना है, तो इसके लिए आप एक खास मंत्र का जाप करें। इस मंत्र से आपके वैवाहिक जीवन में हर तरह की परेशानियां दूर हो जाएंगी। आर्टिकल में जानते हैं किस तरह के मंत्र का जाप आप कर सकती हैं।

बिंदी लगाते समय इस मंत्र का जाप करें

Bindi

जब भी आप अपने माथे पर बिंदी लगाएं तो लक्ष्मी जी के मंत्र श्रीमं का जाप जरूर करें। श्रीमं का अर्थ होता है धन और समृद्धि। इस मंत्र के जाप करते समय आप बिंदी लगाएंगी, तो आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथ ही, आपके जीवन के सारे कष्ट दूर होने लगेंगे। इसे आप तभी बोले जब आप अपने माथे पर बिंदी लगाएं।

किस महिला को कौन सी बिंदी लगानी चाहिए

1 - 2025-06-16T155014.367

अगर आपका चेहरा गोल है, तो आप लंबी बिंदी लगाएं। इससे आपका आकर्षण बढ़ता है। साथ ही, आपकी तरफ लोग ज्याद आकर्षित होते हैं। वहीं लंबे चेहरे वाली महिलाओं को हमेशा छोटी और गोल बिंदी लगानी चाहिए। इससे आपके चेहरे का निखार बढ़ता है। साथ ही, आपके श्रृंगार अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें: मंदिर में प्रसाद के रूप में मिली श्रृंगार सामग्री का क्या करना चाहिए?

बिंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • माथे पर बिंदी को ज्यादा माथे के ज्यादा ऊपर करके न लगाएं।
  • बिंदी हमेशा आइब्रो के बीच में लगाएं। इससे आपकी ऊर्जा तेज होती है।
  • काले रंग की बिंदी का इस्तेमाल कम करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा प्रभावित होती है।
  • बिंदी को लाल रंग में ही चुने।
  • बिंदी को लगाते समय आपके चेहरा दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए।
  • आप कुमकुम वाली बिंदी को ज्यादा माथे पर लगाएं।
  • मंत्र को सही समय पर करें।

बिंदी से श्रृंगार के साथ-साथ आपके जीवन में भी मधुरता आएगी। इसलिए आप इसे जरूर लगाएं और इस मंत्र का जाप करें। आपका जीवन अच्छा रहेगा। आप चाहें तो अपने ज्योतिषी जी से राय ले सकते हैं। इससे आपको मंत्र का सही तरीका और समय दोनों पता चल जाएगा। लेकिन इससे आपको नियमित तरीके से करना होगा। तभी आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही, आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी कम होने लगेगी।

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: छोटी-छोटी ये बातें देती हैं दुर्भाग्‍यपूर्ण स्थिति का संकेत, कुछ बुरा होने से पहले ही कर लें ये उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;