भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। बप्पा की पूजा सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले की जाती है। इसलिए इन्हें प्रथम पूजनीय देवता कहा जाता है। अगर आप नए घर में प्रवेश, नया व्यवसाय शुरू करने, विवाह जैसे मांगलिक कार्य करने जा रहे हैं तो भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने के दौरान उनकी स्तुती और चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। अब ऐसे में भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ाने से क्या होता है? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और रिद्धि-सिद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है। आपको बता दें, भगवान गणेश को बेलपत्र बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कुंडली में ग्रहदोष हैं, तो आप बुधवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में बेलपत्र चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है।
सबसे पहले भगवान गणेश का आह्वान करें।
उसके बाद भगवान गणेश जी की प्रतिमा को शुद्ध जल से स्नान कराएं।
भगवान गणेश को कुमकुम लगाएं और उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
भगवान गणेश को लाल कनेर का फूल जरूर चढ़ाएं। यह बप्पा को बेहद प्रिय है।
उसके बाद बेलपत्र को शुद्ध जल से धोएं और फिर उसे पत्ते की चिकनी सतह को भगवान गणेश को चढ़ाएं। आप जितनी बार बेलपत्र चढ़ा रहे हैं, आप उतनी बार अपनी मनोकामना कहें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
आप भगवान गणेश को 3, 5 या 7 बार बेलपत्र के पत्ते चढ़ाएं।
आखिर में भगवान गणेश की आरती करें।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?
गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। बेलपत्र अर्पित करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं, चुनौतियां और संकट दूर होते हैं। इतना ही नहीं, जो दांपत्ति संतान सुख की कामना कर रहे हैं तो वह भगवान गणेश को बेलपत्र जरूर चढ़ाएं और बेलपत्र चढ़ाने के दौरान उमापुत्राय नमः का जाप करें और 7 पत्ते बप्पा को चढ़ाएं। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Mantra: इस एक मंत्र के जाप से मिलेगी गणपति की कृपा, घर आएगी समृद्धि
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।