Office Desk Par Tulsi Ka Paudha Rakhne Se Kya Hoga: ऑफिस डेस्क पर लोग तरह-तरह की चीजें रखते हैं ताकि पॉजिटिविटी बनी रहे और कार्य स्थल पर सफलता प्राप्त हो सके। हालांकि कई बार सकारात्मकता पाने के चक्कर में लोग गलत पौधे रख देते हैं ऑफिस डेस्क पर जिससे नेगेटिव प्रभाव देखने को मिलने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे बताये गए हैं जिन्हें ऑफिस डेस्क पर नहीं रखना चाहिए। ठीक ऐसे ही कुछ पौधे बहुत शुभ माने जाते हैं लेकिन ऑफिस डेस्क पर उन्हें फिर भी नहीं रखना चाहिए। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर ऑफिस डेस्क तुलसी का पौधा रखना चाहिए या नहीं।
ऑफिस डेस्क पर तुलसी रखना सही है या गलत
वास्तु शास्त्र कहता है कि तुलसी का पौधा कभी भी ऑफिस डेस्क पर नहीं रखना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। अगर तुलसी आप घर में भी रखते हैं, तब भी उसकी पूजा करना अनिवार्य माना जाता है।
यह भी पढ़ें:घर में धूप या अगरबत्ती, क्या जलानी चाहिए?
इसके अलावा, तुलसी का पौधा कभी भी यूं तो नहीं घर में लाया जाता है बल्कि उसकी स्थापना विधिवत होती है और एक बार जिस स्थान पर तुलसी का पौधा लगा दिया जाता है उस स्थान से हटानाअशुभ माना जाता है। यह नियम ऑफिस में संभव नहीं है।
ऑफिस डेस्क पर अगर आप तुलसी का पौधा रखते हैं तो उसकी स्थापना से लेकर उसकी पूजा तक करना जरूरी है। ऑफिस में यह सब करना मुमकिन नहीं है, इसी कारण से कार्य स्थल पर तुलसी का पौधा रखना वर्जित माना गया है। इससे धन हानि होती है।
यह भी पढ़ें:क्या घर में रख सकते हैं पारद शिवलिंग?
तुलसी के पौधे को डेस्क पर रखने से न सिर्फ तरक्की रुकती है बल्कि ग्रह अशांत होने लगते हैं, ग्रहों की शुभता नष्ट होती है, ग्रहों से नकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं और कार्य स्थल पर वास्तु दोष का भी संचार होता है। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर ऑफिस डेस्क पर तुलसी का पौधा रखना सही है या गलत और के है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों