अधिकतर लोग अपनी कुंडली के दोष को लेकर परेशान रहते हैं। कई बार मेहनत करने के बाद भी मन के हिसाब से फल नहीं मिलता जिसके कारण परेशानी बढ़ती ही जाती है। कुंडली में अगर बृहस्पति दोश है, तो इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। करियर की परेशानी से लेकर स्वास्थ्य में दिक्कतों तक बृहस्पति के खराब होने से बहुत कुछ हो सकता है।
इस ग्रह का सबसे ज्यादा असर नौकरी पर पड़ता है। करियर ग्रोथ में रुकावट, किसी ऑफिशियल काम में रुकावट भी इस ग्रह के कारण ही आती है। कई बार काम होते-होते अटक जाता है। ऐसे में उस ग्रह की शांति का कोई उपाय करना जरूरी हो जाता है।
आइए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन के मुताबिक, चार नींबू का यह उपाय जूपिटर यानी बृहस्पति को शांत करने का एक उपाय बताया है। उनके मुताबिक, सिर्फ चार नींबू का यह टोटका आपको सुख और शांति प्रदान कर सकता है।
एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन के अनुसार, आपको चार नींबू को चार दिन तक अपने सिर से उतार कर किसी मंदिर में दान करना है। ध्यान रहे कि इसे मंदिर में दान के अनुसार देखें ना कि किसी चौराहे या किसी पेड़ के नीचे रखकर आएं। आपको इस दान की शुरुआत ब्रृहस्पतिवार से ही करनी है। यानी गुरुवार के दिन से दान शुरू करना है और अगले चार दिन इसे करते रहना है।
इसे जरूर पढ़ें- 1 छोटा सा नींबू कर सकता है मालामाल, आजमाएं ये अचूक टोटके
हमारे शास्त्रों में दान का महत्व है और इसके कारण ही हमें हमारे कर्मों का फल मिलता है। अगर लंबे समय से आपकी कोई समस्या अटक रही है, तो यह टोटका काम कर सकता है।
View this post on Instagram
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने ब्रृहस्पति को शांत करने के कुछ और उपाय बताए हैं। उनके मुताबिक, एक मंत्र ऐसा है जिसका जाप करने से यह समस्या शांत होती है।
"देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।"
इस मंत्र के जाप से आपकी कुंडली में जिस तरह की समस्याएं चल रही थीं वह ठीक होंगी और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
ब्रृहस्पति ग्रह मेहनत को दिखाता है और आपको मेहनत जरूर करनी है। यह ग्रह आलस से अलग रहता है। अगर किसी ने भी किसी भी वजह से आलस किया, तो इस ग्रह को मजबूत नहीं किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- मंगलवार के दिन करें काली मिर्च के ये अचूक टोटके, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
नीबूं को निगेटिव एनर्जी कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आपको अपने पास से निगेटिव एनर्जी दूर करनी है, तो आपको यह उपाय करना चाहिए।
घर के चारों कोनों में 7 बार नींबू लेकर घुमाएं। ध्यान रहे खुद के नहीं घर के चारों कोनों में इसे घुमाना है ताकि आपका माहौल ठीक हो जाए।
इसके बाद आप इसे किसी सुनसान जगह पर ले जाकर चार टुकड़े करें और फिर चारों दिशाओं में फेंक दें। यह टोटका घर की और आपके आस-पास की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए है।
ऐसे ही अगर आपको लगता है कि आपके ऊपर नेगेटिव एनर्जी ज्यादा है, तो अपने ऊपर से 7 बार नींबू को घुमाएं और फिर उसे किसी सुनसान जगह पर चार टुकड़े करके फेंक आएं। यही टोटका नजर उतारने के काम भी आता है।
हालांकि, आपको यह भी समझना चाहिए कि ये टोटके सिर्फ नेगेटिव एनर्जी को दूर करने का एक तरीका हैं। इसकी तुलना आप किसी तरह के जादू से नहीं कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।