image

माता पार्वती के सो जाने के बाद किसने सुनी अमरनाथ गुफा में शिव जी से अमर कथा? जानें यहां

Amar Katha: अमरनाथ यात्रा आज यानी 3 जुलाई से शुरू हो रही है। यही वो स्थान है जहां पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। जिसे सुनते समय माता पार्वती सो गई थी। ऐसे में इस कथा को पूरा किसने सुना आपको आर्टिकल में बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-03, 14:47 IST

हिंदू धर्म में धार्मिक स्थलों से जुड़े कई सारे ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें जानने के लिए लोग उन स्थानों पर जाकर भगवान के दर्शन करता है और उनसे जुड़ी चीजों को जानता है। अमरनाथ भी उस स्थान में से एक है। इस यात्रा को सावन का महीना शुरू होने से पहले आरंभ कर दी जाती है। वहां पहुंचने के लिए लोग जत्थे में जाते हैं। हर भक्त चाहता है कि वो बाबा बर्फनी के दर्शन करके अपनी मनोकामना को पूरा करे। वहीं उन 2 पक्षियों को भी देखना चाहता है जिन्होंने भगवान शिव से पूरी अमर कथा सुनी। आइए आपको बताते हैं इस कथा से जुड़ी बातें।

बाबा बर्फानी की अमर कथा

शिवपुराण की कथा में अमर कथा का वर्णन पूरे विस्तार के साथ किया गया है। साथ ही, अमरनाथ की कथा के रहस्य को भी वहां पर बताया गया है। एक बार की बात है माता पार्वती भगवान शिव से पूछने लगी क्या आप अजर-अमर हैं? लेकिन भगवान शिव ने उस समय उनके सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी को दोबारा पाने के लिए हमें हर बार जन्म लेना पड़ता है, लेकिन मुझे आपको पति के रूप में पाने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या क्यों करनी पड़ी। क्या आपको अमर होने का रहस्य पता है? भगवान शिव माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य नहीं बताना चाहते थे। लेकिन माता पार्वती अपनी बातों पर अडिग रहीं। ऐसे में भगवान शिव ने उनकी बातों को माना और अमरत्व कथा सुनाने लगे। लेकिन भगवन शिव चाहते थे कि इस कथा को कोई और न सुने। इसलिए उन्होंने अमरनाथ की गुफा को चुना। यह शांतिपूर्ण जगहों में से एक है। यहां पर एक महीने के लिए भक्तों का जयकारा सुनाई देता है। इसके बाद यहां पर रास्तों को भी बंद कर दिया जाता है।

Amarnath

भगवान शिव ने कथा से पहले किन तत्वों का किया त्याग

भगवान शिव ने माता पार्वती की बात मानकर कथा सुनाने के लिए अमरनाथ का रास्ता चुना। लेकिन वहां जानें से पहले उन्होंने पांच तत्व का त्याग किया। साथ ही, उस गुफा में नंदी, कार्तिकेय, गणेश या कोई अन्य पशु-पक्षी न आ पाए, इसलिए गुफा के चारों ओर आग जला दी। उसके बाद अमर कथा सुनानी शुरू की। जब भोलेनाथ माता पार्वती को अमर कथा सुना रहे थे, तो उसी दौरान माता पार्वती आधी कथा के समय सो गईं। यह बात भगवान शिव को उस समय नहीं पता चली और वह कथा को सुनाते रहे। उसी समय वहां पर दो सफेद कबूतर गुफा में मौजूद थे। वह इस अमर कथा को सुन रहे थे और वे हुंकार भर रहे थे। भगवान शिव को लगा की माता पार्वती उनकी कथा को सुन रही हैं। जब कथा समाप्त हुई, तो भगवान भोलेनाथ ने देखा कि माता पार्वती तो सो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या शिव पुराण का पाठ शाम को कर सकते हैं?

माता पार्वती के सोने के बाद किसने सुनी अमर कथा

भगवान शिव की कथा अगर माता पार्वती ने नहीं सुनी तो किसने सुनी यह सवाल अक्सर मन में आता है। जब भगवान शिव ने चारों तरफ देखा तो वहां दो कबूतर मौजूद थे। तब भगवान शिव को गुस्सा आया, तो वे दोनों कबूतर उनसे क्षमा याचना करने लगे। साथ ही, उन्होंने महादेव से कहा कि अगर आपने हमें मार दिया तो आपकी सुनाई हुई कथा असत्य हो जाएगी। तब भगवान शिव ने कहा कि आज से तुम यहां अमरनाथ की गुफा में वास करोगे। तुम दोनों को शिव और शक्ति का प्रतिक चिन्ह माना जाएगा। उसके बाद से कबूतर का जोड़ा अमर हो गया। इस पूरी कथा के बाद से ही उस गुफा को अमरनाथ और इसे अमर कथा कहते हैं। लोगों की माने तो आज भी वो कबूतर का जोड़ा महादेव की पूजा के समय दिखाई देता है।

Amar katha

इसे भी पढ़ें: क्या सच में कलयुग में भी भगवान हैं मौजूद? ये बातें देती हैं प्रमाण

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
माता पार्वती के सोने के बाद किसने सुनी अमर कथा?
भगवान शिव द्वारा सुनाई गई अमर कथा गुफा में मौजूद दो कबूतरों ने सुनी थी।
अमरनाथ यात्रा सावन में क्यों होती है शुरू?
इसी सावन के महीने में भगवान शिव में माता पार्वती को अमरनाथ गुफा में अमर कथा सुनाई थी।
अमरनाथ यात्रा की क्या है महत्वता?
अमरनाथ यात्रा में आपको बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं।
अमरनाथ यात्रा कब पूरी मानी जाती है?
अमरनाथ यात्रा तब पूरी मानी जाती है जब आप बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;