Sat Feb 28, 2026 | Updated 08:55 AM IST
image

Aaj Ka Panchang 28 February 2026: फाल्गुन शुक्ल द्वादशी पर बन रहे हैं ये खास संयोग हो सकता 3 गुना लाभ, जानिए आज का पंचांग

त्रिपुष्कर योग और पुष्य नक्षत्र का बन रहा है संयोग इस दिन का पंचांग आप आर्टिकल में विस्तार से जानें, ताकि आपके कार्यों में किसी तरह की कोई रुकावट न आए।
Editorial
Updated:- 2026-02-28, 07:00 IST

आज शनिवार, 28 फरवरी 2026 का दिन भगवान शनिदेव, हनुमान जी और आर्थिक उन्नति के लिए साल के सबसे शुभ दिनों में से एक है। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है जो लोग आमलकी एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें आज व्रत का पारण करना चाहिए । आज आकाश मंडल में सुबह 09:35 बजे के बाद नक्षत्रों का राजा पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इसके स्वामी शनि देव और देवता बृहस्पति हैं। शनिवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ने से  शनि पुष्य का दुर्लभ संयोग बनता है। सबसे खास बात यह है कि सुबह 09:35 बजे के बाद  त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में त्रिपुष्कर योग को चमत्कारी माना गया है, क्योंकि इस योग में किए गए शुभ कार्य, खरीदारी या प्राप्त धन तीन गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और उपाय।

1 - 2026-02-27T125453.810

आज का पंचांग - 28 फरवरी  2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार  योग करण
द्वादशी (रात्रि 08:45 बजे तक)  पुनर्वसु   शनिवार   सौभाग्य  बव 

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 28 फरवरी  2026

प्रहर  समय
सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर होगा
सूर्यास्त  शाम 06 बजकर 12 मिनट पर होगा
चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 11 मिनट पर होगा
चंद्रास्त सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 28 फरवरी 2026       

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 04 बजकर 54 मिनट से 05 बजकर 42 मिनट तक 
अभिजीत मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 01 बजकर 08 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 52 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 28 फरवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
राहु काल सुबह 09 बजकर 28 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक
यमगंड  दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 58 मिनट तक

शनिवार को राहु काल सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे के आसपास होता है। ध्यान रहे, त्रिपुष्कर योग भी लगभग इसी समय शुरू हो रहा है, इसलिए सोने, चांदी या जमीन की खरीदारी सुबह 11:00 बजे के बाद करें।

आज के खास दिन का महत्व: त्रिपुष्कर योग और पुष्य नक्षत्र

आज फाल्गुन शुक्ल द्वादशी तिथि है। एकादशी व्रत का पारण (व्रत खोलना) आज सुबह किया जाएगा। आज सुबह 09:35 बजे के बाद पुष्य नक्षत्र लग रहा है। पुष्य को सभी 27 नक्षत्रों में सबसे श्रेष्ठ और स्थायी माना जाता है। इसका प्रतीक गाय का थन है, जो पोषण और कृपा का सूचक है। आज का सबसे बड़ा आकर्षण त्रिपुष्कर योग है। इस योग की खासियत यह है कि इस समय जो भी शुभ या अशुभ काम होता है, वह जीवन में 3 बार रिपीट होता है। इसलिए आज खरीदारी , बैंक में पैसे जमा करना और निवेश करना बहुत लाभकारी होगा।

शनि पुष्य और त्रिपुष्कर योग का संयोग:

ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन पुष्य नक्षत्र आने पर शनि पुष्य योग बनता है। शनि स्टेबिलिटी के कारक हैं और पुष्य वृद्धि का। आज के दिन शुरू किया गया व्यापार, खरीदा गया मकान या आभूषण आपकी आने वाली पीढ़ियों तक टिकता है। त्रिपुष्कर योग इस वृद्धि को तीन गुना कर देगा। आज के दिन किसी से उधार बिल्कुल न लें और न ही अपना कोई सामान बेचें, वरना यह स्थिति जीवन में 3 बार आएगी।

3 - 2026-02-27T125429.173

आज का विशेष उपाय:

  • आज शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और काले तिल अर्पित करें।
  • आज के दिन चींटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलाएं।
  • भगवान विष्णु को पंचामृत और तुलसी दल का भोग लगाएं।
  • आज हनुमान जी के सामने बैठकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;