Sat Feb 28, 2026 | Updated 08:43 AM IST
image

Aaj Ka Choghadiya 28 February 2026: शनिवार को फाल्गुन शुक्ल द्वादशी, जानें किस चौघड़िया मुहूर्त में कर सकते हैं शुभ काम

आज के चौघड़िया मुहूर्त को देखकर आपको जिस कार्यों को करना है, तो इसके लिए पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें, ताकि आपके सभी कार्य अच्छे से हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-02-28, 07:30 IST

28 फरवरी 2026 आज शनिवार है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज एकादशी के व्रत का पारण भी किया जाएगा। आज पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। पुनर्वसु का अर्थ है प्रकाश की वापसी या पुनः धनी होना । इसके स्वामी गुरु हैं और देवता अदिति हैं। यह नक्षत्र ज्ञान, सात्विकता, सुरक्षा और जीवन में नई सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है। साथ ही आज अत्यंत शुभ सौभाग्य योग बन रहा है। शनिवार , पुनर्वसु और सौभाग्य योग का यह त्रिवेणी संयोग आज के दिन को रुके हुए कार्यों को पूरा करने, धन लाभ और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बहुत शुभ बनाता है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी के चौघड़िया मुहूर्त के बारे में जानें।

1 - 2026-02-27T125430.527

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। पुनर्वसु होने के कारण आज के दिन सात्विक आचरण रखना और बुजुर्गों का सम्मान करना अत्यंत फलदायी है। सौभाग्य योग की पवित्र ऊर्जा में आज शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना और पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करना शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से तुरंत मुक्ति दिलाता है। आज के दिन काले तिल, उड़द की दाल या किसी लोहे के बर्तन का दान करना शनि देव को प्रसन्न करता है और गुरु ग्रह के शुभ फल प्रदान कर कार्यों में सौभाग्य लाता है।

दिन के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम समय
काल 06:33 बजे से 08:01 बजे तक
शुभ 08:01 बजे से 09:29 बजे तक
रोग 09:29 बजे से 10:57 बजे तक
उद्वेग 10:57 बजे से 12:25 बजे तक
चल 12:25 बजे से 01:53 बजे तक
लाभ 01:53 बजे से 03:21 बजे तक
अमृत  03:21 बजे से 04:49 बजे तक
काल 04:49 बजे से 06:15 बजे तक

दिन का चौघड़िया – 28 फरवरी 2026 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

  • आज शनिवार है, इसलिए दिन की शुरुआत काल चौघड़िया से हो रही है।
  • शनिवार की सुबह काल चौघड़िया से शुरू होती है। यह समय यात्रा या नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुकूल नहीं है। सुबह शनि देव का ध्यान करें और एकादशी व्रत का पारण सात्विक भोजन से करें।
  • शुभ चौघड़िया में यह समय बहुत सकारात्मक है। पुनर्वसु नक्षत्र की ज्ञानवर्धक ऊर्जा के साथ शुभ कार्य, खरीदारी, शिक्षा से जुड़े कार्यों या भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए यह श्रेष्ठ समय है।
  • रोग चौघड़िया में शनिवार को सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहता है। यहाँ रोग चौघड़िया भी है। 09:29 से 10:30 बजे तक का समय पूर्णतः वर्जित है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य, बड़ा निवेश या यात्रा न करें।
  • उद्वेग चौघड़िया में मन में थोड़ी बेचैनी या मानसिक उलझन हो सकती है। सरकारी कार्यों या अधिकारियों से जुड़े मामलों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए बहस करने से बचें और धैर्य बनाए रखें।

2 - 2026-02-27T125427.174

  • चल चौघड़िया में स्थिति सामान्य होगी। पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से आज की गई यात्रा या फील्ड वर्क सफल रहेगा। रुके हुए कार्यों को गति देने के लिए यह समय ठीक है।
  • लाभ चौघड़िया में गुरु के नक्षत्र में लाभ चौघड़िया का होना बहुत शुभ है। व्यापारिक सौदे, धन निवेश या नई प्रॉपर्टी की चर्चा के लिए यह समय उत्तम है। सौभाग्य योग का फल यहाँ मिलेगा।
  • अमृत चौघड़िया में शनिवार को अमृत चौघड़िया दुर्लभ और अत्यंत फलदायी होता है। किसी बड़े निर्णय को लेने, रुके हुए कार्य को शुरू करने या शनि देव के उपाय करने के लिए यह समय अति शुभ है।
  • काल चौघड़िया में शाम ढलने से पहले सतर्क हो जाएं। अग्नि और बिजली के उपकरणों से जुड़े काम ध्यानपूर्वक करें। वाहन सावधानी से चलाएं और विवादों से दूर रहें।

रात के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम  समय
लाभ 06:15 बजे से 07:47 बजे तक
उद्वेग 07:47 बजे से 09:19 बजे तक
शुभ 09:19 बजे से 10:51 बजे तक
अमृत  10:51 बजे से 12:23 बजे तक
चल 12:23 बजे से 01:55 बजे तक
रोग 01:55 बजे से 03:27 बजे तक
काल 03:27 बजे से 04:59 बजे तक
लाभ 04:59 बजे से 06:32 बजे तक

रात का चौघड़िया – (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

  • पुनर्वसु नक्षत्र और शनिवार की रात गहरे चिंतन और शनि शांति के उपायों के लिए विशेष होती है।
  • लाभ चौघड़िया में सूर्यास्त के ठीक बाद लाभ चौघड़िया का संयोग अद्भुत है। प्रदोष काल के इस समय घर या शनि मंदिर में दीपदान करने और व्यापारिक एकाउंटिंग पूरा करने का यह सबसे श्रेष्ठ समय है।
  • उद्वेग चौघड़िया में मन थोड़ा विचलित हो सकता है। परिवार के साथ रहें और पुरानी नकारात्मक बातों पर चर्चा करने से बचें।
  • शुभ चौघड़िया में यह समय बहुत सुखद है। रात का भोजन करने और परिवार के साथ भविष्य की फाइनेंसियल प्लानिंग बनाने के लिए उत्तम समय।

1720269168js4

  • अमृत चौघड़िया में ध्यान, मंत्र जाप और आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है। सौभाग्य योग इस समय मंत्रों को जाग्रत करता है और बुद्धि का विकास करता है।
  • चल चौघड़िया में यह सामान्य समय है। अगले दिन के कार्यों की सूची बनाएं और विश्राम करें।
  • रोग चौघड़िया में स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नींद में अड़चने से बचें।
  • काल चौघड़िया में ब्रह्म मुहूर्त से पहले का यह समय तंत्र और गुप्त साधना के लिए है, सामान्य जन के लिए वर्जित है।
  • लाभ चौघड़िया में अगले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना और सूर्य देव की उपासना की तैयारी करना आरोग्य और तेज देगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;