
आज शनिवार, 24 जनवरी 2026 का दिन धैर्य, संयम और स्थिरता का प्रतीक है। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। यह एक अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग है क्योंकि आज शनिवार है शनि का दिन और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी भी शनि देव ही हैं। यानी आज शनि का दिन और शनि का ही नक्षत्र है। ज्योतिष में इसे द्वि-शनि योगजैसा प्रभाव माना जाता है। यह दिन उन कार्यों के लिए सर्वोत्तम है जिनमें गहराई, धैर्य और लंबे समय तक चलने वाली सफलता की आवश्यकता होती है। साथ ही आज शिव योग भी बन रहा है, जो कल्याणकारी है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, इस विशेष संयोग का अर्थ और उपाय।

| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| षष्ठी (रात्रि 12:42 बजे तक) | उत्तरा भाद्रपद | शनिवार | शिव | कौलव |
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर होगा |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 58 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर होगा |
| चंद्रास्त | रात्रि 11 बजकर 32 मिनट पर होगा |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 11 मिनट तक |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 05 बजकर 56 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | सुबह 09 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक |
| यमगंड | दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक |
| गुलिक काल | सुबह 06 बजकर 56 मिनट से 08 बजकर 19 मिनट तक |
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और शनिवार का संयोग
ज्योतिष शास्त्र में जब शनिवार के दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होता है, तो शनि का प्रभाव दोगुना हो जाता है। शनि कर्म के कारक हैं और उत्तरा भाद्रपद संयम का। यह संयोग अनुशासन और न्याय का दिन बनाता है। आज के दिन झूठ बोलना, छल करना या किसी का हक मारना तुरंत दंड का भागी बना सकता है। लेकिन जो लोग आज मेहनत करते हैं, शनि देव उन्हें रंक से राजा बनाने की क्षमता रखते हैं। यह दिन सन्यास योग जैसा माहौल बनाता है, आज मन सांसारिक मोह-माया से हटकर शांति की ओर भागता है। यह समय भविष्य लॉन्ग टर्म प्लानिंग और नींव रखने के लिए बहुत शुभ है, पंचक के नियमों का ध्यान आज रखना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।