
05 जनवरी 2026, सोमवार का दिन धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो सुबह 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। माघ माह का प्रारम्भ हो गया है जो की रण साधना, संयम और मानसिक शुद्धि के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है। सोमवार का दिन होने से आज दिन विशेष रूप से भगवान शिव की भक्ति , चंद्र ग्रह की शांति और मन की स्थिरता से जुड़ा हुआ है। आज का सबसे प्रमुख ज्योतिषीय महत्त्व यह है की आज पुष्य नक्षत्र है जो की दोपहर 01 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में सबसे शुभ माना जाता है यह नक्षत्र पोषण देने वाला और स्थायित्व प्रदान करने वाला माना गया है। यही कारण है कि इसे नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। इस लिए इस बार माघ माह, सोमवार और पुष्य नक्षत्र यह तीनो का त्रियोग आज के दिन को विशेष रूप से प्रभावशाली बना देता है। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि चंद्रमा की अपनी ही राशि मानी जाती है, जिससे भावनाओ का संतुलन , पारिवारिक जुड़ाव और मन की स्थिरता में वृद्धि होती है। ऐसे में आज का दिन रिश्तों को सुधारने के लिए , मन की उलझनों को सुलझाने के लिए और अपने अंदर की बेचैनी को शांत करने के लिए श्रेष्ठ माना गया है। ऐसे में आइये जानते हैं मध्य प्रदेश , छिंदवाड़ा के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।

| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| द्वितीया (सुबह 09:59 तक) | पुष्य | सोमवार | विश्कुम्भ | गर |
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 38 मिनट पर होगा। |
| चंद्रोदय | शाम 07 बजकर 48 मिनट पर होगा। |
| चंद्रास्त | सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा। |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 11 मिनट 06 बजकर 00 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 11 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 41 मिनट तक |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | सुबह 08 बजकर 13 मिनट से 09 बजकर 34 मिनट तक |
| यमगंड | सुबह 10 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक |
| गुलिक काल | दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक |
इन समयों में किसी भी तरह से शुभ कार्य, नई शुरुआत, धन लेन-देन या विवाद करना नुकसान दे सकता है। यह समय कोई अंधविश्वास नहीं है, बल्कि समय की मनोवैज्ञानिक और ऊर्जा पर आधारित है। जो लोग इन समयों में बिना सोचे निर्णय लेते हैं, उन्हें ही बार-बार रुकावटों का सामना करते हैं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
पुष्य नक्षत्र यह वृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता का संकेतक देता है की जो भी कार्य इस नक्षत्र किया जाता है, वह तात्कालिक लाभ नहीं देता बल्कि लम्बे समय तक परिणाम देने की क्षमता रखता है। इस नक्षत्र में लिए गए निर्णय को दोबारा सोचना नहीं पड़ता। पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्य समय के साथ मज़बूत होते जाते हैं। धन संचय, शिक्षा से जुड़े निर्णय, पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ और स्वास्थ्य संबंधी संकल्प इस नक्षत्र में विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं। यही कारण है कि पुष्य में शुरू की गई योजनाएँ धीरे-धीरे लेकिन सुरक्षित रूप से आगे बढ़ती हैं। जब माघ माह में पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, तो इसका प्रभाव केवल बाहरी सफलता तक सीमित नहीं रहता। यह समय व्यक्ति को मानसिक मजबूती प्रदान करता है। इस योग में मन अधिक स्थिर रहता है, अनावश्यक भ्रम कम होते हैं और व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति का विकास होता है इसीलिए माघ माह में पुष्य नक्षत्र को सही दिशा में लिया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़ा आधार बन सकता है।
सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित होता है। जब भी चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में होता है, तब मन अधिक संवेदनशील हों जाता है लेकिन संतुलित रहता है। यह दिन उन लोगों के लिए विशेष है जो मानसिक तनाव, अनिद्रा, भावनात्मक अस्थिरता या पारिवारिक चिंता से गुजर रहे हैं। माघ माह का यह दिन आत्मिक शुद्धि, मानसिक स्थिरता और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ाने वाला है। पुष्य नक्षत्र और सोमवार का यह संयोग व्यक्ति को भीतर से मजबूत करता है और जीवन में स्थायित्व लाने लाता है। आज किए गए संयम और उपाय आने वाले दिनों में पॉजिटिव चैंजेस ला सकते हैं।
हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।