
18 मार्च 2026 आज बुधवार का दिन है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सनातन धर्म में इसे श्राद्ध अमावस्या या चैत्र अमावस्या के नाम से जाना जाता है। आज के दिन पितरों की शांति, तर्पण और दान-पुण्य का बहुत बड़ा महत्व होता है। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और शुभ योग बन रहा है। बुधवार के दिन अमावस्या का होना मन को शांत रखकर, पुरानी उलझनों को सुलझाने और घर-परिवार के साथ मिलकर पितरों का आशीर्वाद लेने के लिए बहुत अच्छा है।
अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित होता है और बुधवार विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का दिन है। आज पितरों का आशीर्वाद पाने और जीवन की सारी रुकावटों को दूर करने के लिए बहुत ही आसान और घरेलू उपाय करें। आज सुबह नहाने के बाद एक तांबे या पीतल के लोटे में साफ जल लें, उसमें थोड़ा सा काला तिल और एक सफेद फूल डालकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अपने पितरों का ध्यान करते हुए जल जरूर चढ़ाएं। इसके साथ ही, घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए आज ताजी रोटी पर थोड़ा सा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं। आज शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर या दक्षिण दिशा की ओरसरसों के तेल का एक दीपक जरूर जलाएं। यह बहुत ही आसान और घरेलू उपाय है, जिससे आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे, घर से नकारात्मकता दूर होगी और पितरों की कृपा से घर में खूब बरकत आएगी।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| लाभ | 06:20 बजे से 07:50 बजे तक |
| अमृत | 07:50 बजे से 09:20 बजे तक |
| काल | 09:20 बजे से 10:50 बजे तक |
| शुभ | 10:50 बजे से 12:20 बजे तक |
| रोग | 12:20 बजे से 01:50 बजे तक |
| उद्वेग | 01:50 बजे से 03:20 बजे तक |
| चल | 03:20 बजे से 04:50 बजे तक |
| लाभ | 04:50 बजे से 06:20 बजे तक |
| मुहूर्त का नाम | समय |
| उद्वेग | 06:20 बजे से 07:50 बजे तक |
| शुभ | 07:50 बजे से 09:20 बजे तक |
| अमृत | 09:20 बजे से 10:50 बजे तक |
| चल | 10:50 बजे से 12:20 बजे तक |
| रोग | 12:20 बजे से 01:50 बजे तक |
| काल | 01:50 बजे से 03:20 बजे तक |
| लाभ | 03:20 बजे से 04:50 बजे तक |
| उद्वेग | 04:50 बजे से 06:19 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।