Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
aaj ka choghadiya

Aaj Ka Choghadiya 03 January 2026: मंगलवार को बनने वाला है मघा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग, देखें आज का चौघड़िया मुहूर्त

आज मंगलवार, फाल्गुन कृष्ण द्वितीया को मघा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। मघा नक्षत्र गंडमूल होने के कारण यात्रा जैसे कार्यों के लिए शुभ नहीं, पर प्रशासनिक कार्यों हेतु उत्तम है। सौभाग्य योग वैवाहिक सुख लाता है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 07:30 IST

03 फरवरी 2026 आज मंगलवार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। मघा नक्षत्र सिंह राशि में आता है और इसे  गंडमूल नक्षत्रों में गिना जाता है। इसके स्वामी केतु हैं और यह नक्षत्र पितरों  का प्रतीक माना जाता है। मघा का अर्थ है  महान या  शक्तिशाली।  आज के दिन पितरों का तर्पण या स्मरण करने से वंश वृद्धि और पारिवारिक शांति मिलती है। साथ ही आज सौभाग्य योग बन रहा है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है, यह योग जीवन में  सौभाग्य और वैवाहिक सुख लाता है। मंगलवार मंगल  और मघा  केतु का संयोग आज अंगारक योग जैसा प्रभाव भी बना सकता है, इसलिए आज आग, बिजली और मशीनरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें।

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व

मघा नक्षत्र को  राजसी  नक्षत्र माना जाता है। आज का दिन प्रशासन, सरकारी कार्य या किसी बड़े पद  को संभालने के लिए अच्छा है, लेकिन गंडमूल होने के कारण यात्रा या विवाह जैसे कोमल कार्यों के लिए शुभ नहीं है। आज हनुमान जी को चोला चढ़ाना और सुंदरकांड  का पाठ करना मंगल और केतु के अशुभ प्रभावों को शांत करता है।

रात का चौघड़िया-(सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

  • आर्द्रा नक्षत्र की रात तंत्र साधना और भगवान शिव की आराधना के लिए बहुत खास मानी जाती है।
  • रोग चौघड़िया सूर्यास्त के समय रोग चौघड़िया स्वास्थ्य के लिए सचेत करता है। बाहर का खाना खाने से बचें।
  • काल चौघड़िया यह समय नागतिवे एनर्जी का हो सकता है। आर्द्रा नक्षत्र में इस समय बिजली के उपकरणों के साथ छेड़छाड़ न करें, खराब हो सकते हैं।
  • लाभ चौघड़िया यह समय बहुत अच्छा है। आर्द्रा नक्षत्र तीक्ष्ण बुद्धि देता है। या है समय रिसर्च , कोडिंग या किसी जटिल समस्या को सुलझाने के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है।
  • उद्वेग चौघड़िया इस समय मन अशांत हो सकता है। शिव मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
  • शुभ चौघड़िया यह मध्य रात्रि का समय शांतिपूर्ण है। ध्यान और योग निद्रा के लिए उत्तम है।
  • अमृत चौघड़िया तान्त्रिक और गुप्त साधना आर्द्रा नक्षत्र में अमृत सामान होती है इस लिए अमृत चौघड़िया का यह समय तंत्र साधकों के लिए वरदान है। भैरव उपासना के लिए यह समय अच्छा समय है ।
  • चल चौघड़िया ब्रह्म मुहूर्त में यात्रा की तैयारी या सामान्य दिनचर्या और बच्चो की पढाई के लिए ठीक है।
  • रोग चौघड़िया सुबह होने से पहले थोड़ा विश्राम और पूजा की तयारी के लिए सामान्य समय है ।

दिन के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम  समय
चल 06:53 बजे से 08:14 बजे तक
लाभ  08:14 बजे से 09:35 बजे तक
अमृत  09:35 बजे से 10:56 बजे तक 
काल  10:56 बजे से 12:17 बजे तक
शुभ  12:17 बजे से 01:38 बजे तक
रोग  01:38 बजे से 02:59 बजे तक
उद्वेग 02:59 बजे से 04:20 बजे तक
चल 04:20 बजे से 05:41 बजे तक

रात का चौघड़िया-(सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

  • मघा नक्षत्र की रात पितृ साधना और तांत्रिक उपायों के लिए बहुत शक्तिशाली होती है।

  • सूर्यास्त के समय काल चौघड़िया का होना अशुभ है। इस समय घर के बाहर न घूमें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
    लाभ चौघड़िया यह समय बहुत शुभ है। मघा नक्षत्र के प्रभाव से इस समय पूर्वजों के नाम का दीपक दक्षिण दिशा में जलाने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

  • उद्वेग चौघड़िया इस समय मन में चिंता हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहें।

  • शुभ चौघड़िया मध्य रात्रि से पहले का यह समय सुखद है। शांतिपूर्ण नींद और परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा है।

  • अमृत चौघड़िया ये समय देर रात का यह समय गुप्त साधना और ध्यान के लिए शुभ है। मघा नक्षत्र की गहराई इस समय समाधि में ले जाने में मदद करती है।

  • चल चौघड़िया सामान्य समय इस समय आराम करना या अलगे दिन की प्लांनिग कर सकते है।

  • रोग चौघड़िया में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरे सपनों से बचने के लिए इष्ट देव का स्मरण करें।

  • काल चौघड़िया अगले दिन की सुबह से ठीक पहले का समय। यात्रा के लिए यह समय वर्जित है।

रात के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम समय
रोग 05:41 बजे से 07:20 बजे तक
काल 07:20 बजे से 08:59 बजे तक
लाभ 08:59 बजे से 10:38 बजे तक
उद्वेग 10:38 बजे से 12:17 बजे तक
शुभ 12:17 बजे से 01:56 बजे तक
अमृत 01:56 बजे से 03:35 बजे तक
चल 03:35 बजे से 05:14 बजे तक
रोग  05:14 बजे से 06:53 बजे तक

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;