भगवान शिव को तो भोले हैं। वह अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त भी निष्ठा भाव से उनकी पूजा करता है, ताकि महादेव का आशीर्वाद हमेशा उनके ऊपर बना रहे। सावन का महीना महादेव की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इस महीने में भक्त कांवड़ लेने भी जाते हैं। वहीं कुछ लोग जीवन में चल रही समस्या को कम करने के लिए रुद्राभिषेक करवाते हैं। आइए आर्टिकल में पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं रुद्राभिषेक करवाने से किन 5 चीजों का लाभ मिलता है।
रुद्राभिषेक आप सावन के महीने में घर पर पंडित जी से करा सकते हैं। इससे आपके जीवन में कई सारे लाभ होते हैं। लेकिन इसे पूरे विधि-विधान से पूरा किया जाता है।
सावन के महीने में रुद्राभिषेक करवाने से आपके जीवन में आने वाले ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। इससे कालसर्प दोष, पितृ दोष जैसे प्रभावों को शांत किया जा सकता है। रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, घी, शहद आदि अर्पित किया जाता है।
रुद्राभिषेक में जल, दूध, शहद, बेलपत्र आदि से किए गए रुद्राभिषेक से तनाव, मानसिक समस्या से जुड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे बेचैनी से राहत मिलती है। यह शरीर और मन को शांत रखने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: भगवान शिव को जलाभिषेक और रुद्राभिषेक क्यों इतना प्रिय है?
पंडित जी के बताए अनुसार, गन्ने के रस, शहद और घी से रुद्राभिषेक करने से आर्थिक स्थिति में मजबूत होता है। साथ ही, रुद्राभिषेक करवाने से रुका हुआ धन मिलता है। साथ ही आपके व्यापार में भी लाभ होता है।
अगर कोई विशेष इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो सावन में शिवलिंग पर जल व पंचामृत चढ़ाकर रुद्राभिषेक करें। इससे आपकी सारी मनोकामना पूरी हो जाएगी। यह उपाय खासकर शादी, संतान और नौकरी के लिए भी कर सकते हैं।
अगर आपके घर में किसी तरह की कोई समस्या चल रही है, तो इसे कम करने के लिए रुद्राभिषेक जरूर करवाएं। इससे घर-परिवार में शांति, प्रेम और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। साथ ही, जीवन में स्थिरता आएगी।
इसे भी पढ़ें: सावन में पहली बार रुद्राक्ष धारण करने वाली महिलाएं इन नियमों का जरूर करें पालन, मिल सकती है शिव कृपा
रुद्राभिषेक करने से ऐसे ही और भी चीजों का निवारण हो जाता है। बस आपको इसके लिए पंडित जी से सही नियम और तरीके को जानना चाहिए, ताकि आपकी पूजा संपन्न हो सके।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।