Sakat Chauth Daan 2025: सकट चौथ के दिन जरूर करें इन 4 चीजों का दान, सुख-सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

Things to Donate on Sakat Chauth 2025: हिंदू धर्म में सकट चौथ को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों का दान विशेष रूप से करने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य से विस्तार से जानते हैं।
 sakat chauth 2025 donate these things for good fortune and prosperity

सनातन धर्म में सकट चौथ का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन विशेष रूप से विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए कामना भी करती हैं। पंचांग के हिसाब सकट चौथ का व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पड़ता है और इस दिन ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। अब ऐस में सकट चौथ के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सकट चौथ के दिन करें काले तिल का दान

black_sesame

सकट चौथ के दिन काले तिल का दान विशेष रूप से करें। हिंदू धर्म में काले तिल को बहुत पवित्र माना जाता है। इनका उपयोग कई धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि काले तिल में कई देवताओं का वास होता है और इनका दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि सकट चौथ के दिन काले तिल का दान करने से संतान की उम्र लंबी होती है और उसे स्वस्थ जीवन मिलता है।

सकट चौथ के दिन करें गुड़ का दान

ऐसी मान्यता है कि गुड़ भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। इसलिए सकट चौथ के दिन गुड़ का दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। गुड़ को शुभ माना जाता है और यह माना जाता है कि गुड़ का दान करने से सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं। गुड़ का दान करने से भाग्योदय हो सकता है और शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Sakat Chauth Upay 2025: संतान के भाग्योदय के लिए सकट चौथ के दिन करें ये उपाय

सकट चौथ के दिन करें घी का दान

सकट चौथ के दिन घी का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि घी का दान करने से व्यक्ति रो ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

सकट चौथ के दिन करें नमक का दान

significance-of-salt-in-astro-1726652265473

सकट चौथ के दिन नमक का दान करने से नजरदोष से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि नमक का दान करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है और उत्तम फलों की भी प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Ladkon ke Naam inspired from Ganesh Ji: बुद्धि, समृद्धि, और भाग्य से सुनहरा चाहती हैं अपने बच्चों की जिंदगी तो बेटे को दें भगवान गणपति के ये नाम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP