pitr dosha

पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए बस करें ये 3 काम

पितृ दोष को सभी दोषों में सबसे अधिक घातक माना गया है। यहां तक कि अगर पूर्वज नाराज हो जाएं तो इससे पारिवारिक क्लेश बढ़ने लगता है और घर की बरकत रुक जाती है। 
Editorial
Updated:- 2024-06-14, 16:09 IST

हिन्दू धर्म में पूर्वजों का स्थान विशेष माना गया है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि अगर पूर्वज नाराज हो जाएं तो जीवन में हमेशा किसी न किसी परेशानी का आना-जाना लगा ही रहता है। पितरों या पूर्वजों के नाराज होने पर पितृ दोष भी लग सकता है। पितृ दोष को सभी दोषों में सबसे अधिक घातक माना गया है। यहां तक कि अगर पूर्वज नाराज हो जाएं तो इससे पारिवारिक क्लेश बढ़ने लगता है और घर की बरकत रुक जाती है। घर का कोई भी सदस्य तरक्की नहीं कर पाता है। इसी वजह से ज्योतिष शास्त्र में पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताये गये हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बस तीन ऐसे काम करने के बारे में बताया है जिसे करने से आपके पूर्वजों का आपको भर-भरकर आशीर्वाद मिलेगा। 

पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए पीपल में डालें जल 

how to get ancestors blessings

पूर्वजों या पितरों को प्रसन करने के लिए रोजाना पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे न सिर्फ पितृ दोष कुंडली से मिट जाता है बल्कि घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी अष्ट होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। 

यह भी पढ़ें: क्या वाकई ठोकर लगा पानी पीना होता है अशुभ?

पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में रखें जल 

पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा पाने के लिए घर की दक्षिण दिशा में तांबे के लोटे में जल भरकर और उसमें काले तिल मिलाकर रखें। हर शनिवार उस जल को बदलें। पुराने जल को पीपल के पेड़ में चढ़ा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: रसोईघर में किस दिशा में होनी चाहिए खिड़की?

पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पिंडदान 

tips to get ancestors blessings

पूर्वजों की आत्मा को शांत करने, उनकी मुक्ति के लिए हिन्दू धर्म में पिंडदान और श्राद्ध कर्म को बहुत महत्त्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में किसी भी अमावस्या या खास तौर पर शुक्ल पक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध एवं पिन्दान अवश्य करें।

 

अगर आप भी पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अपने पूर्वजों का आशीर्वाद आप कौन से काम करके पा सकते हैं और साथ ही पितृ दोष से मुक्ति भी आपको कैसे मिल सकती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;