herzindagi
bad habits in hindi

क्या आप भी अपने पहने कपड़ों से पोछती हैं गंदे हाथ? जान लें ये सेहत के लिए कैसे है खतरनाक

महिलाएं अपने पहने हुए कपड़ों से ही अपने गंदे हाथ पोछ लेती हैं। बता दें, ऐसा करना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानते हैं, इस लेख के माध्यम से... 
Editorial
Updated:- 2025-09-05, 22:30 IST

अक्सर महिलाएं पहने हुए कपड़ों से ही अपने गंदे हाथ पोछ लेती हैं। वे यह नहीं जानती कि ऐसा करना उनकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। बता दें कि यदि पहने हुए कपड़े से गंदे हाथ पोछे जाएं तो इससे महिलाओं को सेहत से संबंधित कई समस्या हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पहने हुए गंदे कपड़ों से हाथ पोछने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। जानते हैं, सिकंद्राबाद के आयुर्वेदाचार्य ललित वर्मा से... 

पहने हुए कपड़ों से हाथ धोने के नुकसान

  • बता दें कि जब महिलाएं पहने हुए कपड़ों से गंदे हाथ पोछती हैं तो हाथों पर लगे बैक्टीरिया और वायरस कपड़ों पर लग जाते हैं। ऐसे में वे कपड़ों के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और सेहत से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

bad habit tips

  • यदि पहने हुए कपड़ों से गंदे हाथ पोछे जाएं तो इससे महिलाओं को त्वचा से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ को दाने की समस्या हो जाती है तो कुछ खुजली और अन्य त्वचा संबंधित समस्याओं का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में भूलकर भी गंदे हाथ कपड़ों से नहीं पोछने चाहिए।
  • यदि गंदे हाथ कपड़ों से पोछे जाएं तो महिलाओं को आंखों से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। बता दें कि कभी-कभी महिलाएं उन्हीं कपड़ों से अपने चेहरे और आंखों को साफ करती हैं। ऐसे में गंदे हाथों पर लगे बैक्टीरिया आंखों में प्रवेश कर जाते हैं और संक्रमण पैदा करते हैं।

इसे भी पढ़ें - जली हुई Iron पर चिपक जाती है आपकी साड़ी? ये 4 चीजें मिनटों में साफ करेंगी प्रेस

अन्य नुकसान

  • यदि गंदे हाथ कपड़ों से हाथ पोछे जाएं तो इसके कारण कपड़ा खराब हो सकता है। उसका रंग फीका पड़ सकता है साथ ही कपड़े कमजोर हो सकते हैं।
  • गंदे हाथों के कारण कपड़ों पर दाग लग जाते हैं, जिससे उनकी सुंदरता खराब हो सकती है। कुछ महिलाएं गंदे हाथ पोछने के कारण कपड़ों की सिलाई भी खराब कर देती हैं।

bad habit tips

  • गंदे हाथ कपड़ों से पोछने से उनमें से बदबू आनी शुरू हो जाती है, जिसके कारण आसपास बैठे लोग बी परेशान हो सकते हैं।

एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं को हमेशा साबुन या पानी से अपने हाथ धोने चाहिए। हाथ पोछने के लिए पेपर टिश्यू का प्रयोग करना चाहिए। इससे अलग नियमित रूप से अपने हाथ साफ करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - कपड़े सुखाते वक्त नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, वरना पड़ जाएंगे दाग

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।