मानसून में बढ़ जाती है साइनस की दिक्कत? लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

क्या मानसून में साइनस की दिक्कत से आप भी परेशान हो जाती हैं। अगर हां, तो आप इन उपायों को अपानाकर अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-31, 17:42 IST
image

मानसून भले ही गर्मी से राहत दिलाती है, लेकिन अपने साथ कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं भी साथ लाती है, जिनमें साइनस या साइनसाइटिस भी शामिल है। इस मौसम में साइनस के कारण सिरदर्द , चेहरे में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो जाती है। अगर आप भी साइनस से परेसान हो जाती है, चिंता मत कीजिए, सेलिब्रिटी फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर जतिन चौधरी ने इसस निपटने के लिए कुछ उपाय बताए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसमें आराम पाया जा सकता है।

मानसून में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया, वायरस और फंगस पनपने लगते हैं। ये सूक्ष्मजीव आसानी से नाक और साइनस के मार्ग में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे सूजन और संक्रमण होता है। इसके अलावा, एलर्जी भी इस मौसम में बढ़ जाती है, जो साइनस की समस्याओं को बढ़ा सकती है।

मानसून में साइनस को कैसे कंट्रोल करें?

साइनस को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए खूब पानी पिएं। हर दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें। बलगम को ढीला करने और बंद नाक को खोलने के लिए आप सूप और शोरबा जैसे गर्म पेय भी ले सकते हैं।

1 (21)

सूखी हवा साइनस के दबाव को बढ़ा सकती है, इसलिए ह्यूमिडिफायर का उपयोग हवा में नमी के स्वस्थ स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह एसी वाली जगहों या रात के दौरान मददगार हो सकता है।

बार-बार हाथ धोकर मानसून के दौरान उन संक्रमणों को फैलने से रोकने में मदद मलिती है, जो साइनस के दबाव का कारण बनते हैं। अपने चेहरे खासकर नाक और आंखों को छूने से बचें, क्योंकि इससे बैक्टीरिया और वायरस इन हिस्सों में फैल सकते हैं।

मानसून में धूल, पराग और फफूंद जैसे कई एलर्जेन भी ला सकता है। अपने घर को साफ रखकर, एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करके , पराग के पीक समय के दौरान घर के अंदर रहकर इन एलर्जेन से दूर रहें।

young-woman-blowing-her-nose

यह भी पढ़ें-40 की उम्र के बाद हिप्स और जांघों के आस-पास तेजी से बढ़ रहा है फैट? इन 4 बातों पर दें ध्यान तो आसानी से पिघलेगी चर्बी

फल, सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर आहार आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकता है और साइनस के दबाव को कम कर सकता है। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें, जो सूजन को दबाते हैं।

इसके अलावा पर्याप्त नींद लें। शरीर को संक्रमण से बचाव और साइनस के दबाव को कम करने के लिए पर्यापत नींद लेना महत्वपूर्ण है। हर रात 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें-सुबह... शाम या लंच के बाद, किस वक्त वॉक करने से शरीर में क्या होते हैं बदलाव और कितने कदम चलना है जरूरी? एक्सपर्ट से समझें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।


Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP