मानसून का मौसम हमारे साथ कई तरह की दिक्कतें लेकर आता है। इस मौसम में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। जिसमें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल होते हैं। दरअसल, बारिश के मौसम म वातावरण में नमी की मात्रा बहुत बढ़ जाती है। जिसके चलते टेंप्रेचर ऊपर नीचे होने लगता है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक चीजों के खराब होने का सबसे ज्यादा चांस बढ़ जाता है। खासकर फ्रिज के साथ ऐसा बहुत देखने को मिलता है। बरसात के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल एक चुनौतीपूर्ण काम होता है। आपने देखा होगा मानसून सीजन में फ्रिज के अंदर रखी हर चीज गीली होने लगती है। ऐसे में फ्रिज में जंग लगने, स्मेल और कई तरह की दिक्कत होने लगती है। जिसके चलते फ्रिज के जल्दी खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आज हम आपको ऐसे जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपने फ्रिज को सालों-साल तक ठीक रख सकती हैं। आइए फिर जान लेते हैं मानसून सीजन में किस तरह आपको अपने फ्रिज का ख्याल रखना है।
बार-बार न करें ऑन ऑफ
अक्सर लोगों को आपने देखा होगा वो अपने फ्रिज को बार-बार ऑन ऑफ करते रहते हैं। जबकि फ्रिज के साथ आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इस तरीके से आपका फ्रिज जल्दी खराब होता है। आजकल के फ्रिज में वैसे भी ऑटोमेटिक फंक्शन होते हैं। जिनसे फ्रिज अपने आप कट ऑफ होता रहता है। ऐसे में फ्रिज के अंदर का टेम्प्रेचर भी ठीक रहता है। ऐसे में आपको फ्रिज को मानसून में ऑन ऑफ करने से बचना चाहिए।
ज्यादा देर खुला न रखें
जिस घर में बच्चे होते हैं या फिर बड़े भी कभी-कभी सामान निकालने के चक्कर में फ्रिज को घंटों खोलकर खड़े रहते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से फ्रिज बहुत जल्दी खराब हो जाता है। दरअसल, ज्यादा देर फ्रिज को खोलकर खड़े रहने से उसकी गैस निकलने लगती है और उसके जल्दी गैस खत्म होने के चांस बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Fridge Smell Remove Trick: फ्रिज में आ रही तेज स्मेल,इस एक ब्रेकफास्ट डिश से मिनटों में करें दूर
सफाई का रखें ध्यान
बारिश के मौसम में फ्रिज के अंदर और बाहर सबसे जल्दी गंदगी जमा होने लगती है। ऐसे में आपको समय-समय पर अंदर और बाहर के हिस्सों पर जमा गंदगी, धूल, मिट्टी और जालों को आदि को साफ करते रहना चाहिए। इससे फ्रिज जल्दी खराब नहीं होता और उसमें प्रॉपर कूलिंग रहती है।
फूड कंटेनर खुले न छोड़े
बारिश के मौसम में कभी भी फ्रिज में रखा हुआ खाना खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इससे पूरे फ्रिज में स्मेल फैल जाती है और खाना नमी की वजह से जल्दी सड़ने भी लगता है।
ये भी पढ़ें: कर रही हैं फ्रिज खरीदने की तैयारी!अभी जान लें जाली या बिना जाली वाला कौन सा Fridge होता है बेहतर?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों