स्किन से जुड़ी दिक्कतें कई बार हमें काफी परेशान करती हैं। स्किन इंफेक्शन्स, दाने या पिंपल्स, स्किन से जुड़ी कॉमन दिक्कतें हैं, जो लगभग सभी को कभी न कभी जरूर होती हैं। हेल्दी स्किन केयर रूटीन अपनाने के बाद भी कई बार स्किन प्रॉब्लम्स हमारा पीछा नहीं छोड़ती हैं। पीठ पर दाने या एक्ने होना एक इसी तरह की दिक्कत है। पीठ पर मुंहासे कई वजहों के चलते होते हैं, और इन्हें दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। यह किस कारण से होते हैं, कितने प्रकार के होते हैं और इन्हें किस तरह से दूर करना है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर रैना नाहर दे रही हैं। वह पी.डी हिंदुजा हॉस्पिटल और एमआरसी, खार में कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट हैं।
पीठ के मुंहासे क्या हैं? (What is Back Acne in Hindi)
ज्यादातर महिलाओं को चेहरे पर मुंहासों की समस्या परेशान करती है। लेकिन, पीठ पर भी पिंपल्स या एक्ने हो सकते हैं। बैक एक्ने भी काफी कॉमन हैं। इनके कई कारण हो सकते हैं और ये चेहरे के एक्ने से बिल्कुल अलग है। पीठ पर होने वाले एक्ने छोटे या बड़े हो सकते हैं। इनमें इंफ्लेमेशन, खुजली, लालिमा और कई बार दर्द भी होता है। वैसे ये दाने गर्मियों में ज्यादा परेशान करते हैं। लेकिन, मानसून या अन्य किसी मौसम में भी यह समस्या हो सकती है।
पीठ के मुंहासे के प्रकार (Types of Back Acne in Hindi)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, बैक एक्ने, चेहरे के एक्ने से बिल्कुल अलग होते हैं।
- ऑयली स्किन, बैक एक्ने का एक अहम कारण हो सकती है।
- कुछ लोगों को पीठ पर छोटे-लाल दाने हो सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को बड़े और दर्द वाले दाने होते हैं, जिसमें से डिस्चार्ज भी होता है।
- कई बार ये दाने 1-2 दिन में खुद सही हो जाती हैं। वहीं, कई बार ये लंबे समय तक लोगों को परेशान करते हैं।
पीठ के मुंहासे के कारण (Causes of Back Acne in Hindi)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, पीठ पर मुंहासे कई कारणों से हो सकते हैं।
- पसीना और त्वचा में से तेल का बढ़ना बारीक फुंसियों को पैदा कर सकता है।
- इसके अलावा, पीसीओडी और पीसीओएस जैसी हेल्थ कंडीशन्स में होने वाला हार्मोनल इंबैलेंस भी पीठ के मुंहासों का कारण है।
- पीठ पर ज्यादा पसीना जमा होने के कारण भी पीठ पर दाने हो सकते हैं।
- कई बार स्पोर्ट्स खेलने या वर्कआउट करने के बाद अगर आप तुरंत नहाते नहीं हैं, तो भी ऐसा हो सकता है।
- गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली भी इसका एक अहम कारण है।
- यह कई बार किसी खास एलर्जी की वजह से भी हो जाते हैं।
- लंबे समय तक दवाइयों का सेवन करने या किसी दवाई के साइड इफेक्ट की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
- इसके अलावा हाइजीन का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
पीठ के मुंहासे के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Back Acne in Hindi)
- ऑयली स्किन होने पर इसे रेगुलर वॉश करें। इससे आराम मिल सकता है।
- फिजिकल एक्टिविटी के बाद तुरंत नहाएं और अच्छे से बॉडी को वॉश करें। आप बेंजोइल पैराक्साइड वाले बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें।
- इससे पोर्स में जमा गंदगी दूर होती है और पीठ पर दाने कम होते हैं।
- आप बेंजोइल पैराक्साइड से बने साबुन या फिर बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- मेडिकली इसे एक्ने लेजर की मदद से ठीक किया जाता है। इससे इंफ्लेमेशन और स्कार खत्म होते हैं।
- इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी या चंदन के बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। इससे ऑयल सीक्रेशन कम होता है और ये एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होते हैं।
- आप चंदन या मुल्तानी मिट्टी के बैक पैक का भी यूज कर सकती हैं।
- बैक एक्ने को दूर करने के लिए कुछ दवाईयां भी दी जाती हैं। हालांकि, आपको किसी भी दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के शुरू नहीं करना चाहिए।
- बॉडी एक्ने के निशान को कम करने के लिए सैलेसेलिक एसिड और ग्लाइकोलिक एसिड से बने लोशन मौजूद हैं।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप बैक एक्ने का सही समय पर इलाज करवाना शुरू करती हैं, तो एक्ने मार्क्स, पिंगमेंटेशन और स्कार्स आसानी से दूर हो पाएंगे।
यह भी पढ़ें-मुंहासों के कारण चेहरा दिखता है भद्दा, अपनाएं ये असदार नुस्खे
पीठ के मुहांसों को दूर करने में एक्सपर्ट के बताए नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- क्या आपकी पीठ में भी हैं एक्ने? एक्सपर्ट से जानें कारण
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों