आंखों के नीचे झुर्रियां या काले घेरे आपको दिखा रहे हैं ओवर एज, तो करें ये काम

हमें अपनी आंखों की हेल्थ का अच्छी तरह से ध्यान रखना चाहिए। आंखों में समस्या होने पर चक्कर आ सकते हैं, दिखना बंद हो सकता है। ऐसे में अगर आपको कोई परेशानी है, तो इन टिप्स को फॉलो करना जरूरी है।

 
tips to take care of your eyes wrinkles in hindi

माना एक उम्र के बाद हमें कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पर क्या करें पर यह मौसम ऐसा है कि किसी को भी हेल्थ से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। बढ़ते तापमान या मौसम की वजह से आंखों पर काफी असर पड़ता है। खासतौर पर दोपहर के समय, जब हमारी आंखें सीधा सूरज की रोशनी के संपर्क में आती हैं, तो आंखों से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

सही देख-रेख और कुछ खास टिप्स को फॉलो कर, आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को होने से रोका जा सकता है। कई लोगों को न सिर्फ सूजन, बल्कि डार्क सर्कल्स और वक्त से पहले झुर्रियां होने की भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक्सपर्ट स्मृति द्वारा बताए गए आसन साझा कर रहे हैं, जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि स्मृति खुद का हेल्थ सेंटर चलाती हैं और आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर हेल्थ से संबंधित जानकारी साझा करती रहती हैं। आइए जानते हैं, आंखों की देखभाल करने के लिए किन फिटनेस टिप्स को फॉलो करना होगा।

मकर मुद्रा

eye care tips

मकर मुद्रा दरअसल योग मुद्राओं का एक प्रकार है जिसका अभ्यास आपको मानसिक शांति देने का काम करता है। स्किन को बेहतर बनाने में भी ये मुद्रा फायदेमंद मानी जाती है। नियमित रूप से महीने भर मकर मुद्रा का अभ्यास करने से आपको कई फायदे मिलते हैं।

सही ढंग से रोजाना मकर मुद्रा का अभ्यास करने से आपकी स्किन की कई समस्याएं दूर होती हैं और आंखों के नीचे बने काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें-गर्मियों में आंखों की देखभाल करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

कैसे करें?

  • अपनी दाईं हथेली को बाएं हथेली पर तिरछा करके रखें।
  • इसके बाद दाहिने अंगूठे को बायीं हथेली की की कनिष्ठा और अनामिका उंगलियों के बीच से निकालें और उसे बायीं हथेली के बीच में रखें।
  • अब आप अपनी बाएं हथेली से पृथ्वी मुद्रा बनाते हुए बाएं हाथ के अंगूठे और अनामिका उंगली के आगे वाले हिस्से को मिला लें।
  • अब बाएं हथेली को दाहिने तरफ ऊपर रखें।
  • दाएं हथेली की कनिष्ठा उंगली को निकालकर पृथ्वी मुद्रा बनाएं।
  • इसका नियमित रूप से अभ्यास करें।

भ्रूमध्य आसन

how to take care of eyes during monsoon

यह मुद्रा आंखों के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है। इसमें भौंहों की ओर एक साथ देखा जाता है। कुछ लोग नाक की नोक पर भी देखने की कोशिश करते हैं। इसे करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और काले घेरे की समस्या भी कम हो जाती है।

इसे दिन में किसी एक निश्चित समय पर करें जैसे- सोने से पहले या जागने के बाद। कोशिश करें कि इसका अभ्यास करने के बाद स्क्रीन का उपयोग न करें।

कैसे करें?

  • सिरको झुकाकर भ्रूमध्य (भौहों के मध्य भाग) को दोनों हाथों के अंगूठे से स्पर्श करें।
  • मन को देवता के चरणों में एकाग्र करने का प्रयास करें और आंखों को घुमा कर एक तरफ देखने की कोशिश करें।
  • इस प्रक्रिया को दोहराएं और नियमित अभ्यास करें।

स्क्रीन को चलाने के लिए बनाएं नियम

eye care tips in hindi

वैसे तो स्क्रीन से हमारी आंखें सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं, क्या करें अब फोन चलाना हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसलिए जरूरी है कि स्क्रीन पर काम करते वक्त 20:20 नियम बनाया जाए।

यानी स्क्रीन पर 20 मिनट तक काम करें और फिर हर 20 सेकंड के बाद अपनी आंखें बंद कर लें, चाहे वह फोन का उपयोग कर रहे हों या ऑफिस के काम के लिए लैपटॉप का उपयोग कर रहे हों। इसे पूरे दिन दोहराएं।

पूरी नींद लें

आंखों को सेहतमंद रखने के लिए रात को पूरी नींद लेना जरूरी है। इससे आंखों को पूरा आराम मिलेगा। आंखें दिन भर में बहुत काम करती हैं इसलिए रात को आंखों को पूरा आराम मिलना चाहिए। इसके अलावा हर रात तेल से आंखों के नीचे हल्के हाथ से मालिश करें।

इसे जरूर पढ़ें-क्या आपकी भी आंखों से निकलता है पानी तो हो जाएं सावधान, अपनाएं ये घरेलू उपाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP