डार्क सर्कल्स की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकती है। जब यह समस्या होती है तब चेहरा मुरझाया हुआ सा लगता है। चिंता मत करो; आप अकेले नहीं हैं जो इस समस्या का सामना कर रहे हैं। दुनिया भर में लगभग हर किसी ने कभी न कभी इस समस्या का सामना किया है और इन डार्क सर्कल्स को छिपाने के लिए मेकअप और कंसीलर का सहारा लेना पड़ा होगा।
चूंकि आंखों के आसपास की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए इन समस्याओं के इलाज के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय प्राकृतिक उपचार का सहारा लेना सबसे अच्छा है। तो, यहां हम आपको आसानी से की जाने वाले मु्द्रा के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों के आसपास की त्वचा के लिए बेस्ट है। इसकी जानकारी योग ट्रेनर संगीता जी ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर की है। आइए इस मुद्रा के बारे में विस्तार से आर्टिकल के माध्यम से जानें।
View this post on Instagram
मकर मुद्रा एक ऐसी ही शानदार और आजमाई जाने वाली मुद्रा है। मकर एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ मगरमच्छ होता है। अब, आप सोच सकते हैं कि मगरमच्छ का मुद्रा शैली से क्या संबंध है? मगरमच्छ व्यापक रूप से बहुत लंबे समय तक स्थिर और गतिहीन रहने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि वे बहुत लंबी अवधि के लिए ऊर्जा को बहाल और स्टोर करते हैं और फिर स्टोर ऊर्जा का उपयोग प्रतिकूल या अधिक मांग वाली स्थितियों में करते हैं। ऐसी ही हालत इंसानों की है।
इसे जरूर पढ़ें:दुल्हन के चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार, करें ये 3 उपाय
बस इतना ही। क्या यह बहुत आसान नहीं था? इसे आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं चाहे शाम हो या सुबह। आपको इसे दिन में कम से कम 3 बार लगभग 10 मिनट तक करना चाहिए।
मकर मुद्रा से जुड़े अनगिनत और असंख्य लाभ हैं। किसी व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर उंगली के इस विशेष इशारे का अत्यधिक लाभ होता है।
इसे जरूर पढ़ें:लंबे और काले बालों के लिए करें ये मुद्रा, त्वचा भी दिखेगी जवां
आप भी इस मुद्रा की मदद से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकती हैं। आपको भी ब्यूटी से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।