herzindagi
laptop main

लैपटॉप खरीदने का कर रही हैं प्लॉन तो पहले देखें यह चार चीजें

अगर आप लैपटॉप खरीदने का मन बना रही हैं तो जरूरी है कि पहले आप इन चार चीजों को जरूर चेक करें। इसके बाद आपसे लैपटॉप खरीदने में कोई गड़बड़ नहीं होगी। 
Editorial
Updated:- 2020-10-09, 12:55 IST

लैपटॉप आज के समय में हर घर की जरूरत बन गया है। वैसे तो इसका लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से जब से वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ गया है, ऐसे में लैपटॉप के बिना एक दिन भी काम नहीं चलता। हो सकता है कि आपका लैपटॉप पुराना हो गया हो और अब आप उसे चेंज करने के बारे में सोच रही हों। ऐसे में समझ नहीं आता कि कौन सा लैपटॉप चुना जाए। दरअसल, हर दिन नई टेक्नोलॉजी आती है और बहुत सी महिलाओं को इसकी पूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे में लैपटॉप खरीदते समय वह काफी उलझन में रहती है। लैपटॉप एक ऐसी चीज है, जिसे खरीदने के लिए काफी सारे पैसे खर्च करने पड़ते है। साथ ही घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप लैपटॉप का चयन बेहद सोच समझकर करें। तो चलिए आज हम आपको उन चार चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको लैपटॉप खरीदने से पहले एक बार जरूर चेक करना चाहिए-

प्रोसेसर और रैम

 

एक लैपटॉप में प्रोसेसर से आपको यह पता चलता है कि यह कितनी अच्छी तरह से कार्य करेगा। रैम वह हिस्सा है जो एक साथ ऐप्स का उपयोग करते समय आपकी अस्थायी जानकारी को स्टोर करने में मदद करता है। अधिक रैम का अर्थ है कि अस्थायी उपयोग के लिए अधिक मेमोरी। इससे आपका लैपटॉप स्मूद तरीके से काम करता है।

साइज

 

लैपटॉप खरीदते समय उसका आकार बेहद महत्वपूर्ण है। जबकि अधिकांश स्क्रीन में 15-16 इंच का डिस्प्ले होता है जो फिल्में देखने से लेकर ऑनलाइन मीटिंग्स आदि के लिए सही माना जाता है। इसके अलावा 14 इंच के लैपटॉप को भी चुना जा सकता है। यह अधिक फ्लेक्सिबल और लाइटवेट होता है।

इसे जरूर पढ़ें: Easy Hacks: 3 गलतियां जो खराब कर सकती हैं लैपटॉप की बैटरी

स्टोरेज

 

लैपटॉप की स्टोरेज क्षमता एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि यह आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल जरूरतों पर निर्भर करता है। आप 500जीबी या अधिक हार्ड डिस्क ड्राइव वाले लैपटॉप को खरीद सकती हैं। हालांकि, आजकल, सॉलिड-स्टेट ड्राइव वाले लैपटॉप को काफी पसंद किया जा रहा है। यह लैपटॉप को तेजी से काम करने में सक्षम बनाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: लैपटॉप से या फिर मोबाइल के स्क्रीन से पड़ता है आंखों पर अधिक असर, जानें

 

बैटरी

 

अगर आपका लंबे समय तक लैपटॉप पर काम होता है तो आपको उसकी बैटरी बैकअप पर जरूर फोकस करना चाहिए। हममें से कोई भी हरदम चार्जिंग के लिए प्लग नहीं ढूंढना चाहेगा। इतना ही नहीं, अक्सर ऐसा भी देखा जाता है कि चार्जिंग लगाकर लैपटॉप पर काम करने से वह सही तरह से परफॉर्म नहीं करता है। इसलिए हमेशा ऐसा लैपटॉप चुनें, जिसका बैटरी बैकअप काफी अच्छा हो। कम से कम आठ घंटे की बैटरी लाइफ या अधिक के साथ लैपटॉप को चुनें।  इससे लैपटॉप पर काम करते हुए आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

इस लेख को पढ़ने के बाद लैपटॉप खरीदते समय अब आपको यकीनन कोई दुविधा नहीं होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।