herzindagi
sleeping at pm benefits hindi

रात को 10 बजे सोने से आपको मिलेंगे ये गजब के फायदे

हेल्‍दी रहने के लिए रात को 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है, लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि आप किस समय पर सोती हैं? आइए रात को सोने के सही समय और फायदों के बारे में जानें-     
Editorial
Updated:- 2023-05-19, 18:35 IST

क्‍या आप रात में देर से सोती हैं?
क्‍या फोन का इस्‍तेमाल किए बिना नींद नहीं आती है?
अगर इन सवालों को जवाब हां है, तो जान लीजिए कि आप अपनी सेहत को खराब कर रही हैं। यह बात तो आप सभी जानती हैं कि सुबह जल्‍दी उठना सेहत के लिए अच्‍छा होता है। लेकिन इसके लिए रात को जल्‍दी सोना भी जरूरी है।

यदि आप रात को देर से सोकर सुबह जल्‍दी उठ भी जाती हैं, तो आपको थकावट महसूस होगी। नींद पूरी न होने से आपको चिड़चिड़ापन, थकान, आंखों में सूजन और सुस्‍ती महसूस होगी। ऐसे में दिन के समय कुछ भी करने का मन नहीं करेगा। रात को 10 बजे सोने के सेहत से जुड़े फायदे बताने का हमारा मकसद यही है कि आप अपनी इस आदत को बदलें और स्‍वस्‍थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

इससे जुड़े फायदों के बारे में होलिस्टिक हेल्थ एंड वेलनेस कोच श्वेता गुप्ता बता रही हैं। एक्सपर्ट का कहना है, ''नींद हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जरूरी है और इसके लिए सोने का समय मायने रखता है। रात को 10 बजे सोने से शरीर की प्राकृतिक सर्केडियन रिदम (यह एक प्राकृतिक आंतरिक घड़ी है, जो सोने और जागने की साइकिल को कंट्रोल करती है।) सही रहता है, जिससे आपको अच्‍छी नींद आती है। रात की शुरुआत में गहरी नींद आती है, जो हार्मोन को सही रखता है। इसके अलावा, जब आप रात 10 बजे सोती हैं, तब आप जल्‍दी जागती हैं। इससे आपको तरोताजा और एनर्जी से भरपूर महसूस होता है।''

ब्रेन रहता है हेल्‍दी

sleeping benefits for brain health

आपने कई बार महसूस किया होगा कि रात को नींद पूरी नहीं होने से मूड खराब हो जाता है। तनाव आपको मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी बीमार बनाता है। तनाव से बचने के लिए स्ट्रेस हार्मोन यानी कॉर्टिसोल को कंट्रोल करना जरूरी होता है। इसके लिए रात की अच्‍छी नींद जरूरी है।

इसे जरूर पढ़ें:बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 20 उपाय

डाइजेशन होता है बेहतर

समय पर सोने से डाइजेस्टिव सिस्‍टम सही रहता है और जो भी दिन-भर में हम खाते हैं, उसे पचाने के लिए रात की नींद जरूरी होती है।

मोटापा होता है कम

रात को जल्‍दी सोने से मेटाबॉलिज्‍म दुरुस्‍त रहता है। इससे हमारे द्वारा ली गई कैलोरी तेजी से बर्न होती है और शरीर के एक्‍स्‍ट्रा फैट से छुटकारा मिलता है। यही कारण है कि रात को जल्‍दी सोने वाली महिलाएं ज्‍यादा फिट और हेल्‍दी रहती हैं।

इम्‍यूनिटी होती है मजबूत

sleeping benefits for immunity

रात को 10 बजे सोने से हमारे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ता है। इससे इम्‍यूनिटी मजबूत होती है और इंफेक्‍शन और बीमारियों का खतरा कम होता है।

हार्मोन्‍स रहते हैं कंट्रोल

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन्‍स को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। जल्दी सोने से शरीर को इनहार्मोन्स को ठीक से कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त आराम मिलता है।

बढ़ती है खूबसूरती

त्‍वचा को ग्‍लो करने के लिए ब्‍लड और ऑक्‍सीजन की जरूरत होती है। लेकिन कम सोने से ऐसा नहीं हो पाता है। इससे चेहरा थका हुआ नजर आता है, आंखों में सूजन आ जाती है और डार्क सर्कल्‍स दिखाई देते हैं। जब हम जल्‍दी सोते हैं, तब हमारी त्वचा खुद रिपेयर करने का ज्‍यादा समय मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें:अगर चाहती हैं कि रात में आए गहरी नींद तो आजमाएं ये 10 उपाय

रात को जल्‍दी सोने के टिप्‍स

sleeping early benefits skin

  • सोने से पहले फोन, लैपटॉप या टीवी को देखने से बचें। इससे निकलने वाली ब्‍लू लाइट न सिर्फ आंखों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि आपकी नींद पर भी बुरा असर डालती है।
  • रात को सोने से पहले अल्‍कोहल का सेवन ना करें। इससे शरीर में मेलाटोनिन (मेलाटोनिन शरीर में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक हार्मोन है, जो अच्‍छी नींद के लिए जरूरी होता है) का उत्‍पादन कम होता है और नींद पर असर पड़ता है।
  • कुछ महिलाओं की दिन में सोने की आदत होती है। ऐसे में रात में ठीक से नींद नहीं आती है। इसलिए शार्ट नैप लेने की कोशिश करें।
  • आप रोजाना एक ही समय पर सोएं और जागें। ऐसा करने से आपका एक रूटीन बन जाएगा।
  • रात के समय ज्‍यादा और हैवी खाने से बचें और सोने से 1 से 2 घंटा पहले भोजन करें।
  • अच्‍छी नींद के लिए रोजाना कोई न कोई एक्‍सरसाइज जरूर करें।
  • सोने से पहले कमरे की लाइट बंद कर दें और कोशिश करें कि जहां आप सो रही हैं वहां शोर ना हो।

आप भी रात को 10 बजे सोकर ये सारे फायदे पा सकती हैं। आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik & Shuttestock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।