herzindagi
Rama Tulsi Leveas Benefits in Hindi

बीमारियां नहीं आएंगी पास अगर हर सुबह करेंगी रामा तुलसी के पत्तों का सेवन

अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो यकीनन रामा तुलसी के पत्ते आपको के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-26, 19:26 IST

आजकल तुलसी का पौधा लगभग सभी के घर में लगा होता है क्योंकि गन में तुलसी के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही, कई महिलाएं सुबह उठकर तुलसी के पौधे की पूजा करने का काम करती हैं। मगर क्या आपको पता है कि तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है जैसे- लोग इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं, सर्दी-काम से लेकर तनाव और डायबिटीज आदि।

पर क्या आप जानते हैं कि तुलसी के अलावा रामा तुलसी भी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है, जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकती हैं। इसको लेकर हमने डॉक्टर गुलबहार अंसारी के बात की, उन्होंने हमसे कुछ हेल्थ बेनेफिट्स हमारे साथ शेयर किए हैं, जिसे हम आपको इस लेख में बता रहे हैं।

दिल को रखे हेल्दी

Rama tulsi for heart health

रामा तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके लिए दिल के लिए फायदेमंद हो सकते है क्योंकि यह शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करनेका भी काम करते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसे अपने आहार में शामिल करती हैं तो यह आपके हृदय के लिए बहुत लाभदायक है, क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ता है और हृदय को कई रोगों और स्ट्रोक से भी बचाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-Tulsi Ark Health Benefits: इन 5 बड़ी समस्याओं का रामबाण इलाज है ‘तुलसी का अर्क’

कब्ज की परेशानी होगी दूर

Rama tulsi for Digestive system

रामा तुलसी के पत्तों में आइसोटीन और सोर्बिटोल, मैंगनीज, फोलेट आदि मौजूद होते हैं, जो तत्व कब्ज को दूर करने और पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन करने से आपको आंत भी स्वस्थ रहती हैं। अगर आपको कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पानाहै तो अपने आहार में हेजलनट्स को शामिल कर सकती हैं।

हड्डियों को करें मजबूत

Rama Tulsi for heart

कहा जाता है कि रामा तुलसी के दो रोज चबाने से आपकी हड्डियों की सेहत में सुधार होता है क्योंकि इसमें फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, पत्तों में मौजूद विटामिन-बी 6, थियामिन, विटामिन-ई हड्डी को किसी भी तरह के नुकसान होने से बचाने का काम करते हैं। आप इसका काढ़ा पी सकती हैं या फिर चाय में इस्तेमाल कर सकती हैं। (हड्डियों का ख्याल रखने के लिए रोजाना करें ये 7 काम)

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या है अडूसा का पौधा और इसके फायदे, आप भी जानें

नोट-अगर आपको कोई भी बीमारी है तो आपको इसके सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है।

हालांकि, रामा तुलसी के फायदे लोगों की शारीरिक हेल्थ के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। डाइट से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit-(@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।