भारत में तुलसी के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है। खासतौर पर अगर हिंदू धर्म की बात की जाए तो इस धर्म तुलसी के पौधे को देवी के समान पूजा जाता है। तुलसी का पौधा सेहत के लिए कितना लाभकारी है इस बात में भी कोई शक नहीं है। आयूर्वेद में इस जीवनदायनी माना गया और यह एक औषधीय पौधा है। आपको बता दें कि शायद ही कोई ऐसी बीमारी होगी जिसमें तुलसी का पत्ता फायदा न करता होगा। हां इसे खाने और लगाने का एक सही तरीका है यदि उस तरीके से तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल सेहत के सुधार के लिए किया जाए तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तुलसी के पौधे का हर भाग सेहत के लिए फायदेमंद है। फिर चाहे इसकी पत्तियां हों, फूल, फल या तना हो या फिर जड़ हो। मगर, इन सबसे से भी ज्यादा फायदेमंद होता है तुलसी का अर्क है। यह तुलसी के पैधे का सार होता है। इसे आप तुलसी के पौधे का रस भी समझ सकती हैं। वैसे तो तुलसी का अर्क बहुत सारी समस्याओं में फायदा पहुंचाता है मगर हम आपको ऐसी 5 समस्याओं के बारे में बताएंगे जिनमें तुलसी का पौधा रामबाण की तरह काम करता है।
इसे जरूर पढ़ें: तुलसी की 8-10 पत्तियों को निगलने से दूर होती हैं ये 2 बीमारियां
आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में अगर ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे काम का तनाव नहीं होता। तनाव कहने के लिए बहुत ही छोटा सा शब्द मगर यह किसी भी गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है। अगर आपको अपना तनाव कम करना है तो आपको तुलसी के अर्क का सेवन करना चाहिए। इसमें फइटोकेमिकल्स होते हैं। यह आपको कोर्टिसोल के स्तर को कम करते हैं। इससे आपके तनाव बनाने वाले हार्मोंस नहीं बनते और आप निश्चिंत रह पाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इस तरह करेंगी तुलसी का इस्तेमाल तो नहीं झड़ेंगे बाल
यदि आप या आपके परिवार में कोई मधुमेह का मरीज है तो आपको तुलसी के अर्क का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि यह आपके शरीर से ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। इतना ही नहीं तुलसी के अर्क में बहुत सारा विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं। इनकी मदद से आप बॉडी में इंसुलिन का स्राव को बढ़ा सकती हैं। खासतौर पर जिन मरीजों को टाइप 2 डायबिटीज है तो उनके लिए तो तुलसी का अर्क अमृत की तरह है। तुलसी की पूजा में भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां
अगर आपको गठिया या फिर शरीर के किसी हिस्से में अचानक सूजन आ जाने की शिकायत है तो आपको तुलसी का अर्क जरूर लेना चाहिए। इसमें बीटा कैरीओफिलीन होता है। इससे सूजन की समस्या दूर हो जाती है। इतना ही नहीं तुलसी का अर्क एंटी इंफ्लमेटरी होता है। इसे आप खाने के साथ ही लगा भी सकती हैं। अगर आपको कहीं चोट लगी है तो आप वहां भी तुलसी का अर्क इस्तेमाल कर सकती हैं यह आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा। स्ट्रेस को नेचुरली कम करती हैं तुलसी की सिर्फ 5 पत्तियां
वजन कम नहीं हो रहा है तो आप एक बार तुलसी के अर्क को आजमा कर देखें। तुलसी का अर्क कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही यह आपके वजन को भी कम करता है। तुलसी का अर्क कोर्टिसोल, तनाव पैदा करने वाले हार्मोंस की मात्रा को कम करता है, जिससे वजन अपने आप ही कम हो जाता है। आपको तुलसी को पानी में उबाल कर उस पानी को पी जाना चाहिए। ध्यान रखें पानी गुनगुना होगा तो यह ज्यादा फायदा करेगा। इससे आपकी बॉडी का मेटाबॉलिजम रेट भी बढ़ेगा, जिससे वजन घटेगा। ग्रहण के दौरान क्यों करते हैं तुलसी का इस्तेमाल, जानें इसके पीछे की मान्यता
अगर आपको खाना न पचने, पेट की गैस या फिर पेट दर्द से जुड़ी कोई भी समस्या होती है तो अपको तुलसी के अर्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यह पेट की लगभग सारी समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है। अगर, खाना खाने के बाद आपका पेट फलता है या फिर एसिडिटी या कब्ज की प्रॉब्लम हैं तो इसमें भी तुलसी का अर्क बहुत फायदेमंद है। आपको तुलसी के अर्क के साथ नींबू का रस और अदरक का रस मिलाकर रोज सेवन करना चाहिए। आप तुलसी के पत्तों को पानी में उबाल कर भी उसका अर्क निकाल सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।