ज्यादातर महिलाएं एसेंशियल ऑयल के फायदों के बारे में जानती हैं। लेकिन अगर एक तेल ऐसा भी है जिसके बारे में आपको जानकारी होना बेहद जरूरी है। वह जायफल का तेल है। यह तेल न केवल स्वाद, ताजगी और सुगंध को बढ़ाता है, बल्कि शामक, उत्तेजक, रिलैक्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण जायफल का तेल आपको हेल्थ से जुड़े कई फायदे भी देता है।
जी हां जायफल भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला सबसे पसंदीदा मसाला है, इसके स्मोकी फ्लेवर के कारण खाने का स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं जायफल के तेल के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं? अगर नहीं, तो अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
जायफल एसेंशियल ऑयल तनाव, चिंता और अवसाद से निपटने की क्षमता रखता है। जायफल का तेल उत्तेजक और शामक के रूप में कार्य करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के लेवल को लेवल कम करता है और मन में तनाव और चिंता को कम करता है।
इसे जरूर पढ़ें:हेयर फॉल और पिंपल का 2 इन 1 इलाज है जायफल
जायफल के हीलिंग गुण नसों को आराम देने में मदद करते हैं। ये गुण तंत्रिकाओं को शांत करने और सेरोटोनिन को छोड़ने में मदद करते हैं, जिससे अच्छी और भरपूर नींद आती है।
जायफल के तेल में कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, मिनरल्स और पोटेशियम होता है। ये सभी गुण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने के लिए जरूरी हैं। साथ ही, यह आपके शरीर की सभी कोशिकाओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है।
पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान है? जायफल के तेल में पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने की क्षमता होती है। यह शक्तिशाली फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह बेहतर पाचन के लिए भूख को नियंत्रित करने के अलावा गैस, दस्त, पेट दर्द, कब्ज और मतली जैसी समस्याओं को होने से रोकता है।
जायफल एक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। यह किडनी और लीवर के लिए टॉनिक के रूप में काम करता है, क्योंकि इसमें डिटॉक्सिफाइंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं।
जायफल का तेल अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण मुंह के बैक्टीरिया और गंध से छुटकारा पाने में आपकी मदद करता है। साथ ही इसकी एंटीसेप्टिक गुण दांत दर्द और मसूड़ों के दर्द के लिए भी कारगर है।
जायफल का तेल एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है, खासकर पीरियड्स की परेशानी के मामले में। अगर आप पीरियड्स के दौरान हार्मोनल असंतुलन या थकान से पीड़ित हैं, तो जायफल के एनाल्जेसिक गुण ऐंठन को कम, हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल, मूड स्विंग्स को कंट्रोल और दर्द से राहत दिलाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे जायफल से बने ये हेयर मास्क
जायफल एक ब्रेन टॉनिक के रूप में काम करता है। यह आपके ब्रेन को प्रभावी ढंग से उत्तेजित करता है, थकान को दूर करता है और एकाग्रता में सुधार करता है। इसमें मिरिस्टिसिन नामक प्राकृतिक कार्बनिक यौगिक होते हैं जो आपकी याददाश्त को तेज रखने में मदद करते हैं और ब्रेन की थकावट को दूर करते हैं।
आप भी यह सारे फायदे पाने के लिए जायफल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।