हाई ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है यह खास तेल

निरोली ऑयल में सुखदायक खुशबू होती है जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकती है। इससे हाई बीपी को कम करने में मदद मिलती है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-05-16, 16:37 IST
neroli oil to control blood pressure,

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा भी हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं जैसे खानपान में गड़बड़ी, नींद की कमी लेकिन सबसे ज्यादा स्ट्रेस के कारण हाई बीपी की समस्या होती है। अगर आप भी हाई बीपी के मरीज हैं तो आप एक खास तरह के तेल का इस्तेमाल करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं। अरोमाथेरेपी में बीमारियों का इलाज अरोमा ऑयल से किया जाता है। इन्हीं में से एक ऑयल है निरोली। निरोली ऑयल में सुखदायक खुशबू होती है जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकती है। तनाव उच्च रक्तचाप में बड़ा योगदानकर्ता होती है,ऐसे में निरोली ऑयल अप्रत्यक्ष रूप से रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता हौ।इस बारे में Dr. Blossom Kochhar जानकारी दे रही हैं।

बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है निरोली ऑयल

NEROLI OIL PACKAGING

  • निरोली ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह तेल शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद कर सकता है। मुक्त कण रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उच्च रक्तचाप में योगदान कर सकते
  • अक्सर नींद की कमी के कारण तनाव होता है, और तनाव हाई बीपी का कारण बनता है। ऐसे में निरोली ऑयल का इस्तेमाल करने से दिमाग को शांति मिलती है। इसका शांत प्रभाव अनिद्रा से जूझ रहे लोगों के इलाज और उनकी नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी बनाते हैं।
  • निरोली ऑयल की ताजी खुशबू से आपका मूड अच्छा होता है। इसमें एंटी डिप्रेसेंट गुण होते हैं। इसमें एंटी हाइपरटेंशन गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से आप काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं। इससे कोर्टिसोल लेवल को कम करने में मदद मिलती है जो हाई बीपी के लिए जिम्मेदार होते हैं।

यह भी पढ़ें-गर्मियों के मौसम में बढ़ जाते हैं डेंगू के मामले, एक्सपर्ट के बताए इन तरीकों से करें बचाव

HYPERTENSION

  • निरोली तेल में दर्द निवारक और सूजन रोधी गुण होते हैं,जिससे सिर दर्द में आराम मिलता है। इसकी जबरदस्त खुशबू तंत्रिका तंत्र पर सकारत्मक प्रभाव डाल सकती है,जो सांस और दिल की धड़कन को नियंत्रित करती है। इस तरह से हाई बीपी में आराम मिलता है।
  • एक्सपर्ट कहते हैं कि भले ही निरोली तेल उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है,लेकिन इसका उपयोग इस्तेमाल डॉक्टर के बताए तरीके से करना और हमेशा कंप्लीमेंट्री थेरेपी के रूप में करना चाहिए। अगर आपको तेल से एलर्जी है तो आप इसका इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से जरूर बात करें। हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए पूरी तरह से इस तेल पर निर्भर न रहें।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में सिरदर्द करता है परेशान, तुरंत राहत देंगे ये हैक्‍स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP