
बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर महिलाएं उसमें मोगरे के फूलों का गजरा लगाती हैं। खासकर, भारतीय परिधानों के साथ बालों में गजरा सजाने का चलन तो न जाने कबसे चला आ रहा है। बेशक मोगरे के फूलों का खजरा खूबसूरती में चार-चांद लगाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसे डाइट में शामिल करने से भी कई फायदे मिल सकते हैं। जी हां, मोगरे का फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और हमें कई तरह से फायदा पहुंचाता है। खासकर, स्किन से जुड़ी दिक्कतों में यह बेहद फायदेमंद है। इन फूलों को भिगोकर इन्हें किस तरह डाइट में शामिल करना है और इसे क्या लाभ मिल सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
View this post on Instagram

यह भी पढ़ें- Dil Se Indian: बालों के झड़ने से हैं परेशान? रोज पिएं इस फूल की चाय
विधि
मोगरे के फूलों को रातभर पानी में भिगो दें।
अगली सुबह एक गिलास में सब्जा के भीगे हुए बीज, शुगर सीरप और सौंफ के बीजों का पाउडर डालें।
इसमें मोगरे के फूलों का पानी मिलाएं।
इसे फ्रेश ही पिएं।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज होने पर सिर्फ मीठा छोड़ने से नहीं चलेगा काम! इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल
मोगरे के फूल से इस तरह ड्रिंक बनाकर आप स्किन से जुड़ी दिक्कतों में राहत पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।