
हर किसी को पसंद होता है कि वो खूबसूरत नजर आए। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं। कई सारी ऐसी क्रीम को लगाते हैं, जिसे लगाने से आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए अक्सर महिलाएं रात के समय चेहरे पर फेस मास्क को अप्लाई करती हैं, लेकिन इसे लगाने से पहले जरूरी है कि आप एक्सपर्ट डॉक्टर स्वाति, Estheva clinic की एक अनुभवी डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कि इससे जुड़ी स्किन केयर टिप्स क्या है? ताकि आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आए।
अक्सर ऐसा होता है कि हम चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसकी वजह से चेहरा डल और बेजान हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप किसी भी चीज का इस्तेमाल करें, तो सबसे पहले उसमें डाली गई चीजों का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की स्किन टाइप अलग होता है, जिसकी वजह से स्किन पर हर एक चीज सही नहीं लगती है और एलर्जी का खतरा होता है। इसलिए फेस मास्क को लगाने से पहले इस टिप्स का खास ध्यान रखें।

अक्सर लोग सोचते हैं कि फेस मास्क को जितनी देर लगा कर रखेंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इससे आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्ले मास्क को कभी भी पूरी तरह सूखने और त्वचा में दरारें पड़ने तक न छोड़ें, इससे झुर्रियां पड़ सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि फेस मास्क को रात के समय लगाते समय इस टिप्स का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- Face Mask For Glowing Skin: पार्लर जाए बिना घर पर पाएं नेचुरल ग्लो, बनाएं ये आसान फेस मास्क
फेस मास्क हटाने को रात के समय चेहरे पर लगाने से पहले आपने जो भी प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाया है। इसे हटा दें। इसके बाद आप इसे अप्लाई करें और कुछ समय बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे आपके चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।

यह भी पढ़ें- Dry Skin Care: ठंड में भी स्किन नहीं होगी रूखी और बेजान, दही में इन 2 चीजों को मिलाकर बनाएं फेस मास्क
इन चीजों का ध्यान रखकर आप रात के समय चेहरे पर फेस मास्क को अप्लाई कर सकती हैं, ताकि इससे चेहरे की सुंदरता बढ़ सके। ऐसे में आप चाहें तो एक बार एक्सपर्ट की राय भी जरूर ले सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।