herzindagi
image

सर्दियों में उठने-बैठने में हड्डियों से आती है आवाज? बोन हेल्थ सुधारने के लिए करें ये काम

सर्दियों में जोड़ों का दर्द ज्यादा परेशान करता है। खासकर, अगर आपकी बोन्स कमजोर हैं, तो यह दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में बोन हेल्थ को सुधारने के लिए, एक्सपर्ट की बताए इन टिप्स पर ध्यान दें।
Editorial
Updated:- 2024-12-05, 14:24 IST

सर्दियां आते ही जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। खासकर, जिन लोगों को पहले से जोड़ों में दिक्कत है, सर्दियों में उनकी मुश्किल और बढ़ सकती है। ठंडी हवा के चलते, मांसपेशियों में अकड़न होने लगती है। इसकी वजह से भी क्रैम्प्स आ सकते हैं। वहीं, सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है और यह भी जोड़ों के दर्द का एक कारण बन सकता है। जिन लोगों को अर्थराइटिस है, उनके लिए भी सर्दियां मुश्किल भरी हो सकती हैं। अगर आपकी बोन्स कमजोर हैं, तो दर्द अधिक हो सकता है। ऐसे में बोन हेल्थ को सुधारने के लिए, एक्सपर्ट की बताए इन टिप्स पर ध्यान दें। ये टिप्स हड्डियों को मजबूत बनाकर, जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

सर्दियों में बोन हेल्थ सुधारने के लिए करें ये काम

bone health in winter

  • रोजाना सूरज की रोशनी में कुछ देर जरूर रहें। इससे शरीर को विटामिन- डी अब्जॉर्ब करने में मदद मिलती है।
  • सर्दियों में धूप कम निकलती है। यह भी हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों के दर्द की एक वजह हो सकता हैष
  • भीगे हुए नट्स जैसे बादाम और अखरोट जरूर खाएं। ये ओमेगा-3 और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इनसे ज्वॉइंट इंफ्लेमेशन कम होता है।
  • भीगे हुए नट्स, शरीर को ताकत देते हैं और इनसे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
  • डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करें। इससे बोन हेल्थ में सुधार होता है। क्रूसिफेरस सब्जियां भी शरीर को डिटॉक्स करने और शरीर से इंफ्लेमेटरी एजेंट्स को बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, अमरंथ की पत्तियों में डाइट का हिस्सा बनाएं। ये विटामिन-के से भरपूर होती हैं और बोन मिनरल्साइजेशन में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सर्दियों में खाएं ये फूड्स

makhana health benefitd

  • शाम के वक्त एक कटोरी मखाना जरूर खाएं। ये कैल्शियम से भरपूर होते हैं और बोन डेंसिटी को सुधारते हैं।
  • सुबह खाली पेट कैफीन कम से कम लें। ज्यादा कैफीन शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्बनशन में रुकावट पैदा करता है।
  • सर्दियों में भी वर्कआउट, योगा और वॉक जरूर करें। इससे भी बोन हेल्थ में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 2 चीजें, मजबूत रहेंगी हड्डियां

बोन्स को मजबूत बनाने के लिए, सर्दियों में डाइट में हेल्दी बदलाव जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।