सेहतमंद रहने के लिए स्वच्छता के नियमों को फॉलो करना बहुत जरूरी है। अगर यह कहा जाए कि सही हाइजीन के बिना बीमारियों और इंफेक्शन्स का खतरा कई गुना बढ़ सकता है, तो यह गलत नहीं होगा। आपको याद होगा कि बचपन में किस तरह स्कूल में अक्सर नेल्स चेक किए जाते थे और नेल्स बढ़े होने या उनमें गंदगी होने पर सजा भी दी जाती थी। ऐसा बच्चों को बचपन से ही हाइजीन के मायने सिखाने के लिए किया जाता था। पर्सनल हाइजीन और आस-पास स्वच्छता रखना दोनों ही सेहमतंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। कोरोना काल में हाइजीन मेंटेन करने पर काफी जोर दिया गया था। नए साल में अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो इसके लिए सही हाइजीन को फॉलो करना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे हाइजीन टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर साल 2025 में आप सेहतमंद रह सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोएं
यह बात हमें बचपन से सिखाई और समझाई जाती है। खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है। आप जब भी खाना खाएं, तो हाथों को साबुन से रगड़कर धोएं। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो हाथों के जरिए बैक्टीरिया मुंह में जा सकते हैं और आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। इसलिए, खाने से पहले हाथों को जरूर धोएं। खाना खाते वक्त किसी अन्य चीज को टच न करें। इसके अलावा, अगर आप बाहर खाना खाने जा रहे हैं, तो कटलरी को टिश्यू की मदद से साफ जरूर करें।
बाहर से आने के बाद हाथ-पैरों को धोएं
जब हम घर से बाहर जाते हैं, तो कई बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं। कई लोगों से मिलते हैं, कई चीजों को छूते हैं, ऐसे में हमारे हाथ-पैर गंदे हो सकते है और ये बैक्टीरिया हमारी सेहत को खराब कर कई बीमारियों और इंफेक्शन्स का कारण बन सकते हैं। इसलिए, बाहर से आने के बाद हाथों-पैरों को अच्छी तरह धोएं। कोशिश करें कि बाहर के फुटवियर को आप घर के अंदर न लाएं और घर के अंदर जो फुटवियर पहन रहे हैं, उन्हें बाहर न ले जाएं। यह बेसिक हाइजीन आपको कई बीमारियों से बचा सकती है।
रोज नहाएं
बीमारियों से बचने के लिए, रोजाना नहाना भी बहुत जरूरी है। नहाने से न केवल त्वचा साफ रहती है बल्कि इंफेक्शन्स का खतरा भी कम होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। नहाते वक्त, कान के पीछे का हिस्सा, चेहरा, इंटिमेट एरिया और शरीर के अन्य हिस्सों को भी अच्छे से साफ करें। नहाने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और इससे आप मेंटली भी रिफ्रेश महसूस करते हैं।
फोन और गैजेट्स को डिसइंफेक्ट करें
आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि फोन, इयरबड्स और अन्य गैजेट्स जो हम इस्तेमाल करते हैं, उन पर लाखों की संख्या में बैक्टीरिया होते हैं। ये चीजें हमेशा हमारे साथ रहती हैं और हम इनका काफी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर इन पर बैक्टीरिया जमा रहेंगे, तो इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए, समय-समय पर फोन और अन्य गैजेट्स को भी साफ करते रहना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, खाना खाते वक्त इन गैजेट्स के इस्तेमाल से बचें।
इंटिमेट हाइजीन का ध्यान रखें
हेल्दी रहने के लिए, इंटिमेट एरिया की हाइजीन को फॉलो करना भी जरूरी है। इंटिमेट एरिया में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और इंफेक्शन का भी अधिक खतरा रहता है। कई बार लोग शरीर को ऊपर से तो साफ कर लेते हैं। लेकिन, इंटिमेट एरिया की सही क्लीनिंग पर ध्यान नहीं देते हैं। इंटिमेट हाइजीन को मेंटेन करने के लिए वॉशरूम जाने के बाद इंटिमेट एरिया को क्लीन करना, प्यूबिक हेयर को साफ करना और अंडरगार्मेंट्स को रोजाना बदलना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें-Year Beginner: साल 2025 में सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये आदतें, बीमारियां रहेंगी दूर
ओरल हाइजीन मेंटेन करें
सेहतमंद रहने को लिए, ओरल हाइजीन को मेंटेन करना जरूरी है। दांतों को दो बार ब्रश करना और दांतों के बीच की सफाई के लिए डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें। साथ ही, माउथवॉश से कुल्ला करना भी बहुत जरूरी है। सही ओरल हाइजीन मेंटेन न करने का असर केवल आपके दांतों पर ही नहीं, बल्कि डाइजेशन पर भी होता है। इसलिए, ओरल हाइजीन का ध्यान रखें।
नाखूनों को साफ रखें
नाखूनों को क्लीन रखना भी हाइजीन का एक जरूरी हिस्सा है। अगर नाखून अधिक बड़े हैं, तो इनमें गंदगी आसानी से जमा हो जाती है। इस गंदगी में कई सारे बैक्टीरिया होते हैं, जो आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। इसलिए, नाखूनों को समय-समय पर काटना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Year Beginner: 2025 में इन योगासनों को बनाएं रूटीन का हिस्सा, सेहत रहेगी दुरुस्त
साल 2025 में सेहतमंद रहने के लिए, इन हाइजीन टिप्स को रूटीन में शुमार करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों