हर महिला की चाह होती है कि उसकी स्किन सॉफ्ट और स्मूथ हो। लेकिन cellulite की समस्या ज्यादातर महिलाओं की इस चाहत को चकनाचूर कर देती है। Cellulite के कारण स्किन bumpy हो जाती है जो दिखने में बेहद बुरी लगती है। हालांकि बाजार में कई तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं जो अच्छे परिणाम का दावा करते हैं लेकिन क्या सच में वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरते हैं? शायद नहीं।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो परेशान ना हो क्योंकि नारियल तेल की हेल्प से आप cellulite की समस्या से बहुत ही जल्द छुटकारा पाकर सुपर smooth और cellulite-free skin पा सकती हैं। जी हां नारियल तेल cellulite से छुटकारा पाना का बहुत ही प्रभावी उपाय है। क्या सच में नारियल तेल cellulite से छुटकारा पाने में प्रभावी है? और यह कैसे काम करता है जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल पढ़ें।
Cellulite क्या है?
Cellulite तब होता है जब फैट का बॉडी पर जमाव, जिससे स्किन unequal हो जाती है। यह फैट हमारी thighs, hips, butt और abdomen के पास पाया जाता है। जब किन्हीं कारणों से cellulite स्किन के कनेक्टिव टिश्यूज के विपरीत जाने लगते हैं, तब स्किन सिकुड़ने लगती है या गड्ढेदार दिखाई देने लगती है। ऐसे में ही स्किन का टेक्चर खुरदुरा हो जाता है।
Read more: उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके boobs में दिखते हैं ये बदलाव
Cellulite बहुत असामान्य नहीं है। बहुत सी महिलाओं, खासकर जो teens और middle age में हैं, उनको यह समस्याएं बहुत ज्यादा होती हैं। हालांकि यह थोड़ी आश्चर्य की बात है, लेकिन आनुवंशिकी cellulite के गठन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है क्योंकि उसकी बॉडी में फैट सेल्स ज्यादा होते हैं। वजनी और दुबली-पतली दोनों ही महिलाओं के बॉडी में cellulite मौजूद होता है, लेकिन नोटिस सिर्फ ज्यादा वजन वाली महिलाओं में ही होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
Cellulite की समस्या केवल मोटापे से संबंधित नहीं होती है बल्कि बॉडी में एस्ट्रोजन हार्मोन के असंतुलन के कारण भी होती है। चूंकि यह हार्मोन महिलाओं के बॉडी में ही पाया जाता है, इसलिए इसमें असंतुलन आने से महिलाएं त्वचा में खिंचाव महसूस करती हैं और उनकी बॉडी पर झुर्रियां भी जल्दी पड़ जाती हैं। हालांकि cellulite हेल्थ के लिए खतरनाक नहीं है, लेकिन यह देखने में भद्दा लगता है इसलिए इसे कम किया जाना चाहिए।
नारियल तेल डाइट में लेना
नारियल के तेल का उपयोग रोजाना करना चाहिए। आप इसके लिए दो चम्मच नारियल का तेल वर्कआउट से पहले ले सकती है या इसे खाने पकाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल का तेल बॉडी में natural fat को जलाने की प्रक्रिया को तेज करता है और cellulite को जलाने में मदद मिलती है। अपनी डाइट में दो से तीन चम्मच लेना पर्याप्त होता है।
Cellulite वाले हिस्से में लगाना
नारियल तेल का topical application भी सेल्युलाईट से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आप रोजाना virgin coconut oil से cellulite वाले हिस्से में मसाज करना होगा। यह तेल human skin में आसानी से अवशोषित हो जाता है और सेल्स में फैट के जमाव को कम करता है। यह स्किन को पोषण करने के साथ-साथ उसे softer, smoother और younger-looking बनाती है।
Cellulite के लिए ड्राई ब्रश और नारियल तेल
Cellulite को हटाने का यह बहुत ही popular method है। इस method में cellulite वाली स्किन के हिस्स में नारियल का तेल लगाया जाता है। फिर, हिस्से को ड्राई ब्रश के साथ मसाज किया जाता है। अच्छे नतीजे के लिये, आप एक natural, preferably vegetable-based brush चुनें। हॉट शॉवर के तुरंत बाद नारियल का तेल लगाकर ब्रश से रगड़ें। इससे बॉडी lymphatic system उत्तेजित होता है। इस method की हेल्प से कोशिका में जमा होने वाले विषाक्त पदार्थों और फैट को दूर करने में हेल्प मिलती है जो कि pores को खोलती है। Dry brushing भी इससे छुटकारा पाने में हेल्प करता है।
Cellulite के लिए कॉफी और नारियल तेल
घर पर आप कॉफी और नारियल तेल से बना फेस स्क्रब बनाकर भी इसे दूर कर सकती है। इस स्क्रब से आपकी स्किन soft और smooth भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि नारियल के तेल को चीनी और कॉफी बीन्स के साथ मिलाकर नैचुरल स्क्रब बनाना है ताकी आप अपनी स्किन पर cellulite को कम करने के लिए रगड़ सकें।
कॉफी का rough और raw texture और चीनी का exfoliant रूप clogged pores को खोलता है, जबकि नारियल का तेल स्किन में उचित hydration बनाए रखता है। यह पेस्ट बॉडी में उचित लिम्फ / ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए गर्म नारियल तेल का उपयोग करना एक अच्छा विचार है।
इस तरह से आप खाने और लगाने दोनों ही तरह से आप cellulite को काफी हद तक कम कर सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों