herzindagi
ways treat joint pain in monsoon

मानसून में गठिया का दर्द बढ़ जाए तो क्या करें?

अगर आप भी गठिया के मरीज हैं और मानसून में आपका दर्द बढ़ जाता है तो आप इन उपायों से राहत पा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-07-25, 20:47 IST

अर्थराइटिस जिसे हम बोलचाल की भाषा में गठिया के नाम से जानते हैं। वैसे तो यह बुजुर्गों को होने वाली बीमारी है, लेकिन आजकल खराब जीवनशैली के कारण युवा नौजवान भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। यह दो तरह के होते हैं। एक होता है ओस्टियोआर्थराइटिस और दूसरा होता है रूमेटाइड अर्थराइटिस। इसमें जोड़ों में दर्द होता है। वहीं मानसून में गठिया ट्रिगर हो सकता है। इससे आपको हर वक्त जोड़ों में दर्द बनी रह सकती है। Dr Neeraj Godara Consultant Hand, Wrist & Reconstructive Microsurgery.At Max Super Speciality Hospital, Dwarka, New Delhi से जानते हैं इससे कैसे बचा जा सकता है।

मानसून में क्यों बढ़ता है गठिया का दर्द

arthritis pain in monsoon

एक्सपर्ट कहते हैं कि मानसून में बैरोमीटर का दबाव कम होता है,इससे जोड़ों के आसपास के टिशू का विस्तार होता है। इससे जोड़ों पर दबाव पड़ता है और दर्द बढ़ता है।

मानसून में गठिया का दर्द बढ़ जाए तो क्या करें? 

  • एक्सपर्ट के मुताबिक मानसून के दिनों में गठिया के दर्द को मैनेज करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है।अगर आप बाहर नहीं जा सकते हैं तो आप घर में ही साइकलिंग या हल्की स्ट्रेच एक्सरसाइज करें। इससे लचीलापन बढ़ता है और अकड़न को कम करने में मदद मिलती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा देता है, जिससे दर्द और सूजन में राहत मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें-पूरा दिन नींद से भारी रहती हैं पलकें? इन 5 आदतों से दूर होगी आलस और नींद की समस्या

  • मानसून के मौसम में स्वस्थ वजन बनाए रखें। दरअसल जब वजन बढ़ जाता है तो इससे भी जोड़ों पर दबाव पड़ता है और गठिया का दर्द बढ़ जाता है। इसके लिए आप संतुलित आहार लें, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को दोस्त बनाएं। तले भुने चीजों से दूरी बनाएं। जितना हो सके जोड़ों को नमी से बचाएं, बारिश में जाने से परहेज करें। 
  • दर्द अगर बढ़ जाता है तो कोशिश करें कि रोजाना शरीर की मालिश करें, आप तिल या सरसों के तेल को गर्म कर लें और इससे जहां पर भी दर्द है वहां पर मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दर्द में भी आराम मिलता है। 

यह भी पढ़ें-वेट लॉस के दौरान नहीं होगा एनर्जी लॉस, बस इन टिप्स का रखें ध्यान

arthtitis pain

  • दर्द बढ़ने पर आप गर्म और ठंडी सिकाई कर सकते हैं। इससे भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।