आजकल जोड़ों का दर्द काफी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जोड़ों का दर्द आज सिर्फ बुजुर्गों ही नहीं, बल्कि, युवाओं को भी परेशान कर रहा है। जोड़ों के दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभार जोड़ों का दर्द भले ही आम हो। लेकिन, कई बार जोड़ों के दर्द की वजह से मुश्किल इतनी बढ़ जाती है कि उठना-बैठना और रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ज्वॉइंट पेन के लिए आपको ओवर-द-काउंटर मेडिसिन लेने की जरूरत नहीं है। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। यहां हम आपको नानी मां के बताए एक खास तेल के बारे में बता रहे हैं, जिससे मालिश करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। इस बारे में हार्मोनल और योगा कोच नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।
जोड़ों के दर्द में आराम देने के लिए करें घर पर बने इस तेल से मालिश (How to make Garlic Oil for Joint Pain)
- सरसों के तेल से रोजाना मालिश करने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है।
- इस तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। साथ ही, यह ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है।
- यह जोड़ों की सूजन को कम करता है।
- इसमें विटामिन ई और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
- लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, सल्फर और एलिसिम पाया जाता है। यह दर्द को कम करता है।
- लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसकी तासीर गर्म होती है। यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
घर पर कैसे तैयार करें जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए तेल? (Homemade Garlic Oil for Joint Pain)
- इसके लिए आपको सरसों का तेल और लहसुन की कलियां लेना है।
- एक पैन में सरसों का तेल डालें और इसमें लहसुन की 8-10 कलियां डाल दें।
- अब इसे अच्छे से पकाएं।
- जब लहसुन काला हो जाए, तो कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- अब इस तेल से जोड़ों की मालिश करें।
- सोने से पहले रोज ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आराम मिल सकता है।
- मालिश करने से पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- जोड़ों में अकड़न के कारण उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, इन फूड्स से मिलेगा आराम
जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए, नानी मां के बताए इस तेल से मालिश करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? इस नुस्खे से मिलेगी मदद
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों