'मैंने प्यार किया' फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस फ़्रीक भाग्यश्री 56 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और यंग लुक से सबको हैरान कर देती हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर 'ट्यूसडे टिप विद बी' के नाम से एक सीरीज चलाती हैं। इस सीरीज के जरिए वह अपने फैंस के साथ फिटनेस, हेल्थ और डाइट से जुड़ी जरूरी बातें शेयर करती हैं। कुछ दिनों पहले, इसी सीरीज के अंतर्गत भाग्यश्री ने मेनोपॉज के बारे में बात की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।
अपने वीडियो में भाग्यश्री ने एक बहुत ही अच्छा उदाहरण दिया, जो शरीर की देखभाल की जरूरत को बखूबी समझाता है। उन्होंने कहा, "एक हेल्दी शरीर एक अच्छी कार की तरह होता है। इसे बिल्कुल ठीक बनाए रखने के लिए रेगुलर चलाना जरूरी है, ठीक वैसे ही जैसे हमारा शरीर, जिसके लिए फिजिकल एक्टिव होना जरूरी है।" उन्होंने आगे बताया कि सेडेंटरी लाइफस्टाइल लंबे समय तक गैरेज में पड़ी कार की तरह है, जिसमें धीरे-धीरे जंग लग जाएगी और जिसकी बार-बार रिपेयरिंग करानी पड़ेगी। यह तुलना मेनोपॉज के बाद की लाइफस्टाइल के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है, जिसमें फिजिकल एक्टिविटी की कमी से हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकती है।
View this post on Instagram
मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का नेचुरल पड़ाव है, लेकिन यह अपने साथ कई फिजिकल और इमोशनल बदलाव लेकर आता है। भाग्यश्री ने ऐसे लक्षणों के बारे में भी बताया है, जिनसे महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं जैसे कि "हॉट फ्लैशेज, मूड स्विंग्स और थकावट, इसके बारे में जितनी बात करो उतना कम है।" ये लक्षण बेशक परेशान करने वाले होते हैं, लेकिन भाग्यश्री ने एक और जरूरी बात बताई है, जिसके बारे में शायद बहुत कम महिलाओं को जानकारी होती है।
इसे जरूर पढ़ें: मेनोपॉज के लक्षण कितने वक्त तक रहते हैं?
उन्होंने बताया, "लेकिन, मेनोपॉज में एस्ट्रोजन कम होने से दिल पर बुरा असर पड़ता है, यह बात शायद मेरी तरह बहुत सारी महिलाओं को पता नहीं है।" यह एक बेहद गंभीर जानकारी है, क्योंकि एस्ट्रोजन हार्मोन दिल की सेहत में जरूरी भूमिका निभाता है। एस्ट्रोजन के लेवल में कमी से महिलाओं में दिल के रोगों का खतरा बढ़ सकता है। यही कारण है कि भाग्यश्री जोर देती हैं कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को अपनी ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को रेगुलर चेक करवाना चाहिए।
मेनोपॉज के बाद का जीवन अंत नहीं है, बल्कि यह खुद पर ज्यादा ध्यान देने और एक नए हेल्थ चैप्टर की शुरुआत होनी चाहिए। भाग्यश्री ने इस स्टेज में फिट और जवां बने रहने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं।
एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा जोर रेगुलर एक्सरसाइज पर दिया है। उन्होंने कहा, "मेनोपॉज के बाद सबसे जरूरी एक्सरसाइज करना है। फिजिकली एक्टिव रहना मसल्स को मजबूत बनाए रखने, मेनोपॉज के बाद बोन डेंसिटी को बनाए रखने, वजन को कंट्रोल करने और मूड को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। वॉकिग, जॉगिंग, योग, डांस या कोई भी ऐसी एक्टिविटी जो आपको पसंद हो, उसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं।
एक्ट्रेस का कहना है, "अपने शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स का ध्यान रखें और एक्टिव रहें।" मेनोपॉज के बाद शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। कैल्शियम, विटामिन-डी, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व हड्डियों के हेल्थ, हार्मोनल संतुलन और हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी हो जाते हैं।
नींद की समस्याओं के लिए भाग्यश्री ने विशेष रूप से मैग्नीशियम लेने की सलाह दी। "नींद न पूरी होने पर मैग्नीशियम जरूर लें।" मैग्नीशियम एक जरूरी मिनरल है, जो मसल्स के काम, नर्वस सिस्टम को शांत करने और नींद की क्वालिटी में सुधार करने में मदद करता है। मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीज और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें।
भाग्यश्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि "मेटाबॉलिज्म जितना धीमा होगा, समस्या उतनी ही बड़ी होगी।" मेनोपॉज के बाद महिलाओं का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। रेगुलर एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट मेटाबॉलिज्म को बनाए रख सकते हैं।
सबसे जरूरी सलाह है कि "मेनोपॉज से ठीक तरह से निपटने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।" हर महिला का अनुभव अलग होता है और हेल्थ एक्सपर्ट जरूरतों के अनुसार सही मार्गदर्शन और ट्रीटमेंट देता है।
भाग्यश्री के ये टिप्स हमें यह सिखाते हैं कि मेनोपॉज जीवन का अंत नहीं, बल्कि खुद पर और ज्यादा ध्यान देने की शुरुआत है। अपनी सेहत को एक कीमती कार की तरह समझें, जिसकी रेगुलर देखभाल और सही ईंधन से ही वह लंबे समय तक बिना जंग लगे चलती रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: मेनोपॉज के मुश्किल दौर को बनाएं आसान, रखें इन चीजों का ख्याल
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।