मोटे गालों और डबल चिन ने खराब कर दिया है चेहरे का लुक? फेस फैट कम करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

अगर गोल-मटोल चेहरे की वजह से आपकी उम्र ज्यादा लगती है और आप फेस फैट को कम करना चाहती हैं, तो इसके लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को फॉलो करें।
image

वजन बढ़ने पर हमारे पूरे शरीर की चर्बी बढ़ने लगती है। पेट, पीठ, बाजु, जांघों और फेस के आस-पास फैट जमा होने लगता है। मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसे कम करना आसान नहीं होता है। कई बार बहुत कोशिश के बाद भी वजन कम नहीं होता है। अगर सही डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे भी कई वजहे हो सकती हैं। हार्मोनल इंबैलेंस, इंसुलिन रेजिस्टेंस, स्ट्रेस और भी कारणों के चलते भी वजन टस से मस नहीं होता है। फेस फैट के पीछे भी कई वजहे हो सकती हैं। डबल चिन और लटके हुए गालों की वजह से न केवल उम्र ज्यादा लगती है बल्कि इससे चेहरे का लुक भी खराब होता है। फेस फैट कम करने के लिए फेशियल एक्सरसाइज के साथ और भी कई टिप्स कारगर हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो फेस फैट को कम कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

लटके हुए गालों और डबल चिन को कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स (How to Lose Face Fat)

tips to reduce face fat

  • शरीर के किसी भी हिस्से का फैट कम करने के लिए, सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है। डिहाइड्रेशन की वजह से भी फेस फैट बढ़ने लगता है। इसलिए, अगर आप चेहरे की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो पानी जरूर पिएं। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं।
  • फेस फैट को कम करने में फेस मसाज और फेशियल एक्सरसाइज भी बहुत कारगर हैं। इन्हें रूटीन में शामिल करने से भी आप आसनी से डबल चिन और लटके हुए गालों को कम कर पाएंगी।
  • कुकीज, पैकेज्ड फूड्स और कार्ब्स भी फेस फैट की वजह हो सकते हैं। इनके चलते फैट जमा होने लगता है और उसे कम करना भी मुश्किल होता है। इसलिए, इन चीजों को अपनी डाइट से पूरी तरह हटा दें।

यह भी पढ़ें-गोल-मटोल चेहरे की वजह से ज्यादा लगती है उम्र? फेस फैट घटाने के लिए रोज करें ये 2 एक्सरसाइज

salt free diet for weight loss

  • सोडियम इनटेक कम करें। अगर आप बहुत ज्यादा सॉल्टी फूड लेती हैं, तो शरीर में नमक की मात्रा बढ़ सकती है। इससे वॉटर रिटेंशन होता है और चेहरा फूला हुआ नजर आता है।
  • फेस फैट की एक वजह शरीर में कोर्टिसोल लेवल का बढ़ा हुआ होना भी हो सकता है। स्ट्रेस हार्मोन के बढ़ने पर भी चेहरे और पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। इसे कम करने के लिए स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- मोटे-लटके हुए गाल और डबल चिन होगी कम, रोज करें ये 2 फेशियल एक्सरसाइज

चेहरे की चर्बी को कम करने और परफेक्ट जॉ लाइन पाने के लिए, आप इन टिप्स की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP