herzindagi
reason of facial hair in females

चेहरे पर अनचाहे बालों की ग्रोथ रोकने में मदद करेगी यह चाय

महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बालों का कारण हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। इसके पीछे कुछ हेल्थ कंडीशन्स भी होती हैं। एक्सपर्ट की बताई यह चाय आपकी मदद कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2023-08-07, 15:41 IST

महिलाओं के शरीर में हार्मोनल असंतुलन कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है। पीरियड्स से लेकर डाइजेशन तक, हार्मोन्स का असर लगभग हर चीज पर पड़ता है। इतना ही नहीं, हार्मोन्स से हमारा मूड भी प्रभावित होता है। हैप्पी हार्मोन्स जहां हमारे मूड को अच्छा करते हैं। वहीं, स्ट्रेस हार्मोन, शरीर में तनाव बढ़ाता है और हमारी सेहत पर भी विपरीत प्रभाव डालता है। चेहरे पर अनचाहे बाल उगने के पीछे भी हार्मोन्स का असंतुलन हो सकता है। इसे दूर करने के लिए आपको एक्सपर्ट की बताई इस चाय को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

महिलाओं में क्यों बढ़ते हैं फेशियल हेयर?

how to prevent facial hair

महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल उगने के पीछे सबसे बड़ी वजह हार्मोन्स का असंतुलित होना है। महिलाओं के शरीर में जब मेल हार्मोन यानी टेस्टोस्टेरोन बढ़ जाता है, तो चेहरे पर बाल उगने लगते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस के अलावा, डाइट और स्ट्रेस भी कई बार फेशियल हेयर ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं।

फेशियल हेयर को दूर कर सकती है नेटल टी( बिच्छू बूटी की चाय)

simple ways to prevent facial hair

  • यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। जिसके कई लाभ हैं।
  • चेहरे पर अनचाहे बालों की ग्रोथ को दूर करने में यह चाय मदद कर सकती है। 
  • इसमें विटामिन ए, सी, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। 
  • यह एंड्रोजन के उत्पादन को रोकने में दद करती है। 
  • टेस्टोस्टेरोन को डीएचटी में बदलने से रोकती है। 
  • हेयर फोलिकल्स में इंफ्लेमेशन को कम करता है। जिससे फेशियल हेयर ग्रोथ कम होती है।
  • नेटल टी खून को साफ करती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह सिरदर्द को भी कम करती है।
  • स्किन एलर्जी को कम करने में भी यह फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- अगर शरीर में हो रहा है हार्मोन इम्बैलेंस तो कुछ ऐसे दिखेंगे संकेत 

नेटल टी कैसे बनाएं?

सामग्री

  • नेटल टी की पत्तियां- 1 टीस्पून
  • पानी- 200 मि.ली

विधि

  • एक पैन में पानी डालें।
  • इसमें पत्तियां डालकर पानी आधा होने तक उबालें।
  • अब इसे छानकर पी लें।

नोट- नेटल टी एक आयुर्वेदिक औषधि है लेकिन कई लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। ऐसे में इसे शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- इन कारणों से तेज़ी से बढ़ते हैं चेहरे के बाल

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।