सेहतमंद रहने के लिए नए साल में जरूर सेट करें ये गोल्स

सेहतमंद रहने के लिए अक्सर लोग नया साल आने से पहले कुछ गोल्स सेट करते हैं। लेकिन इन गोल्स से आपको फायदा कभी मिलेगा, जब आप इन्हें पूरे साल बिना रूके फॉलो करेंगे।

health goals you should set in  for fitness

Health Goals: सेहतमंद रहने के लिए सही रूटीन, एक्सरसाइज और सही खान-पान बहुत जरूरी है। अक्सर लोग फिट रहने के लिए, नया साल आने से पहले कुछ गोल्स सेट करते हैं। लेकिन इन गोल्स से आपको फायदा कभी मिलेगा, जब आप इन्हें पूरे साल बिना रूके फॉलो करेंगे। हेल्दी रहने के लिए आपको सही रूटीन और गोल्स को सेट कर इन्हें बिना रूके फॉलो करना है, इससे न केवल बीमारियां आपसे दूर रहेंगी बल्कि वजन भी आसानी से कम होगा। आज के समय में बीमारियां काफी बढ़ रही हैं, नए-नए इंफेक्शन्स हमारी इम्यूनिटी पर असर डाल रहे हैं। ऐसे में आपको इससे बचने के लिए अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देना चाहिए। यहां हम आपको हेल्थ से जुड़े कुछ ऐसे गोल्स के बारे में बता रहे हैं, जो 2024 में आपको जरूर फॉलो करने चाहिए।

रोजाना 10000 कदम चलें

walk for health

हेल्दी रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। आज के समय में लोग दिन भर कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। ऐसे में इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इस नए साल आपको रोज 10000 कदम चलने को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को मजबूती मिलेगी, पाचन सही होगा, वजन कम होगा और कई बीमारियों से आपका बचाव होगा। अगर शुरुआत में ऐसा करना मुश्किल हो, तो 100 कदम चलने से शुरू करें और फिर धीरे-धीरे 10000 कदम तक पहुंचें।

योगा जरूर करें

योग न केवल फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। शरीर को मजबूती देना, लचीलापन लाने, डाइजेशन सुधारने और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई अन्य चीजों के लिए योगा करना जरूरी हैं। 2024 में आपको सेहतमंद रहने के लिए रोज कुछ मिनट योग जरूर करना चाहिए।

डिनर जल्दी करें

डिनर जल्दी करना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। आजकल एक्सपर्ट हेल्दी रहने के लिए 7-8 बजे से पहले डिनर करने की सलाह देते हैं। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी अर्ली डिनर को सही मानते हैं। इससे वजन भी कम होता है और डाइजेशन भी सही रहता है। 2024 में आपको इसे अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।

मेंटल हेल्थ पर भी दें ध्यान

yoga for mental health

आज के समय में फिजिकल हेल्थ पर लोग भले ही ध्यान देने लगे हैं, लेकिन मेंटल हेल्थ को अभी भी कहीं न कहीं नजरअंदाज करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए मेंटल हेल्थ का सही होना भी बहुत जरूरी है। 2024 में इसका भी ख्याल जरूर रखें। रोज 15 मिनट प्राणायाम, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन जरूर करें। जिससे स्ट्रेस, एंग्जायटी, डिप्रेशन और हाई बीपी में आराम मिल सके।

न्यूट्रिशन पर दें ध्यान

शरीर में न्यूट्रिशन की कमी कई बीमारियों की वजह बन सकती हैं। इसलिए, नए साल में सही न्यूट्रिशन पर ध्यान देने को अपने गोल्स में शामिल करें। शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होने पर थकान, कमजोरी, सिरदर्द और अपच समेत कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट लें।

हर्बल टी को करें डाइट में शामिल

तुलसी, पुदीना, धनिया और अजवाइन समेत कई ऐसी चीजे हैं, जिनसे बनी चाय से शरीर को फायदे मिलते हैं। इस तरह की चाय को अगर आप अपने आहार में शामिल करती हैं, तो इससे बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी।

रोज 1 सीजनल फल खाएं

2024 में हेल्दी रहने के लिए रोज 1 सीजनल फल खाएं। मौसमी फल शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। रोज मिड मील के तौर पर आपको 1 फल को डाइट में शामिल करना चाहिए।

सही नींद लें

sleeping for health

पूरी नींद सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। नींद की कमी का असर न केवल शरीर की एनर्जी और डाइजेशन पर होता है, बल्कि इससे हार्मोन्स भी इंबैलेंस होते हैं। इसलिए, नए साल में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। नींद पूरी न होने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- फिट रहने के लिए इस तरह करें अनहेल्दी गोल्स को अवॉइड

सही मात्रा में पानी पिएं

हेल्दी रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। शरीर में पानी की कमी कई बीमारियों की वजह बन सकती है। दिन भर में 7-8 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। डिहाइड्रेशन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, नए साल में वॉटर इनटेक पर जरूर ध्यान दें।

रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं

हेल्दी रहने के लिए समय-समय पर रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग हेल्थ चेकअप्स को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे सही समय पर शरीर में मौजूद कमी या बीमारी का पता नहीं चल पाता है। इसलिए, समय-समय पर हेल्थ चेकअप्स करवाएं।

यह भी पढ़ें- Year Beginner: 2024 में डाइट में शामिल करें ये नट्स, ओवरऑल हेल्थ को मिलेगा फायदा

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP