herzindagi
magic drink to remove ovarian cyst best home remedy article

इस मैजिक ड्रिंक से 1 हफ्ते में खत्म हो गया ओवेरियन सिस्ट, कैसे बनाएं इस ड्रिंक को, जानिए

ओवेरियन सिस्ट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मुझे सर्जरी करानी पड़ सकती थी। लेकिन एक मैजिक ड्रिंक ने महज हफ्तेभर में मेरा सिस्ट खत्म कर दिया। जानिए इस होममेड ड्रिंक के बारे में।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-28, 11:26 IST

साल 2018 में मई की बात है, जब मुझे पीरियड्स होने अचानक बंद हो गए। जब आप अपने 30वें साल में चल रही हों, आपको बच्चा ना हुआ हो और आपको पीरियड्स आने भी बंद हो जाएं तो आपका स्ट्रेस लेवल बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। मैंने एक महीना सिर्फ इंतजार किया और कुछ नहीं किया। इसके बाद मैंने एक्सरसाइज करनी शुरू की, उस पर भी कुछ नहीं हुआ। तीन महीने और गुजर गए, पीरियड्स फिर भी नहीं हुए। मुझे हर वक्त उल्टी आने जैसा महसूस होता था। मेरा वजन बढ़ता गया और डॉक्टर के पास जाना भी। इसके बाद हुए अल्ट्रासाउंड में पता चला कि मेरी ओवरी में सिस्ट हो गए हैं। बड़े सिस्ट हेल्दी ओवेरियन टिशु को नुकसान पहुंचा रहे थे और इसी वजह से मुझे पीरियड्स नहीं हो पा रहे थे। मुझे मेनोपॉज होने के डर सताने लगा था। मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। क्या कोई ऐसी दवा है, जो मुझे राहत दे सकती हैं? ऐसा मेरे साथ ही क्यों हुआ? क्या मैं कभी मां बन पाऊंगी? ये ओवेरियन सिस्ट क्या होता है और ये मेरे शरीर में कैसे घुस गया?, ये सवाल मेरे जेहन में घूम रहे थे।'

क्या होते हैं ओवेरियन सिस्ट

magic drink to remove ovarian cyst best home remedy inside

ओवेरियन सिस्ट पिंपल्स की तरह होते हैं। इनका होना बेहद आम है। लेकिन महिलाओं की इसके बारे में तब तक पता नहीं चलता, जब तक कि वे किसी तरह का टेस्ट ना करा लें। हमारी ओवरी में फॉलीकल्स होते हैं, सामान्य शब्दों में कहें तो ये बड़े बैग होते हैं, जिसमें एग होते हैं। जब फॉलीकल एग बाहर करते हैं तो कई बार सिकुड़ने और खत्म होने के बजाय इनमें लिक्विड रह जाता है और ये सिस्ट बन जाते हैं। इस तरह के सिस्ट फॉलीक्यूलर ओवेरियन सिस्ट कहलाते हैं। इस तरह का सिस्ट मेरी ओवरी में भी था। 

इन लक्षणों से होती है पहचान

मेरा प्रॉपर मेडिकल एक्जामिनेशन हुआ, जिसमें अल्ट्रासाउंड के बाद एमआरआई किया गया। मैं उन लक्षणों को महसूस कर सकती थी, जो इस हेल्थ प्रॉब्लम में फील होते हैं, जैसे कि एबडॉमिनल ब्लोटिंग, वजन बढ़ना, ब्रेस्ट में दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, सांस फूलना, तेज पेल्विक पेन होना। 

क्यों सिस्ट होना है तकलीफदेह

सिस्ट को आप किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दे सकते। एक छोटा सा सिस्ट भी आपकी हेल्थ कंडिशन खराब कर सकता है। ओवेरियन टॉर्शन ऐसी ही एक स्थिति है, जब एक बड़ा सिस्ट ओवरी को ट्विस्ट कर देता है और उस तक पहुंचने वाली ब्लड सप्लाई को रोक देता है। ऐसे में सिस्ट को हटाना हर हाल में जरूरी होता है। 

दवाएं : जिन महिलाओं को बार-बार सिस्ट हो जाने की समस्या होती है, उनके लिए गर्भनिरोधक दवाएं असरदार रहती हैं। वजह यह है कि अगर ओव्युलेशन (गर्भधारण ) की प्रक्रिया बंद हो जाती है तो नया सिस्ट बनना भी बंद हो जाता है। लेकिन मेरे लिए यह विकल्प सही नहीं था। मेरा सिस्ट पहले से ही बन चुका था और ओव्युलेशन वैसे भी नहीं हो रहा था। 

लेप्रोस्कोपी : ये कुछ ऐसा ही है जैसे कि कोई पिंपल फोड़ दिया जाए। इसमें नाभि के पास के हिस्से में एक छोटा सा छेद किया जाता है, एक लेप्रोस्कोप भीतर जाता है और सिस्ट को फोड़ देता है। यह एक छोटी सी सर्जरी होती है और यह विकल्प अपनाना कई महिलाओं को बेहतर लगता है। 

लेपारोटॉमी : अगर सिस्ट बड़ा है तो उस स्थिति में डॉक्टर सर्जरी का ही सुझाव देते हैं। इसमें पेट पर चीरा लगाया जाता है और सिस्ट को बाहर कर दिया जाता है। 

Read more : ये 5 हर्ब्‍स ओवेरियन कैंसर को आप तक पहुंचने ही नहीं देंगे

मिल गई मैजिक ड्रिंक

कोई भी महिला ऑपरेशन को लेकर बहुत कंफर्टेबल नहीं हो सकती। मैं मन ही मन डर रही थीं। इसके बाद डॉक्टर ने मुझे कुछ और टेस्ट कराने के लिए कहा। मुझे सभी टेस्ट्स की रिपोर्ट लेकर 15 दिनों के भीतर डॉक्टर को दिखाना था। इस बीच मैं चाहती थी कि सिस्ट खत्म हो जाए और पीरियड्स फिर से शुरू हो जाएं। 15 दिन बाद डॉक्टर के पास फिर से जाने से पहले मैंने एक ऐसा जादुई नुस्खा पाया, जिससे मैं पूरी तरह से ठीक हो गई। मैं इस फॉर्मूले से इतनी इंप्रेस हुई कि मैं दुनिया को इसके बारे में बताना चाहती हूं। जो भी महिलाएं इसी तरह के स्ट्रेस में जी रही हैं, जिसमें लंबे वक्त तक मैं रही, उन्हें ये मैजिक ड्रिंक जरूर ट्राई करनी चाहिए। सबसे अच्छी बात ये है कि ये ड्रिंक बनाने में आसान है, इसके लिए जरूरी सभी सामग्री घर पर ही मिल जाती है और यह 100 फीसदी असरदार है। 

मैजिक मॉकेटेल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • एपल साइडर विनेगर - एक कप
  • ब्लैक स्ट्रैप मोलासेस (लिक्विड जैगरी)- आधा कप
  • संतरे - 7
  • लहसुन 1 गांठ
  • शुद्ध शहद - 1/4 कप
  • चुकंदर - 3
  • ताजी अदरक - 25 ग्राम

ये सामग्री ब्लेंडर में पीस लें और इसे फ्रिज में स्टोर कर लें। इसके बाद इस ड्रिंक को दिन में तीन बार पिएं। एक बार में 40 एमएल की मात्रा ग्लास में लें और इसे गर्म पानी में मिलाएं और फिर इसे पी लें। 

फायदेमंद हैं सभी तत्व

magic drink to remove ovarian cyst best home remedy inside

एप्पल साइडर विनेगर : इसमें पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसीलिए कई महिलाएं दिन की शुरुआत इसी के साथ करती हैं। इसे लेने से पेट का दर्द दूर होता है और ओवेरियन सिस्टम भी सिकुड़ने लगता है। 

magic drink to remove ovarian cyst best home remedy inside

चुकंदर : चुकंदर में बीटास्यानिन भरपूर होता है, इसे लेने पर लीवर की शरीर से टॉक्सिस हटाने की क्षमता बढ़ जाती है। चुकंदर की एल्कलाइन प्रकृति से शरीर में एसिडिटी बैलेंस रहती है, जिससे ओवेरियन सिस्ट के तीव्र लक्षणों में कमी आती है।

magic drink to remove ovarian cyst best home remedy inside

अदरक : अदरक से दर्द और उल्टी में आराम मिलता है। यह एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है और इसमें एंटी कार्सिनोजेनिक प्रॉपर्टी होती हैं। इसके सेवन से रीप्रोडक्टिव ऑर्गन्स तक खून का दौरा सामान्य होने लगता है और सिस्ट सिकुड़ने लगता है। 

 

 

magic drink to remove ovarian cyst best home remedy inside

ब्लैक स्ट्रैप मोलासेस : यह विटामिन और मिनरल का रिच सोर्स होता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसे नियमित रूप से लेने पर महिलाओं की हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।

magic drink to remove ovarian cyst best home remedy inside

लहसुन : इसमें एलिसिन होती है, जिससे सेक्स ऑर्गन्स तक ब्लड सप्लाई पहुंचती है। लहसुन में विटामिन 6 होता है, जिसे ओव्युलेशन की प्रक्रिया तेज होती है।  

मैजिक ड्रिंक का ऐसा हुआ असर

घरेलू चीजों से बनी मैजिक ड्रिंक पीने से मुझे काफी फायदा हुआ। मैंने यह कॉकटेल 3 दिनों तक पी। इसे पीने के दौरान मेरी सांस से स्मैल आती थी। क्योंकि इसमें ढेर सारा लहसुन था। जिन महिलाओं को लहसुन सूट ना करे, वे सौंफ आजमा सकती हैं। इससे सांसों में ताजगी रहेगी और शरीर में वॉटर रिटेंशन भी कम हो जाएगा। इसे लेते हुए दूसरी समस्या भी थी, जो एम्बेरेसिंग थी, यह थी गैस की समस्या। इस ड्रिंक से गैस बनती है। लेकिन इन चीजों से घबराएं बिना ड्रिंक नियमित रूप से लेने की जरूरत होती है। मैंने ड्रिंक 7 दिनों तक ली और चमत्कार हो गया। मुझे फिर से पीरियड्स शुरू हो गए। इस दौरान ब्लड फ्लो पूरी तरह से सामान्य था और यह पीरियड्स साइकिल 4 दिनों तक चली। डॉक्टर को दिखाने के लगभग एक महीने बाद मैंने फिर से अल्ट्रासाउंड कराया और मुझे पता चला कि सिस्ट खत्म हो गया है। मुझे विश्वास है कि यह उस असरदार ड्रिंक को पीने की वजह से हुआ। 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्‍सपर्ट आयुर्वेद फिजिशियन डॉक्‍टर अबरार मुल्तानी का कहना हैं, 'आयुर्वेदिक डॉक्टर  एप्पल साइडर विनेगर, शहद, अदरक जैसे गुणकारी तत्वों से ओवेरियन सिस्ट में फायदा संभव है। यह एक फेमस अरेबियन फॉर्मूला है, जिसे हार्ट वेसल्स में आने वाली ब्लॉकेज को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।' 

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको ओवेरियन सिस्ट है तो इलाज के बारे में समझने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। कुदरती तत्वों का इस्तेमाल नुकसानदेह नहीं माना जाता। इनसे न्यूट्रिशन मिलता है और सेहत भी अच्छी होती है। अगर आप छोटे सिस्ट को कुदरती तत्वों की मदद से खत्म करना चाहती हैं तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक रिसर्च उपलब्ध नहीं है, जिससे यह प्रमाणित किया जा सके कि ये दवाओं और सर्जरी का विकल्प हो सकता है। अगर आपको रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। अगर फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद आपको दर्द होता है, ब्लीडिंग होती है, चक्कर आता है या फिर आप बेहोश हो जाती हैं तो उस स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।