अगर बात महिलाओं की करें तो उनकी सेहत और उनके शरीर से जुड़ी कई चीज़ों को हम नजरअंदाज कर देते हैं। कई चीज़ों को लेकर शर्म महसूस की जाती है और ऐसा समझा जाता है कि महिलाओं को इन चीज़ों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। उन्हीं में से एक है फीमेल मास्टरबेशन जहां महिलाओं की जरूरतों की बात तो छोड़िए इसे तो बिल्कुल सिरे से ही नजरअंदाज किया जाता है।
अधिकतर महिलाओं को इसके बारे में बात करने से भी शर्म आती है। पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी सहित कई यूनिवर्सिटी की स्टडी बताती हैं कि ये महिलाओं की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
अच्छा तो होता है, लेकिन क्या वाकई हमें इसके बारे में कुछ बेसिक जानकारियां हैं? ऑब्सटेट्रिशियन-गायनेकोलॉजिस्ट (OBGYN), इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर तनुश्री पांडे पडगांवकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं। हम आपको हार्वर्ड की रिपोर्ट के साथ-साथ डॉक्टर तनुश्री द्वारा बताए गए मिथक और फैक्ट्स के बारे में बात करेंगे।
हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में पब्लिश हुई रिसर्च स्टडी बताती है कि महिलाओं के लिए मास्टरबेशन करना अच्छा होता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतर महिलाएं अपने इस सुख को लेकर ध्यान नहीं देती हैं और उन्हें संबंध बनाते समय भी ये नहीं प्राप्त होता है। इस स्टडी में महिलाओं की उम्र के बारे में भी बताया गया है कि अलग-अलग उम्र में मास्टरबेशन की जरूरत और उसकी अहमियत बदलने लगती है।
2019 में की गई NCBI (National centre for biotechnology information) की एक रिपोर्ट भी इसी तरह के दावे करती है और मानती है कि ये महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं के ऑर्गेज्म के बारे में ये फैक्ट्स नहीं जानती होंगी आप
अब बात करते हैं फीमेल मास्टरबेशन से जुड़े मिथकों और फैक्ट्स की जिनसे अधिकतर महिलाएं अनजान रहती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ये लगता है कि महिलाएं मास्टरबेशन नहीं करती हैं और उन्हें इसकी जरूरत भी नहीं पड़ती है। नहीं ये सबसे बड़ा मिथक है और महिलाएं भी पुरुषों के जितना ही इसे करती हैं। हां, इसका तरीका बिल्कुल अलग होता है।
आप ये तो मानेंगे कि इस तरह की चीज़ें हमारी आम सोच का हिस्सा हैं। पर महिलाओं के शरीर की संरचना अलग भले ही है, लेकिन ये उनके लिए भी जरूरी है। ऊपर बताई गई हार्वर्ड स्टडी आपको यही बताती है कि ये उनके शरीर के लिए जरूरी है। आप गूगल पर फीमेल मास्टरबेशन के फायदे पढ़ेंगे तो शायद इसके बारे में नहीं सोचेंगे। ये साइंटिफिक है और इसे किसी और चीज़ से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
नहीं और बिल्कुल नहीं। जैसा कि ऊपर बताया गया है ये महिलाओं के शरीर की जरूरत हो सकता है और इसे पर्सनल च्वाइस माना जा सकता है, लेकिन कोई कूल दिखने के लिए कर रहा है या ऐसा कुछ भी सोचना बिल्कुल गलत है।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाएं अक्सर डॉक्टर से नहीं पूछ पाती हैं ये सवाल, जानिए उनके जवाब
View this post on Instagram
इस मिथक को ना सिर्फ पुरुष मानते हैं बल्कि महिलाएं भी यही सोचती हैं, लेकिन डॉक्टर तनुश्री का कहना है कि ये सच नहीं है। अपने शरीर को कहीं भी टच किया जा सकता है और ये निजी च्वाइस पर निर्भर करता है। ये एक बहुत ही निजी फैसला है और अपनी सेक्सुएलिटी को एक्सप्लोर करने का पूरा हक है आपको।
हमने इससे जुड़े मिथकों के बारे में तो जान लिया, लेकिन क्या हम इसके फैक्ट्स के बारे में भी जानते हैं?
अगर आपकी कोई निजी समस्या है जिसके बारे में आप डॉक्टर से सलाह नहीं ले पा रही हैं तो ये हमें कमेंट बॉक्स या पर्सनल मैसेज या मेल करें और हम उससे जुड़ी स्टोरी करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik/ Shutterstock, youtube Video Credit: The Yoga institute
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।