चांदी के बर्तन में खाना खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, अब तक नहीं जानते होंगे आप

कभी आपने सोचा है कि आखिर पुराने जमाने में राजा महाराजा चांदी के बर्तनों में क्यों खाना खाते थे। एक्सपर्ट से जानिए जवाब

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-11-24, 16:34 IST
healthy to eat with silverware

Benefits Of Eating Food In Silverware: हमारे देश भारत में चांदी के बर्तनों का बड़ा ही महत्व है। पुराने जमाने में राजा महाराजा चांदी के बर्तनों में ही खाना खाया करते थे। राजघराने में ऐसा करना परंपरा कहा जाता था। आज भी हमारे यहां जब बच्चा पैदा होता है तो सबसे पहले उसे चांदी की चम्मच से ही शहद चटाया जाता है। लोग इसे शाही ठाठ बाट से जोड़ते हैं, लेकिन आपको बता दे कि चांदी के बर्तन में खाना खाना न सिर्फ रॉयल्टी को दर्शाता है बल्कि इससे हेल्थ को भी कई फायदे हैं। इस बारे में जानकारी दे रही है डाइटिशियन शीनम के मल्होत्रा।

चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे

silver utensils

एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी के बर्तन में खाना खाना न सिर्फ एक रॉयल्टी का सिंबल है बल्कि यह हेल्थ के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक चांदी एक ऐसी धातु है जिसमें एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और डिसइनफेक्टेंट गुण पाए जाते हैं।

  • चांदी के बर्तन में खाना खाने से हमारे शरीर में बैक्टीरिया के प्रवेश पर रोक लगाने में मदद मिलती है। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • चांदी के बर्तन में खाना खाने से आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
  • बाकी बर्तनों की तुलना में चांदी के बर्तनों में नों टॉक्सिक प्रॉपर्टीज पाई जाती है यह अपने रासायनिक गुणों से भोजन को दूषित नहीं करते हैं और उन्हें घंटों तक सुरक्षित रखते हैं।
  • इसमें खाना खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। पाचन एंजाइम को बढ़ावा मिलता है और ऐसे डाइजेशन (डाइजेशन कैसे सुधारें)को बेहतर बनता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

silver coins

अब आप सोच रहे होंगें किआज के दौर में चांदी के बर्तन में खाना खाना हर किसी के बस की बात नहीं हो सकती है। तो ऐसे में अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो सिर्फ एक ग्राम का चांदी का सिक्का खरीद लें और इसको आप दूध या पानी में उबालकर सेवन करें। इससे ऊर्जा और प्रतिरक्षा (इम्यूनिटी बढ़ाने का सीक्रेट) में नेचुरली वृद्धि होगी। खासकर उन लोगों के लिए जो हर वक्त थकावट और कमजोरी महसूस करते हैं। खासकर बढ़ते बच्चों को इससे फायदा पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें-इन वजहों से इंटरमिटेंट फास्टिंग से नहीं मिलता रिजल्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP