Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:14 AM IST HZ Awards 2026
 anti fungal powder for eczema and skin itching

महंगी क्रीम और केमिकल नहीं, Neem-Tulsi का 5 रुपये वाला नुस्खा देगा एक्जिमा से राहत

खुजली, रैशेज और फंगल इंफेक्शन से परेशान हैं? नीम और तुलसी से बना आयुर्वेदिक डस्टिंग पाउडर आपकी मदद कर सकता है। यह स्किन को नेचुरली हील करके जलन, रेडनेस और इंफेक्शन को कम करता है और बिना किसी केमिकल साइड इफेक्ट के राहत दिलाता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 21:30 IST

अगर आपकी स्किन पर बार-बार खुजली, रेडनेस, रैशेज या फंगल इंफेक्शन हो जाता है, तो समझिए आपकी त्वचा को जेंटल और नेचुरल केयर की जरूरत है। कई बार केमिकल क्रीम्स कुछ समय के लिए राहत देती हैं, लेकिन समस्या बार-बार वापस आ जाती है। ऐसे में आप घर पर ही आयुर्वेदिक एंटी-फंगल डस्टिंग पाउडर बना सकती हैं, जो आपकी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए धीरे-धीरे ठीक करता है। इस पाउडर की खास बात यह है कि इसे आप सिर्फ 2 चीजों से आसानी से बना सकती हैं और इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं। आइए इसे बनाने का सही तरीका और फायदों के बारे में जानते हैं।

एक्जिमा के लिए डस्टिंग पाउडर की सामग्री

  • नीम पाउडर- 1 चम्‍मच
  • तुलसी पाउडर- 1 चम्‍मच

anti fungal powder for eczema and skin itching

डस्टिंग पाउडर कैसे करें इस्तेमाल?

  • दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक साफ, सूखे डिब्बे में रख लें।
  • प्रभावित जगह को पहले साफ और सूखा लें।
  • अब इस पाउडर को हल्के हाथों से डस्टिंग पाउडर की तरह लगाएं।
  • ज्यादा रगड़ें नहीं, बस हल्की लेयर लगाएं।
  • दिन में 1-2 बार इस्तेमाल करें।

डस्टिंग पाउडर इतना असरदार क्यों है?

  • नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।
  • तुलसी त्वचा को शांत करती है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है
  • इन दोनों चीजों से बना पाउडर स्किन की जलन, खुजली और रेडनेस को कम करता है।
  • त्वचा को अंदर से हील करता है।

अगर आप इसे रोजाना इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ ही दिनों में खुजली और जलन कम होने लगेगी। 10-15 दिनों में स्किन काफी बेहतर नजर आएगी।

tulsi powder for eczema

सावधानी

  • इस पाउडर को हमेशा साफ और ड्राई स्किन पर ही लगाएं।
  • अगर स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • खुले घाव पर इस्तेमाल न करें।
  • रोज इस्तेमाल करेंगी, तभी पूरा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- सोरायसिस या एक्जिमा से परेशान हैं? इस 1 देसी नुस्‍खे से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- एक्जिमा कम करने के लिए आजमाएं ये 2 असरदार तरीके

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या नीम और तुलसी का यह डस्टिंग पाउडर एक्जिमा में फायदेमंद है?
नीम और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो एक्जिमा में होने वाली खुजली, जलन और रेडनेस को कम करते हैं।
इस पाउडर को दिन में कितनी बार लगाना चाहिए?
आप इसे दिन में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। हमेशा साफ और सूखी त्वचा पर ही लगाएं ताकि इसका असर बेहतर हो।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।