Fri Apr 3, 2026 | Updated 01:16 AM IST HZ Awards 2026
image

सिर्फ 3 चीजों से बने फेस पैक से Red Pimples होंगे कम, 1 बार लगाकर जरूर देखें

सिर्फ 3 चीजों से बना आसान और नेचुरल फेस पैक पिंपल्स की सूजन, रेडनेस और दर्द को कम करता है। इसे बनाने का सही तरीका, इसमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स के फायदे और बेहतर रिजल्ट के लिए इस्तेमाल करने के आसान टिप्स जानिए। 
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 20:04 IST

क्या आपके चेहरे पर लाल, दर्द वाले पिंपल्स बार-बार निकल आते हैं? अगर महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट के बाद भी आराम नहीं मिल रहा, तो आप इस नेचुरल उपाय को अपना सकती हैं। यह 3 चीजों से बना आसान फेस पैक आपकी स्किन को ठंडक देता है, सूजन कम करता है और धीरे-धीरे पिंपल्स के दाग भी हल्के करता है। इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं। आइए इस पैक को बनाने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानते हैं।

एंटी-पिंपल्स फेस पैक के लिए सामग्री

  • मंजीष्ठा पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
  • नीम पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
  • मुल्तानी मिट्टी- 1 छोटा चम्मच
  • गुलाब जल- आवश्यकतानुसार

face pack for pimples

एंंटी-प‍िंपल्‍स फेस पैक कैसे बनाएं?

  • सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
  • इसे सिर्फ पिंपल्स पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट तक ड्राई होने दें।
  • हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें, लगातार करने से अच्‍छे रिजल्ट मिलेंगे।

एंटी-पिंपल्‍स फेस पैक में मौजूद चीजों के फायदे

मंजीष्ठा (Manjistha)

यह एक पावरफुल आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो खून को साफ करती है, जो पिंपल्स की जड़ पर काम करती है। दाग-धब्बों को हल्का करती है और स्किन को नेचुरल ग्लो देती है।

नीम (Neem)

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करता है। सूजन और रेडनेस कम करता है और स्किन को क्लियर और हेल्दी बनाता है।

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)

यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी हटाने में मदद करती है। पोर्स को डीप क्लीन करती है। ऑयली स्किन को बैलेंस करती है और स्किन को ठंडक और फ्रेशनेस देती है।

multani mitti face pack for pimples

गुलाब जल (Rose Water)

स्किन को soothe करता है, पीएच बैलेंस बनाए रखता है और इंस्टेंट फ्रेश और ग्लोइंग लुक देता है।

एंटी-पिंंपल्‍स पैक कैसे काम करता है?

  • यह फेस पैक स्किन की हीट को कम करता है, बैक्टीरिया को कंट्रोल करता है और ऑयल बैलेंस करता है।
  • धीरे-धीरे यह पिंपल्स को सुखाता है और निशान भी हल्के करता है।

यह भी पढ़ें- Honey De-tan Scrub: शहद से बनाएं खास डी टैन स्क्रब, एक्सपर्ट ने बताया खास और आसान तरीका

जरूरी टिप्‍स

  • फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ जरूर करें।
  • बहुत ज्यादा ड्राई स्किन हो तो हफ्ते में 1-2 बार ही लगाएं।
  • रेगुलर इस्तेमाल ही असली रिजल्ट देगा।

यह भी पढ़ें- कील मुहांसों को कम करने के लिए आजमाएं खास जायफल से बना फेस पैक, जानें इस्तेमाल का तरीका

अगर आप नेचुरल तरीके से पिंपल्स से छुटकारा चाहती हैं, तो यह फेस पैक जरूर ट्राई करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।