सेहतमंद रहने के लिए रोज करें ये 2 प्राणायाम, बीमारियों से होगा बचाव

सेहतमंद रहने के लिए, सही डाइट के साथ एक्सरसाइज, योग और प्राणायाम भी जरूरी है। एक्सपर्ट के बताए इन 2 योगासनों को अगर आप रूटीन का हिस्सा बनाएंगी, तो कई बीमारियों से बचाव होगा।
image

हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं। भला बीमारियों से दूर, एक हेल्दी लाइफ जीना किसे पसंद नहीं है। लेकिन, आजकल हेल्दी लाइफ जीना किसी चैलेंज से कम नहीं है। आजकल कम उम्र में ही लोगों को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगी हैं। बीपी, शुगर, दिल की बीमारियां, थायराइड, पीसीओएस और जोड़ों का दर्द समेत कई ऐसी दिक्कतें हैं, जो आज के वक्त में युवाओं को भी परेशान कर रही हैं।

एक हेल्दी लाइफ जीने के लिए, हेल्दी और न्यूट्रिशन्स से भरपूर डाइट के साथ, एक्सरसाइज और प्राणायाम भी जरूरी है। लंबे वक्त तक एक जगह बैठे रहने और फिजिकल एक्टिविटी के न के बराबर होने के चलते भी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। प्राणायाम फिजिकल हेल्थ के साथ, मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है। एक्सपर्ट के बताए इन 2 योगासनों को अगर आप रूटीन का हिस्सा बनाएंगी, तो कई बीमारियों से बचाव होगा। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम (Anulom-Vilom Pranayama) (Alternate Nostril Breathing)

anulom vilom for health

  • सबसे पहले किसी शांत और हवादार जगह पर बैठ जाएं।
  • आपको सुखासन में बैठना है।
  • अगर आप कर पाएं, तो इसे पद्मासन में बैठकर भी कर सकती हैं।
  • अब अपने दाएं हाथ के अंगूठे से दाएं नथुने को बंद कर दें।
  • अब दूसरी साइड यानी की बाएं नथुने से सांस की अंदर की ओर खींचना है।
  • इसके बाद, बाएं नथुने को बंद कर दें और दाएं नथुने से सांस बाहर की ओर छोड़ें।
  • अब दाएं नथुने से सांस को अंदर की ओर भरें।
  • इसके बाद बाएं नथुने से इसे बाहर निकाल लें।
  • इसी तरह आपको बदल-बदल कर इसका अभ्यास करना है।
  • इसे रोज 10 मिनट करने से आप कई बीमारियों से बच सकती हैं।
  • इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है।
  • इसे करने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।
  • यह शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद है।
  • इससे दिल की सेहत भी बनी रहती है।
  • इसे करने से सांस संबंधी दिक्कतें भी दूर होती हैं और शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।

यह भी पढ़ें- कोर्टिसोल और थायराइड हार्मोन बैलेंस करने के लिए करें ये 2 प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम (How to do Kapalbhati Pranayama)

kapalbhati benefits for health

  • सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
  • आपको रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना है।
  • पेट को एकदम ढीला छोड़ दें।
  • अब तेजी से और प्रेशर के साथ सांस बाहर की ओर छोड़ेंय़
  • यह आपको प्रेशर से करना है कि पेट अंदर की ओर खिंचे।
  • इसे 5-10 मिनट के लिए करें।
  • शुरुआत में इसे अधिक देर न करें।
  • इससे शरीर डिटॉक्स होता है और डाइजेशन दुरुस्त होता है।
  • आंखों के नीचे के काले घेरे कम होते हैं।
  • लिवर और किडनी के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
  • इससे नींद अच्छी आती है और वजन भी तेजी से कम होता है।

यह भी पढ़ें- लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोज करें ये 2 प्राणायाम

रोजाना इन 2 प्राणायाम को करने से सेहत दुरुस्त रहेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP