क्या वाशिंग मशीन में Steam Wash फीचर वाकई उपयोगी होता है? विकल्पों के साथ जानें
क्या आप घर के लिए Steam Wash वाली वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन इससे पहले यह भी जानना चाहते हैं कि यह फीचर उपयोगी होता है या नहीं? तो यहां मिलेगी आपको जानकारी वो भी कुछ मशहूर विकल्पों के साथ। स्टीम वॉश फीचर वाली मशीन न सिर्फ कपड़ों की गहराई से सफाई करती हैं बल्कि बैक्टीरिया और जर्म्स को भी खत्म करती हैं।
अगर आप भी स्टीम वॉश तकनीक वाली वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन इससे पहले इसकी खासियत के बारे में जनना चाहते हैं तो यहां आपको जनकारी मिल जाएगी, वो भी कुछ बेहतरीन विकल्पों के साथ। स्टीम वॉश वॉशिंग मशीन में दिया जाने वाला एक खास फीचर है। इसमें कपड़ों की धुलाई के लिए गर्म भाप यानी स्टीम का इस्तेमाल किया जाता है, जो कपड़ों के रेशों में गहराई तक जाकर जिद्दी दाग, बैक्टीरिया और एलर्जी को हटाने में मदद करती है। यह फीचर खासतौर पर बच्चों के कपड़ों, बेडशीट, तौलिये और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है। स्टीम वॉश न केवल बेहतर हाइजीनिक सफाई देता है, बल्कि कपड़ों की सिलवटें भी कुछ हद तक कम कर सकता है, जिससे इस्त्री करना आसान हो जाता है या फिर कुछ कपड़ों में स्त्री की आवश्यकता भी नहीं होती है। यदि आपके परिवार में छोटे बच्चे हैं, पालतू जानवर हैं या एलर्जी की समस्या है, तो स्टीम वॉश फीचर वाली वॉशिंग मशीन उपयुक्त विकल्प रहेगी।
किन ब्रांड्स के पास मिलेंगी स्टीम वॉश फीचर वाली वॉशिंग मशीन?
Haier- हायर ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इन बिल्ट हीटर के साथ PuriSteam फीचर मिलता है, जो न सिर्फ कपड़ों की गहराई से सफाई करता है बल्कि एलर्जी और बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। इसकी प्यूरीस्टीम तकनीक खासतौर पर कपड़ों की गहराई तक जाकर जर्म्स और एलर्जन्स को कम करने में मदद करती है, दुर्गंध हटाती है और हल्की सिलवटों को भी कम करती है।
Samsung- घरेलु उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक की दुनिया में जाना माना ब्रांड सैमसंग वॉशिंग मशीन के कई मॉडल्स में इनबिल्ट हीटर के साथ हाइजिन स्टीम फीचर मिल मिलता है, जो कपड़ों में जर्म्स और एलर्जन्स को कम करने में मदद करता है। यह फीचर आपको खासतौर पर सैमसंग की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में देखने को मिल जाएगा।
LG- एलजी भी अपने फ्रंट-लोड मॉडलों में हाइजिन स्टीम का विकल्प देता है, जो खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए उपयोगी होता है। इससे न सिर्फ कपड़े अच्छे से साफ होते हैं बल्कि 99.9% एलर्जेंस भी कम होते हैं।
Bosch- यह ब्रांड अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में स्टीम वॉश फंक्शन देता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रोग्राम कपड़ों को 60°C पर धोता है, जिससे स्वच्छ,और रोगाणु रहित कपड़े मिलते हैं। साथ ही कपड़ों परसे 50% तक झुर्रियां और सिलवटें भी कम होती हैं।
IFB– IFB ब्रांड के कई फ्रंट-लोड मॉडल में पावर स्टीम और स्टीम रिफ्रेश जैसे फीचर मिलते हैं, जो न सिर्फ कपड़ों को गहराई से साफ करते हैं, बल्कि उन्हें ताजा और फ्रेश रखते हैं।
हालांकि ऊपर बताए गए ब्रांड्स के अलावा Hisense और Whirlpool जैसे कुछ अन्य ब्रांड्स भी अपनी वॉशिंग मशीन को स्टीम आधारित वॉश प्रोग्राम के साथ पेश करते हैं, जो बेहद जेंटल और हाइजीनिक वॉश प्रदान करते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine
8 किलोग्राम क्षमता वाली यह Haier ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है। इस वॉशिंग मशीन का प्यूरीस्टीम फीचर कपड़ों को भाप की मदद से ज़्यादा हाइजीनिक वॉश प्रदान करता है। इस मशीन में इन्वर्टर दिया गया है, जो आवाज और कंपन को कम करता है, साथ ही बिजली की खपत को भी कम करता है। इसकी AI डायनेमिक बैलेंस टेक्नोलॉजी इंटेलिजेंट सेंसर की मदद से ड्रम की मूवमेंट को संतुलित रखती है, जिससे वाइब्रेशन कम होता है। इस वॉशिंग मशीन में कॉटन, बेबी केयर, स्पोर्टवियर, क्विक 15 और ड्यूवेट जैसे करीब 15 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। वहीं 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में सक्षम है। इसके अलावा इसका 525 mm Super Drum बड़ा होने की वजह से कपड़ों को घूमने के लिए पर्याप्त जगह देता है, जिससे कपड़े आपस में कम उलझते हैं और उनकी गहराई से सफाई होती है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- हायर
क्षमता- 8 किलोग्राम
मॉडल- HW80-IM12929C
वाट क्षमता- 1800 वाट
साइकिल विकल्प- 15
स्पिन स्पीड- 1200 RPM
फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोडिंग
खूबियां
इसमें दिया जा रहा LED डिस्प्ले के साथ स्मार्ट कंट्रोल पैनल उपयोग को बेहद आसान बनाता है।
इसका ऑटो-क्लीनिंग डुअल नोजल स्प्रे हर धुलाई के बाद गंदगी को पूरी तरह से हटाता है और ड्रम को साफ रखता है।
लेजर सीमलेस ड्रम की वजह से कपड़ों में घिसाव कम होता है और उनकी बेहतर तरीके से सफाई होती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार मशीन तेज आवाज करती है।
01
Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
इन बिल्ट हीटर और हाइजिन स्टीम फीचर के साथ आने वाली यह Samsung ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जो कि भाप यानी स्टीम का उपयोग करके सफाई को और अधिक हाइजीनिक बनाती है। यह फीचर दाग, बैक्टीरिया और एलर्जन्स को हटाने में मदद करता है। यह मशीन 9 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। इसमें AI इकोबबल तकनीक मिल रही है, जो पानी में डिटर्जेंट के साथ अच्छे से बुलबुले बनाती है, जिससे कपड़ों की गहराई से सफाई होती है। इस वॉशिंग मशीन में सुपर स्पीड, क्विक वॉश 15 मिनट, बेडशीट, कॉटन, कलर्स, ड्रम क्लीन+ रिमूव डर्ट एंड 99.9% ऑडर, ई कॉटन, हाइजीन स्टीम, इनटेंस कोल्ड, लेस माइक्रोफाइबर, रिंस + स्पिन, सिंथेटिक और वुल/डेलिकेट्स जैसे 14 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। वहीं इसकी 1400 RPM की उच्च स्पिन स्पीड गति कपड़ों से पानी निकाल कर उन्हें जल्दी सूखने में मदद करती है। इसका डायमंड ड्रम डिजाइन कपड़ों के लिए अधिक कोमल और सुरक्षित वॉशिंग अनुभव प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- सैमसंग
मॉडल- WW90DG5U24AXTL
क्षमता- 9 किलोग्राम
स्पिन स्पीड- 1400 आरपीएम
नॉइज लेवल- 55 डेसिबल
फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोडिंग
कंट्रोल कंसोल- टच
वोल्टेज- 230 वोल्ट
खूबियां
इस मशीन का AI कंट्रोल LED टच पैनल एक स्मार्ट और सहज उपयोग इंटरफेस प्रदान करता है।
इसका ड्रम क्लीन+ प्रोग्राम मशीन के अंदरूनी हिस्से को साफ करता है।
इन-बिल्ट हीटर आपको गर्म और ठंडे पानी से धुलाई की सुविधा देती है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाशुख हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
LG Smart Choice, 7 Kg, 5 Star, Steam, Inverter Direct Drive Technology, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
5 स्टार रेटिंग वाली यह LG ब्रांड की वॉशिंग मशीन है। इस वॉशिंग मशीन को 7 किलोग्राम क्षमता के साथ पेश किया जा रहा है, जो कि 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। इसका हाइजिन स्टीम फीचर कपड़ों को गहराई से स्वच्छ और ताज़ा रखने में मदद करता है। वहीं इसकी इन्वर्टर डाइरेक्ट ड्राइव तकनीक कम शोर और कम बिजली की खपत में शानदार परफॉर्मेंस देती है। यह वॉशिंग मशीन 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड के साथ मिल रही है, जो कपड़ों को कम समय में सूखा सकती है। इसके अलावा आपको इसमें कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्स्ड फ़ैब्रिक, क्विक 30, एलर्जी केयर, एक्टिव वियर, हैंड/ऊनी, डेलिकेट्स, टब क्लीन और रिंस+स्पिन जैसे 10 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इस मशीन का ड्रम जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील से बना है, जिससे जंग नहीं लगती और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- LG
मॉडल- FHB1207Z2W
क्षमता- 7 किलोग्राम
शोर स्तर- 54 डेसिबल
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
कंट्रोल कंसोल- पुश बटन
वोल्टेज- 230 वोल्ट
वाट क्षमता- 1700 वाट
खूबियां
इसका दरवाजा ब्लैक टेम्पर्ड ग्लास से बना है, जो मजबूत है।
छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक सेफ्टी फीचर भी दिया गया है।
चूहों से सुरक्षा के लिए वॉशिंग मशीन में प्रोटेक्टिव रैट मेश है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ड्रम का साइज छोटा लगा।
03
Bosch 8 kg, 5 Star, Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Loading Washing Machine
इन-बिल्ट हीटर के साथ आने वाली Bosch कंपनी की यह वॉशिंग मशीन गर्म पानी में धुलाई की सुविधा देती है। इसमें स्टीम और एंटी बैक्टीरियल प्रोग्राम भी दिया गया है जो भाप का इस्तेमाल कर बैक्टीरिया, एलर्जेंस और गंदगी को हटाने में मदद करता है। बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाली यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है। 1200 RPM की स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को कम समय में सूखा सकती है। इसमें क्विक वॉश (15/30 मिनट), स्टीम/एंटी-बैक्टीरिया, फ्रेशन अप, शर्ट, जींस/डार्क वॉश, स्पोर्ट्स वियर, स्पिन/ड्रम, कॉटन, कॉटन 60° लेबल, सिंथेटिक्स, मिक्स लोड, डेलिकेट्स/सिल्क, वूल, ड्रम डीस्केल और रिंस जैसे 15 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। AI द्वारा संचालित होने वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों के भार और क्वालिटी के आधार पर वॉश टाइम को अपने आप एडजस्ट करती है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- बॉश
मॉडल- WAJ28260IN
क्षमता- 7 किलोग्राम
वोल्टेज- 240 वोल्ट
एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
नॉइज लेवल- 54 dB
रंग- सिल्वर
ऊर्जा रेटिंग- 5 स्टार
खूबियां
इसकी इको साइलेंस ड्राइव मोटर कम शोर और कम वाइब्रेशन के साथ काम करती है।
यह वॉशिंग मशीन रस्ट-रेज़िस्टेंट स्टेनलेस स्टील से बनी है, जिससे यह जंग से सुरक्षित रहती है।
इसका दरवाजा टफेन्ड ग्लास से बना है, जो मजबूत और टिकाऊ हो सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी टिकाऊपन से नाखुश हैं।
04
IFB 7 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine
IFB ब्रांड की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम कैपेसिटी में मिल रही है, जो 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। AI द्वारा संचालित होने वाली यह मशीन कपड़ों के प्रकार और वजन के अनुसार सेटिंग को अपने आप समायोजित करती है। यह वॉशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील क्रिसेंट ड्रम डिजाइन के साथ आती है, जो कपड़ों के चारों ओर एक जेंटल वॉटर कुशन बनाता है और इससे कपड़ों को ज्यादा नुकसान नहीं होता। इसमें इको इन्वर्टर मोटर है, जो कम बिजली खपत में ज़्यादा परफॉर्मेंस देती है। वहीं इसकी पावर स्टीम साइकिल जिद्दी दाग, बैक्टीरिया और एलर्जेंस को हटाने में सक्षम है। इसमें 10+1*+10 ऐप वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कपड़ों को जल्दी से सुखाने के लिए यह मशीन 1200 RPM की स्पिन स्पीड के साथ मिल रही है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- IFB
मॉडल- SERENA GXN 7012 CMS
क्षमता- 7 किलोग्राम
कलर- ग्रे
कंट्रोल कंसोल- पुश बटन
वोल्टेज- 220 वोल्ट
स्पिन स्पीड- 1200 आरपीएम
खूबियां
इसका ऑटो ड्रम क्लीन फीचर ड्रम को अंदर से साफ रखने में मदद करता है, जिससे बदबू और बैक्टीरिया नहीं पनपते।
इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा है।
बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक फीचर भी इसमें दिया गया है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
05
स्टीम वॉश फीचर के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन के प्रमुख फीचर्स की तुलना
ऊपर बताई गई वॉशिंग मशीन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
मार्केट में आपको अलग-अलग क्षमता और बजट रेंज में हाइजिन स्टीम वाली वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी। वॉशिंग मशीन का स्टीम वॉश फीचर कपड़ों को ज्यादा साफ और स्वच्छ तरीके से धोने में मदद करता है। अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं, जो न सिर्फ मैले कपड़ों की गहराई से सफाई करे बल्कि उनपर मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स को भी खत्म करे तो आपके लिए इस तकनीक से लैस वॉशिंग मशीन निश्चित तौर पर उपयोगी हो सकती है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
वॉशिंग मशीन में स्टीम वॉश फीचर क्या होता है?
स्टीम वॉश एक ऐसी तकनीक है जिसमें वॉशिंग साइकिल के दौरान भाप का उपयोग किया जाता है। यह भाप कपड़ों के रेशों में गहराई तक जाकर जिद्दी दाग, बैक्टीरिया और एलर्जन्स को कम करने में मदद करती है।
स्टीम वॉश फीचर के क्या फायदे हैं?
स्टीम वॉश बेहतर हाइजीन प्रदान करता है, जिद्दी दाग हटाने में मदद करता है और कपड़ों की सिलवटों को कुछ हद तक कम करता है। यह बच्चों के कपड़ों, बेडशीट और तौलियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।