आजकल बाजार में अलग-अलग कंपनियों की वॉशिंग मशीन के मॉडल उपलब्ध हैं। कुछ कंपनी अपने टिकाऊपन और लंबे समय तक चलने वाली मशीनों के लिए जानी जाती हैं, जबकि कुछ ब्रांड स्मार्ट फीचर्स जैसे- ऐप कंट्रोल, AI फीचर, तेज स्पिन स्पीड और मल्टीपल वॉश प्रोग्राम आदि के लिए लोकप्रिय हैं। ऐसे में कौन सी कंपनी की वॉशिंग मशीन घर के लिए सबसे अच्छी है, यह तय करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपने घर के लिए Washing Machine लेने की सोच रहे हैं, लेकिन ब्रांड को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां आपकी परेशानी का हल मिल सकता है। आज इस आर्टिकल में हम लोकप्रिय कंपनियों की वॉशिंग मशीनों के फीचर्स और उनके खासियत के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें।
भारत की टॉप वॉशिंग मशीन कंपनी
यहां पर LG, Samsung, व्हर्लपूल, IFB और Bosch जैसी कंपनी की वॉशिंग मशीन के मशहूर मॉडल के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन कंपनी की वॉशिंग मशीन को भारत में ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि इनके अलावा हायर, पैनासोनिक, गोदरेज और वोल्टास बेको जैसे ब्रांड भी हैं, जो अलग‑अलग बजट और फीचर रेंज में अच्छा विकल्प देते हैं।
LG- यह भारत में काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद ब्रांड है। यह कंपनी टिकाऊ, कम शोर और ऊर्जा‑बचत करने वाली मशीनों के लिए जानी जाती है। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर, टर्बो ड्रम, स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर के साथ ही 6 मोशन मोशन ड्राइव फीचर के साथ आती हैं। इसके अलावा भारत में इसका सर्विस नेटवर्क भी अच्छा माना जाता है।
Samsung- सैमसंग तकनीक के मामले में आगे है। इस ब्रांड की मशीनें इको बबल तकनीक, AI वॉश और हाइजीन स्टीम जैसे एडवांस फीचर के साथ आती हैं। इसकी इको बबल तकनीक पानी और डिटर्जेंट के साथ बबल्स बनाती है, जो कपड़ों की गहराई में प्रवेश करके जिद्दी दागों का सफाया करते हैं। वहीं AI फीचर कपड़ों की क्वालिटी और लोड के हिसाब से वॉश साइकिल को एडजस्ट करती है। जबकि हाइजीन स्टीम कपड़ों से एलर्जी और बैक्टीरिया हटाने में सक्षम मानी जाती है।
Whirlpool- व्हर्लपूल बजट में अच्छा प्रदर्शन देने वाला ब्रांड माना जाता है। इस ब्रांड के पास बजट में आपको सेमी और फुली दोनों तरह के मॉडल्स मिल जाएंगे। इस ब्रांड के पास आपको 6.5 किलोग्राम से लेकर 10 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी और फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के विकल्प मिल जाएंगे, जिनकी शुरुआती कीमत 8 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। इसकी ज्यादातर मशीनें 6th सेंस स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जो लोड, कपड़ों की गंदगी और प्रकार को पहचान कर पानी और डिटर्जेंट का उपयोग करती हैं।
IFB- आईएफबी ब्रांड के पास एडवांस तकनीक के साथ आपको फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन में खास एक्वा एनर्जी तकनीक का इस्तेमाल होता है, जो कठोर पानी को मुलायम बनाकर डिटर्जेंट के घुलने में मदद करती है, जिससे कपड़े बेहतर तरीके से साफ होते हैं। वहीं इसका टब क्लीन फीचर वॉशिंग मशीन की टब को साफ रखता है। हाथ जैसी धुलाई के लिए IFB वॉशिंग मशीन में 9 स्वर्ल वॉश फीचर भी होता है। साथ ही इसकी स्पिन स्पीड भी अच्छी होती है।
Bosch- वहीं अगर बॉश ब्रांड के बारे में बात करें तो इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन टिकाऊ, किफायती और शांत ऑपरेशन के लिए जानी जाती हैं। इस ब्रांड की मशीनों में इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर लगी होती है, जो कम बिजली की खपत करती है और शांत संचालन देती है। इसमें मिलने वाली खास एक्टिव वॉटर तकनीक पानी की मात्रा को कपड़ों के वजन के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे पानी की बचत होती है।
भारत में टिकाऊपन और सर्विस नेटवर्क के मामले में कौन सी वॉशिंग मशीन कंपनी मानी जाती है अच्छी?
अगर सर्विस नेटवर्क और टिकाऊपन की बात करें तो एलजी और सैमसंग का नाम पहले आता है। इन ब्रांड्स की मशीनें मजबूत बिल्ड क्वालिटी, इन्वर्टर मोटर और लंबे समय तक स्थिर प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। साथ ही इनका सर्विस नेटवर्क देश के अधिकांश शहरों में उपलब्ध है। इन दोनों ब्रांड्स के अलावा बॉश और आईएफबी कंपनी भी टिकाऊपन के मामले में बढ़िया मानी जाती है। इन ब्रांड की फ्रंट-लोड मशीनें मजबूत निर्माण और लंबी उम्र के लिए जानी जाती हैं, क्योंकि इनकी बॉडी और ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना होता है, जिनमें जंग लगने की समस्या कम होती है।
किस प्रकार की वॉशिंग मशीन भारतीय घरों के लिए रहेगी सही?
भारतीय घरों के लिए वॉशिंग मशीन चुनते समय सिर्फ ब्रांड या कीमत ही नहीं देखनी चाहिए, बल्कि घर की जरूरत, पानी की उपलब्धता, परिवार का आकार और बजट जैसे कई पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले परिवार के सदस्यों के अनुसार मशीन की क्षमता तय करें। बड़ा परिवार है तो ज्यादा क्षमता वाली मशीन और छोटे परिवार के लिए कम क्षमता वाली मशीन उपयुक्त रहेगी। मार्केट में फ्रंट-लोड और टॉप-लोड दोनों के अच्छे मॉडल उपलब्ध हैं, लेकिन भारतीय घरों के हिसाब से फ्रंट-लोड मशीनें थोड़ी बेहतर मानी जाती हैं, क्योंकि वे कम पानी में गहरी सफाई देती हैं और ऊर्जा की बचत भी करती हैं। यदि बजट कम हो और आपको आसान उपयोग वाला विकल्प चाहिए, तो फुली ऑटोमेटिक में टॉप लोड मशीनें भी अच्छी रहती हैं। ये मशीनें किफायती, कम बिजली खपत और कम जगह घेरने वाली होती हैं। साथ ही ये उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती हैं, जिन्हें झुकने में समस्या होती है। हालांकि अगर आप ज्यादा सस्ता और आसान फीचर वाला विकल्प तलाश रहे हैं तो सेमी ऑटोमैटिक मशीन में भी आपको अच्छे-खासे ऑप्शन मिल जाएंगे।
