LG या Bosch? विकल्पों के साथ जानें किस ब्रांड की फ्रंट लोड Washing Machine आपके घर के लिए रहेगी सही

घर के लिए तलाश है फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की लेकिन इससे पहले दो मशहूर कंपनी LG और Bosch में से जानना चाहते हैं कि किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन रहेगी सही? तो यहां मिलेगी जानकारी वो कुछ बढ़िया विकल्पों के साथ-

LG या Bosch? विकल्पों के साथ जानें किस ब्रांड की फ्रंट लोड Washing Machine आपके घर के लिए रहेगी सही
LG Vs Bosch Front Load Washing Machine

एलजी और बॉश दोनों ही ब्रांड के पास आपको फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। दोनों ही कंपनियां अपनी उन्नत तकनीक, बेहतरीन वॉश क्वालिटी और लंबी उम्र के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इनके फीचर्स, डिजाइन, प्रोग्राम्स और परफॉर्मेंस में कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी होते हैं। LG अपनी AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी, स्टीम वॉश और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए प्रसिद्ध है, जो कपड़ों के प्रकार के अनुसार वॉश पैटर्न को ऑटोमेटिक एडजस्ट करती है। वहीं Bosch अपनी जर्मन इंजीनियरिंग, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और इकोसाइलेंस ड्राइव मोटर के लिए जाना जाता है, जो कम शोर और बेहतर टिकाऊपन प्रदान करता है। यहां दोनों कंपनी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के कुछ बढ़िया मॉडल्स और उनके फीचर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आपको अपने घर के लिए सही विकल्प चुनने में आसानी होगी।

बिजली और पानी की बचत के मामले में कौन है ज्यादा एफिशिएंट?

  • LG- एलजी ब्रांड अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों में AI डायरेक्ट ड्राइव और स्मार्ट सेंसर्स का इस्तेमाल करता है, जो कपड़ों की मात्रा, वजन और गंदगी के स्तर के अनुसार पानी और बिजली की खपत को अपने आप एडजस्ट करते हैं। इससे न सिर्फ पानी की बर्बादी कम होती है, बल्कि बिजली की खपत भी नियंत्रित रहती है।
  • Bosch- बॉश कंपनी की बात करें तो यह अपनी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर और एक्टिव वॉटर प्लस ActiveWater + तकनीक का इस्तेमाल करता है, जो पानी और बिजली की खपत को समायोजित करते हैं। इसका एक्टिव वॉटर प्लस फीचर कपड़ों की मात्रा के अनुसार पानी की खपत को अनुकूलित करता है, जिससे पानी की बर्बादी कम होती है। वहीं इसको साइलेंस ड्राइव मोटर कम शोर के साथ ऊर्जा बचत में भी सहायक होती है।

बिल्ड क्वालिटी, शोर स्तर और कीमत में अंतर

  • बिल्ड क्वालिटी- Bosch कंपनी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की क्वालिटी बेहद मजबूत और टिकाऊ होती है। इनका ड्रम जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील मैटेरियल से बनी होती है। इन मशीनों में मजबूत ग्लास से बना दरवाजा लगा होता है। वहीं LG ब्रांड भी अपनी मशीनों में उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल का उपयोग करता है। एलजी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मजबूत बनावट और स्टेनलेस स्टील ड्रम के आती है, जो हाइजीनिक होने के साथ टिकाऊ भी होती हैं।
  • शोर स्तर- दोनों ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कम शोर स्तर के लिए जानी जाती हैं। एक तरफ बॉश की मशीनें जहां इको साइलेंस ड्राइव वाली मोटर के साथ आती हैं, जो शांत संचालन के लिए जानी जाती है, तो वहीं एलजी की इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर भी कम शोर करती हैं।
  • कीमत- कीमत की बात करें तो एलजी की तुलना में बॉश की वॉशिंग मशीनें ज्यादा किफायती होती हैं, जैसे अगर क्षमता के आधार पर देखा जाए तो एलजी की 9 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आपको 38-40 हजार रुपये के आसपास मिलेगी, जबकि बॉश ब्रांड की इतनी क्षमता वाली मशीन आपको 30-31 हजार में आराम से मिल जाएगी।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी कंपनी की यह वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि बड़े परिवारों के कपड़ों को एक बार में धोने के लिए पर्याप्त है। इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा की बचत सुनिश्चित करती है। यह वॉशिंग मशीन हाइजीन स्टीम फीचर के साथ मिल रही है, जो दाग-धब्बों को प्रभावी ढंग से हटाता है और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को भी कम करता है। वहीं इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव तकनीक ड्रम को अलग-अलग मूवमेंट में घुमाती है, ताकि कपड़ों को कोमलता से साफ किया जा सके। इसमें अलग-अलग प्रकार के कपड़ों की धुलाई के लिए 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। वहीं इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है। इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम मजबूत और जंग-प्रतिरोधी होता है, जिससे मशीन की उम्र लंबी होती है और धोते समय कपड़ों पर कम घर्षण पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- FHP1209Z5M
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार रेटिंग
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.06 किलोवाट घंटे
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1200 आरपीएम
    • नॉइज लेवल- 54 डेसिबल
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोडिंग
    • कंट्रोल कंसोल- टच
    • मानक चक्रों की संख्या - 14
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 2100 वाट

    खूबियां

    • इसमें आपको वाईफाई कनेक्टिविटी की सुविधा मिल जाएगी।
    • बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर है।
    • इसका वोल्टेज प्रोटेक्शन और शॉक प्रूफ सिस्टम मशीन को अचानक आने वाले वोल्टेज स्पाइक्स या शॉक से बचाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
    01
  • Bosch 9 kg, 5 Star, Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह Bosch ब्रांड की 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन है। इसमें दिया गया AI एक्टिव वॉटर प्लस फीचर कपड़ों की मात्रा और फैब्रिक के प्रकार के अनुसार पानी का स्तर अपने-आप एडजस्ट करता है। इससे न सिर्फ बेहतर सफाई मिलती है, बल्कि पानी और बिजली दोनों की बचत भी होती है। मशीन की 1200 RPM स्पिन स्पीड तेज पानी निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े कम समय में सूख जाते हैं। इसमें कॉपर वाइंडिंग मोटर दी गई है, जो लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन और बेहतर विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है। इस वॉशिंग मशीन में 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो अलग-अलग प्रकार के कपड़ों और जरूरतों के लिए उपयुक्त हैं। बिल्ट-इन हीटर के साथ आने वाली यह वाशिंग मशीन कपड़ों से जिद्दी दाग और बैक्टीरिया हटाने में सक्षम है। इसमें जंग प्रतिरोधी स्टेनलेस स्टील ड्रम और कठोर ग्लास से बना डोर लगा हुआ है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बॉश
    • मॉडल- ‎WGA1420TIN
    • रंग- काला
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट
    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • नॉइज लेवल- ‎54 dB
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.07 किलोवाट घंटे

    खूबियां

    • मशीन की जंगरोधी स्टेनलेस स्टील बॉडी जंग से सुरक्षा प्रदान करती है।
    • इसका एंटी टेंगल फीचर कपड़ों के सिकुड़न और झुर्रियों को कम कर देता है।
    • इसके एंटी वाइब्रेशन साइड पैनल मशीन को स्थिर रखते हैं और शोर कम करते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं। 

    ऐसी ही जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं। 

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी की यह फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन LED डिस्प्ले के साथ मिल रही है, जिसपर आप वॉश साइकिल समेत सभी प्रकार की सेटिंग देख सकते हैं। इस मशीन का ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है, जो जंगरोधी और टिकाऊ है। इसकी इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव तकनीक कम शोर और कम घिसाव के साथ बढ़िया परफॉर्मेंस देती है। 1200 RPM स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से सुखाने में सक्षम है। छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वॉशिंग मशीन में चाइल्ड सेफ्टी फीचर भी दिया गया है। अलग-अलग प्रकार के कपड़ों की धुलाई के लिए इसमें 10 वॉश प्रोग्राम भी दिए गए हैं। इम वॉशिंग मशीन में स्टीम वॉश फीचर भी है, जो कपड़ों से 99.9% एलर्जी को कम करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎LG
    • मॉडल- ‎FHB1208Z4M
    • एनर्जी रेटिंग- ‎5 स्टार
    • क्षमता - ‎8 किलोग्राम
    • पानी की खपत- ‎8.2 किलोग्राम प्रति लीटर
    • अधिकतम घूर्णन गति- ‎1200 आरपीएम
    • नॉइज लेवल- ‎54 डेसिबल
    • आकार ‎फ्रंट-लोडिंग

    खूबियां

    • इसका टब क्लीन फीचर मशीन के अंदरूनी और बाहरी टब को साफ रखने में मदद करता है।
    • इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा भी दी जा रही है।
    • 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों की बेहतर तरीके से सफाई होती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
    03
  • Bosch 8 kg, 5 Star, Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Loading Washing Machine

    यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। इस वॉशिंग मशीन में क्विक वॉश (15/30 मिनट), स्टीम/एंटी-बैक्टीरिया, फ्रेशन अप, शर्ट, जींस/डार्क वॉश, स्पोर्ट्स वियर, स्पिन/ड्रम, कॉटन, कॉटन 60° लेबल, सिंथेटिक्स, मिक्स लोड, डेलिकेट्स/सिल्क, वूल, ड्रम डीस्केल और रिंस जैसे 15 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। वहीं इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड वाली मोटर कपड़ों को कम समय में सुखा सकती है। AI द्वारा संचालित होने वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों के भार और क्वालिटी के आधार पर वॉश टाइम को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। यह वॉशिंग मशीन रस्ट-रेज़िस्टेंट स्टेनलेस स्टील से बनी है, जिससे यह जंग से सुरक्षित रहती है। वहीं इसका दरवाजा टफेन्ड ग्लास से बना है, जो मजबूत और टिकाऊ हो सकता है। इस वॉशिंग मशीन के एंटी वाइब्रेशन साइड पैनल्स मशीन को ज्यादा स्टेबल बनाते हैं, जिससे वाइब्रेशन और शोर काफी कम होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बॉश
    • मॉडल- WAJ28260IN
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट
    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • नॉइज लेवल- ‎54 dB
    • रंग- सिल्वर
    • ऊर्जा रेटिंग- 5 स्टार

    खूबियां

    • इन-बिल्ट हीटर के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन गर्म पानी में धुलाई की सुविधा देती है।
    • इको साइलेंस ड्राइव मोटर कम शोर और कम वाइब्रेशन के साथ काम करती है।
    • इसका एंटी बैक्टीरिया स्टीम फीचर कपड़ों को ज्यादा हाइजीनिक बनाता है और बैक्टीरिया को कम करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी टिकाऊपन से नाखुश हैं।
    04
  • LG Smart Choice, 7 Kg, 5 Star, Steam, Inverter Direct Drive Technology, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    LG कंपनी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। यह वॉशिंग मशीन 1200 RPM की हाई स्पिन स्पीड के साथ मिल रही है, जो कपड़ों को कम समय में सूखा सकती है। इस वॉशिंग मशीन में कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्स्ड फ़ैब्रिक, क्विक 30, एलर्जी केयर, एक्टिव वियर, हैंड/ऊनी, डेलिकेट्स, टब क्लीन और रिंस+स्पिन जैसे 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इस मशीन का ड्रम जंग रोधी स्टेनलेस स्टील से बना है, जिससे जंग नहीं लगती और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। वहीं इसका दरवाजा ब्लैक टेम्पर्ड ग्लास से बना है, जो मजबूत है। छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक सेफ्टी फीचर भी दिया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ‎LG
    • मॉडल- ‎FHB1207Z2W
    • क्षमता- ‎7 किलोग्राम
    • शोर स्तर- ‎54 डेसिबल
    • स्थापना प्रकार- ‎फ्रीस्टैंडिंग
    • कंट्रोल कंसोल- ‎पुश बटन
    • वोल्टेज- ‎230 वोल्ट
    • वाट क्षमता- ‎1700 वाट

    खूबियां

    • चूहों से सुरक्षा के लिए वॉशिंग मशीन में प्रोटेक्टिव रैट मेश है।
    • कपड़ों से एलर्जी को खत्म करने के लिए इसमें स्टीम वॉश प्रोग्राम है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ड्रम का साइज छोटा लगा। 

    ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

    05
  • Bosch 7 kg, 5 Star, Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Loading Washing Machine

    बॉश ब्रांड की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें 1200 RPM की स्पिन स्पीड दी गई है, जो कपड़ों को जल्दी सूखा देती है। इसके अलावा इस वॉशिंग मशीन में क्विक 15/30 मिनट, स्टीम एंटी-बैक्टीरियल, डेलिकेट्स/रेशम, शर्ट, वूल, जींस/डार्क वॉश, रिंस, स्पिन/ड्रेन, कॉटन 30°, कॉटन 40°, कॉटन 60° लेवल, कॉटन 90°, सिंथेटिक 40°, मिक्स लोड और ड्रम डीस्केल जैसे 15 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। इसकी AI एक्टीव वॉटर प्लस तकनीक कपड़ों के वजन और प्रकार के अनुसार पानी की मात्रा अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे पानी की बचत और बेहतर धुलाई मिलती है। हल्के गंदे कपड़ों के लिए इसमें सिंगल रिंस का विकल्प भी दिया गया है। बॉश ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलैस मोटर दी गई है, जिससे कपड़ों की धुलाई के दौरान कम घर्षण होता है और मशीन कम शोर करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बॉश
    • मॉडल- WAJ24209IN
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.07 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • अधिकतम घूर्णन गति- 1200 आरपीएम
    • नॉइज लेवल- 54 डेसिबल
    • पार्ट नंबर- WAJ24209IN
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
    • रंग- काला
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट
    • वाट क्षमता- 2300 वाट

    खूबियां

    • इसके डिजिटल डिस्प्ले पर आप वॉश टाइम, तापमान, स्पिन स्पीड आदि देख सकते हैं।
    • स्पोर्ट्स वियर और सिंथेटिक कपड़ों की गहराई से सफाई के लिए इसमें आपको स्पोर्ट्स प्रोग्राम भी मिल जाएगा।
    • जिद्दी दाग, तेल और बैक्टीरिया को हटाने के लिए इनबिल्ट हीटर।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
    06

LG और Bosch फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के प्रमुख फीचर्स की तुलना

ऊपर बताई गई वॉशिंग मशीन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

वॉश प्रोग्राम

स्पिन स्पीड

LG- FHP1209Z5M

9 किलोग्राम

14 वॉश प्रोग्राम

1200 RPM

Bosch- ‎WGA1420TIN

9 किलोग्राम

14 वॉश प्रोग्राम

1200 RPM

LG- ‎FHB1208Z4M

8 किलोग्राम

10 वॉश प्रोग्राम

1200 RPM

Bosch- WAJ28260IN

8 किलोग्राम

15 वॉश प्रोग्राम

1400 RPM

LG- ‎FHB1207Z2W

7 किलोग्राम

10 वॉश प्रोग्राम

1200 RPM

Bosch- WAJ24209IN

7 किलोग्राम

15 वॉश प्रोग्राम

1200 RPM

निष्कर्ष:

LG की मशीनें शोर-कम और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर यूजर अनुभव देती हैं, जबकि Bosch मशीनें अपने मजबूत निर्माण, शांत संचालन और लंबे समय तक टिकाऊपन के लिए जानी जाती हैं। दोनों कंपनियों की मशीनें टिकाऊ, मजबूत, बेहतर वॉश क्वालिटी के साथ आती हैं। साथ ही दोनों का सर्विस नेटवर्क भी पूरे देश में अच्छा है। ऐसे में आप अपनी बजट और परिवार की जरूरत के हिसाब से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • Bosch और LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में क्या मुख्य अंतर हैं?
    Bosch आमतौर पर शांत संचालन, मजबूत बिल्ड और टिकाऊपन के लिए प्रसिद्ध है, जबकि LG स्मार्ट फीचर्स, AI तकनीक और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है।
  • LG और Bosch में से किस कंपनी की सर्विस और सपोर्ट बेहतर है?
    दोनों ही कंपनी के भारत में व्यापक सर्विस नेटवर्क हैं। LG का नेटवर्क शहरों से लेकर कस्बों तक ज़्यादा विस्तृत माना जाता है, जबकि Bosch की सर्विस मेट्रो सिटी में ज्यादा है।
  • LG और Bosch में से कौन सी मशीन जिद्दी दाग और बैक्टीरिया हटाती है?
    LG में एंटी बैक्टीरियल और हाइजीन स्टीम जैसे फीचर्स होते हैं जो बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को कम करते हैं। वहीं Bosch के कुछ मॉडल में हॉट वॉश और स्टीम वॉश तकनीक मिलती है।