कम शोर और तेज प्रदर्शन! टॉप क्वालिटी वाली Washing Machine धुलाई को बनाएंगी आसान व शांत

तलाश है घर के लिए एक ऐसी वॉशिंग मशीन की जो कपड़ों की अच्छे से सफाई करे और ज्यादा आवाज भी न करे तो यहां बताए जा रहे विकल्प रहेंगे सही पसंद। इन्वर्टर मोटर के साथ आने वाली ये मशीनें न सिर्फ शांत संचालन देती हैं बल्कि कम बिजली खपत के साथ बढ़िया प्रदर्शन देने के लिए भी जानी जाती हैं।

कम शोर और तेज प्रदर्शन! टॉप क्वालिटी वाली Washing Machine धुलाई को बनाएंगी आसान व शांत
कम शोर वाली बढ़िया Washing Machine

क्या आप अपने घर के लिए एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं जो कपड़ों की गहराई से सफाई करने के साथ ही ज्यादा आवाज भी न करे? तो यहां दिए जा रहे विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। यहां बढ़िया क्वालिटी वाली वॉशिंग मशीन के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो कम शोर स्तर के साथ काम करती हैं। भारतीय बाजार में Whirlpool, LG और Samsung जैसे कई ब्रांड हैं, जिनकी वॉशिंग मशीन शांत या एकदम कम शोर वाली संचालन के लिए जानी जाती हैं। इन वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर मोटर का उपयोग किया जाता है, जो पारंपरिक मोटरों की तुलना में कम कंपन और कम शोर करती है। ये वॉशिंग मशीनें सिर्फ कम आवाज ही नहीं करतीं, बल्कि बिजली खपत भी कम करती हैं और कपड़ों की गहराई से सफाई करती हैं। आइए नजर डालते हैं वॉशिंग मशीन के इन विकल्पों पर-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Whirlpool 6 kg Magic Clean 5 Star and Digital Display Fully Automatic Top Load Washing Machine

    यह Whirlpool ब्रांड की टॉप लोड वॉशिंग मशीन है। 6 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन छोटे या मध्यम परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन की लो नॉइज लेवल तकनीक मशीन को कम आवाज और कम कंपन के साथ चलने में मदद करती है, जिससे कपड़े धोते समय ज्यादा आवाज नहीं आती है। इस वॉशिंग मशीन में नॉर्मल, हैवी, व्हाइट, ड्राई, एक्सप्रेस वॉश, इको वॉश, रिंस + ड्राई, एक्वा स्टोर समेत 8 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। वहीं इसकी 740 RPM की स्पिन स्पीड वाली मोटर कपड़ों से अच्छे पानी निकाल देती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना है, जिसमें जंग नहीं लगती है और यह लंबे समय तक टिकाऊ हो सकती है। खास बात यह है कि यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कठोर पानी में भी कपड़ों को बेहतर तरीके से साफ करती है। इसमें एक्वा स्टोर फीचर भी है, जिसमें अगली धुलाई के लिए आप चाहें तो पानी स्टोर करके भी रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- व्हर्लपूल
    • मॉडल- MAGIC CLEAN 6.0 GENX
    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • रंग- ग्रे
    • कंट्रोल कंसोल- पुश बटन
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • सामग्री- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • कम समय में कपड़ों की धुलाई के लिए एक्सप्रेस वॉश।
    • मशीन में लगे स्मार्ट सेंसर ऑटोमैटिक रूप से कम वोल्टेज और पानी की स्थिति का पता लगाकर आपको अलर्ट करते हैं।
    • कपड़ों से निकलने वाले रोएं को इकट्ठा करने के लिए इसमें मैजिक लिंट फिल्टर लगा है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका वाइब्रेशन लेवल ज्यादा है।
    01
  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहने वाली यह LG ब्रांड की वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता में मिल रही है। इस वॉशिंग मशीन में हाइजीन स्टीम फीचर है, जो कपड़ों की धुलाई के दौरान गंदगी, बैक्टीरिया और एलर्जेंस को हटाने में मदद करता है। ‎54db नॉइज लेवल वाली यह वॉशिंग मशीन ज्यादा आवाज भी नहीं करती है। अलग-अलग प्रकार के कपड़ों की धुलाई के लिए इसमें 14 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। वहीं इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है। इस वॉशिंग मशीन में आपको ऑटो रिस्टार्ट फीचर भी मिल जाएगा, जो पावर कट होने और वापस आने पर मशीन को पिछले प्रोग्राम पर फिर से शुरू कर देता है। इसकी AI डाइरेक्ट ड्राइव तकनीक कपड़ों के वजन और फैब्रिक के अनुसार धुलाई का पैटर्न खुद तय करती है, जिससे 18% ज्यादा फैब्रिक प्रोटेक्शन मिलता है और कपड़े लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- FHP1209Z5M
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार रेटिंग
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.06 किलोवाट घंटे
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1200 आरपीएम
    • नॉइज लेवल- 54 डेसिबल
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोडिंग
    • कंट्रोल कंसोल- टच
    • मानक चक्रों की संख्या - 14
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 2100 वाट

    खूबियां

    • इस वॉशिंग मशीन का स्टेनलेस स्टील ड्रम मजबूती और लंबी उम्र के लिए जाना जाता है।
    • इसका इनबिल्ट हीटर जिद्दी दाग हटाता है और बेहतर हाइजीन सुनिश्चित करता है।
    • बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Motor, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    सैमसंग ब्रांड की यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम के साथ मिल रही है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। इसमें बेडिंग, डेलिकेट्स, इको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग के अलावा नॉर्मल, क्विक वॉश और जींस जैसे 6 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। वहीं इसकी 700 RPM की हाई स्पिन स्पीड कपड़ों से ज्यादा पानी निकालने में मदद करती है, जिससे कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। इस Samsung वॉशिंग मशीन में इको बबल तकनीक है, जो कि पानी में डिटर्जेंट के साथ अच्छे से बुलबुले बनाकर कपड़ों की गहराई से सफाई करती है। इसके अलावा इसमें दी जा रही बबल स्टॉर्म टेक्नोलॉजी तेज वॉटर फ्लो बनाकर गहरी सफाई प्रदान करती है, जिससे जिद्दी दाग भी आसानी से हटते हैं। इसमें लगे LED डिस्प्ले से आप वॉश प्रोग्राम, समय और सेटिंग्स से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- WA80BG4441BGTL
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • नियंत्रण प्रकार- टच
    • अधिकतम घूर्णन गति- 700 RPM
    • कलर- लाइट ग्रे

    खूबियां

    • डिजिटल इन्वर्ट वाली यह वॉशिंग मशीन कम बिजली खपत के साथ शांत संचालन देती है।
    • इसका मैजिक फ़िल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोएं को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करता है।
    • डायमंड ड्रम डिजाइन कपड़ों को सुरक्षित रखते हुए गहरी सफाई देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस वॉशिंग में पानी की खपत ज्यादा होती है।
    03
  • Bosch 7 kg, 5 Star, Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Loading Washing Machine

    Bosch कंपनी की इस वॉशिंग मशीन में इको साइलेंस ड्राइव ब्रशलैस मोटर दी गई है, जिससे कपड़ों की धुलाई के दौरान कम घर्षण होता है और मशीन कम शोर करती है। य फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें क्विक 15/30 मिनट, स्टीम एंटी-बैक्टीरियल, डेलिकेट्स/रेशम, शर्ट, वूल, जींस/डार्क वॉश, रिंस, स्पिन/ड्रेन, कॉटन 30°, कॉटन 40°, कॉटन 60° लेवल, कॉटन 90°, सिंथेटिक 40°, मिक्स लोड और ड्रम डीस्केल जैसे 15 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। वहीं इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सूखा देती है। मशीन में इनबिल्ट हीटर होने से पानी को गरम किया जा सकता है, जिससे जिद्दी दाग, तेल और बैक्टीरिया बेहतर तरीके से हटते हैं। वहीं इसकी AI एक्टीव वॉटर प्लस तकनीक कपड़ों के वजन और प्रकार के अनुसार पानी की मात्रा अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे पानी की बचत और बेहतर धुलाई मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बॉश
    • मॉडल- WAJ24209IN
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 0.07 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
    • अधिकतम घूर्णन गति- 1200 आरपीएम
    • नॉइज लेवल- 54 डेसिबल
    • पार्ट नंबर- WAJ24209IN
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
    • रंग- काला
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट
    • वाट क्षमता- 2300 वाट

    खूबियां

    • इसका डिजिटल डिस्प्ले वॉश टाइम, तापमान, स्पिन स्पीड और चुने गए प्रोग्राम की जानकारी साफ-साफ दिखाता है।
    • कम गंदे कपड़ों के लिए एक ही रिंस साइकिल चुनने के लिए सिंगल रिंस विकल्प।
    • स्पोर्ट्स वियर और सिंथेटिक कपड़ों की गहराई से सफाई के लिए इसमें आपको स्पोर्ट्स प्रोग्राम भी मिल जाएगा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
    04
  • IFB 7 Kg 5 Star Front Load Washing Machine 2X Power Steam

    यह फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। 1000 RPM की स्पिन स्पीड वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों से पानी अच्छे से निचोड़ कर उन्हें जल्दी सूखने में मदद करती है। इसमें अलग-अलग प्रकार के कपड़ों की धुलाई के लिए 12 वॉश प्रोग्राम भी आपको मिल जाएंगे। IFB ब्रांड की यह वॉशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील क्रिसेंट मून ड्रम डिजाइन के साथ आती है, जिससे धुलाई के दौरान कपड़ों को नुकसान कम होता है और उनकी गुणवत्ता बनी रहती है। इसका पावर डुअल स्टीम साइकिल फीचर भाप की मदद से गहराई से सफाई करता है और कपड़ों से जिद्दी दाग, बैक्टीरिया और एलर्जेंस को हटाने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- IFB
    • मॉडल- SERENA ZSS 7010
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वार्षिक ऊर्जा खपत- 240 किलोवाट घंटे
    • अधिकतम घूर्णन गति- 1000 आरपीएम
    • शोर स्तर- 42 डेसिबल
    • रंग- सिल्वर
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • वाट क्षमता- 230 वाट

    खूबियां

    • छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक सेफ्टी फीचर है।
    • इसका हाई वोल्टेज प्रोटेक्शन बिजली के उतार-चढ़ाव से मशीन की सुरक्षा करता है।
    • चूहों से सुरक्षित रखने के लिए मशीन में प्रोटेक्टिव रैट मेश भी है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    05

कम शोर वाली वॉशिंग मशीन के प्रमुख फीचर्स की तुलना

ऊपर बताई गई वॉशिंग मशीन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

स्पिन स्पीड

वॉश प्रोग्राम

Whirlpool- MAGIC CLEAN 6.0 GENX

6 किलोग्राम

740 RPM

8 वॉश प्रोग्राम

LG- FHP1209Z5M

9 किलोग्राम

1200 RPM

14 वॉश प्रोग्राम

Samsung- WA80BG4441BGTL

8 किलोग्राम

700 RPM

6 वॉश प्रोग्राम

Bosch- WAJ24209IN

7 किलोग्राम

1200 RPM

15 वॉश प्रोग्राम

IFB- SERENA ZSS 7010

7 किलोग्राम

1000 RPM

12 वॉश प्रोग्राम

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या लो नॉइज लेवल वाली वॉशिंग मशीन महंगी होती है?
    एडवांस तकनीक के कारण लो नॉइज लेवल वाली वॉशिंग मशीन की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन लंबे समय में आराम, टिकाऊपन और बेहतर प्रदर्शन के कारण यह अच्छा विकल्प मानी जाती हैं।
  • लो नॉइज लेवल वाली वॉशिंग मशीन के क्या फायदे हैं?
    कम शोर वाली वॉशिंग मशीन घर के माहौल को शांत रखती है। आप रात में या अपार्टमेंट में बिना किसी परेशानी के मशीन चला सकते हैं।
  • क्या फ्रंट लोड मशीनें कम शोर करती हैं?
    आमतौर पर फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनें टॉप लोड की तुलना में कम शोर करती हैं, क्योंकि इनमें बेहतर बैलेंसिंग सिस्टम और एंटी-वाइब्रेशन तकनीक होती है।