Blue Star एसी: 1.5 टन क्षमता वाले बढ़िया रेटिंग के विकल्प, जो देंगे असली ठंडक का मजा

अगर आप गर्मी से राहत पाने के लिए एक दमदार और बढ़िया रेटिंग वाले AC ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपकप Blue Star का 1.5 टन क्षमता वाले एसी के 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं और आने वाली गर्मी में ठंडक का मजा ले सकते हैं।

Blue Star एसी: 1.5 टन क्षमता वाले बढ़िया रेटिंग के विकल्प, जो देंगे असली ठंडक का मजा
1.5 Ton वाले Blue Star AC

जब गर्मी अपने चरम पर होती है और पंखा भी राहत नहीं दे पाता, तब एक अच्छा एसी ही असली सुकून देता है। ऐसे में Blue Star ब्रांड का का 1.5 Ton AC अपनी दमदार कूलिंग और ऊर्जा की बचत के चलते लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो जाता है। यह अपनी खास तेज कूलिंग के लिए जाना जाता है जिस वजह से कमरे का तापमान कम समय में आरामदायक बन सकता है। दिल्ली, पटना, जयपुर जैसे शहरों में जब मई-जून वाली गर्मियों में बाहर का तापमान बहुत ज्यादा होता है, तब भी यह एसी स्थिर और प्रभावी कूलिंग दे सकता है। साथ ही, इसके कई मॉडल इन्वर्टर तकनीक के साथ आते हैं, जो जरूरत के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे ऊर्जा की खपत कम होती है और मशीन की उम्र भी बढ़ सकती है। यानी लंबे समय तक टिकाऊ रहने के साथ-साथ यह बिजली की बचत करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसके कई मॉडलों में फिल्टर सिस्टम दिया जाता है जो धूल और छोटे कणों को कम करने में मदद कर सकता है। इससे कमरे का माहौल ज्यादा साफ और ताजा महसूस हो सकता है। तो फिर देर किस बात की? फटाफट से नजर डालें 5 बढ़िया विकल्प पर नीचे जिसे आप अमेजन की मदद से आसानी से ले सकते हैं -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। 4-वे स्विंग की मदद से यह आपके कमरे के चारों कोने में हवा पहुंचाने में मदद कर सकता है। आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके कहीं से भी अपने कमरे का तापमान नियंत्रित कर सकते है। साथ ही, ब्लू स्टार का वाई-फाई सक्षम स्मार्ट ऐप आपको मनचाहा तापमान सेट करने और अपने एसी को नियंत्रित करने की सुविधा देता है। इसमें कस्टमाइज्ड स्लीप मोड दिया गया है जिसकी मदद से 12 घंटे की नींद की अवधि के दौरान, हर घंटे पंखे की गति और तापमान को एडजस्ट किया जा सकता है। साथ ही, अमेजन एलेक्सा या गूगल होम डिवाइस का उपयोग करके वॉइस कमांड टेक्नोलॉजी से आप इसे ऑपरेट कर सकते हैं यानी इसे चालू-बंद कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं और कूलिंग को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, इस एसी को माइक्रोकंट्रोलर से लैस इंटेलिजेंट डिजिटल सेंसरों के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो अलग-अलग लोड स्थितियों में कूलिंग को अनुकूलित कर सकते हैं। ये सेंसर भीषण गर्मी में भी सटीक कूलिंग प्रदान करने में मदद कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎ID518QNURS
    • कूलिंग पॉवर - 17435 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • डाईमेंशन - 22.3D x 95W x 31.7H सेमी
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी-स्प्लिट
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत 

    • यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है जो आपके कम ऊर्जा खपत के साथ बेहतरीन कूलिंग दे सकता है और आपके बिजली बिल की बचत भी कर सकता है। 
    • इसमें PM2.5 फिल्टर दिया गया है जो कमरे में मौजूद धूल कणों को साफ करके स्वच्छ हवा देने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें दिए गए सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी कॉइल्स को सुखाने के लिए ब्लोअर को अधिकतम गति पर चलाकर नमी के जमाव को रोकने में मदद कर सकती है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।  

    अन्य प्रोडक्ट के बारे में योरपिक्स पर पढ़ सकते हैं।

    01
  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star Inverter Wi-Fi Split AC

    आज के समय में गर्मी से राहत पाने के लिए एक भरोसेमंद एयर कंडीशनर बहुत जरूरी हो गया है। ब्लू स्टार का यह 1.5 टन क्षमता वाला एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। यह एसी आधुनिक तकनीक और ऊर्जा बचत को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे घर या ऑफिस में आरामदायक ठंडक मिल सकती है। इस Split AC में इन्वर्टर कम्प्रेसर दिया गया है जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड को अपने-आप एडजस्ट कर सकता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग लगातार बनी रह सकती है। वहीं, ऊर्जा दक्षता की बात करें तो इसमें 3-स्टार रेटिंग दी गई है और इसकी वार्षिक बिजली खपत लगभग 998.07 यूनिट बताई गई है, जिससे यह बिजली की कम खपत करते हुए दमदार कूलिंग दे सकता है। इसके साथ कॉपर कंडेनसर कॉइल दी गई है, जिससे कूलिंग तेज होती है और मेंटेनेंस भी कम लगता है। यह सफेद रंग में आता है जो आपके कमरे की शोभा को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎IA318VNUS
    • कूलिंग पॉवर - 17401 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • डाईमेंशन - 32D x 97.5W x 22.9H सेमी
    • नॉइस लेवल -‎43.6 डेसिबल 
    • फॉर्म फैक्टर - कन्वर्टिबल 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत

    • इसमें 4-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिया गया है जिसकी मदद से आप चार अलग-अलग मोड पर अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं। 
    • इसके अलावा इसमें टर्बो कूल, कम्फर्ट स्लीप, सेल्फ डायग्नोसिस और डस्ट फिल्टर जैसे उपयोगी फीचर्स भी मौजूद हैं।
    • लगभग 43.6 डेसिबल का शोर स्तर इसे शांत बना सकता है और यह 52°C तक के तापमान में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया यह शोर करता है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    ब्लू स्टार के इस एसी में इन-बिल्ट वाईफाई और स्मार्ट ऐप कंट्रोल फीचर दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन से कहीं से भी एसी को चालू, बंद या सेटिंग्स बदल सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो घर पहुंचने से पहले ही कमरा ठंडा करना चाहते हैं। यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो खास तौर पर मध्यम आकार के कमरों यानी लगभग 121 से 180 वर्ग फुट के लिए बनाया गया है और तेज गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें दिया गया 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड उपयोगकर्ता को जरूरत के अनुसार क्षमता बदलने की सुविधा देता है। इससे बिजली की बचत भी हो सकती है और आराम भी बना रह सकता है। इसके अलावा AI Pro तकनीक कमरे और बाहरी तापमान को समझकर कूलिंग और फैन स्पीड को अपने-आप एडजस्ट कर सकती है। यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है जो कम ऊर्जा खपत के साथ आपको दमदार कूलिंग दे सकता है और साथ ही, इसमें दिया गए हेक्सा इनवर्टर कंप्रेसर 52°C तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम माना गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - IC518ZNURS
    • कूलिंग पॉवर - 5110 वाट 
    • डाईमेंशन - 22.3D x 95W x 31.7H सेमी
    • नॉइस लेवल -‎ 45 डेसिबल 
    • फॉर्म फैक्टर - स्प्लिट सिस्टम 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत

    • इसमें डिजीक्यू हेप्टा सेंसर लगाए गए हैं जो कूलिंग को सटीक बना सकते हैं और मशीन के महत्वपूर्ण हिस्सों की सुरक्षा भी कर सकते हैं।
    • यह 4-वे स्विंग की मदद से कमरे के चारों तरफ हवा फैलाने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें एन्टी-कोरोसिव ब्लू फिन्स मौजूद है जो कंडेंसर और इवेपोरेटर कॉइल्स पर लगाई गई एक नीले रंग की सुरक्षात्मक परत है जो एसी की लाइफ बढ़ाने में मदद कर सकती है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसमें कॉपर वायर मिसिंग है।
    03
  • Blue Star Bluestar 1.5 Ton 3 Star Inverter Split Ac

    3 स्टार रेटिंग के साथ आने वाला यह एसी बेहतरीन कूलिंग देने के साथ-साथ आपके बिजली बिल की बचत करने में भी मदद कर सकता है। इसमें दी गईहेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कमरे के तापमान और उपयोग के अनुसार कंप्रेसर की गति को अपने-आप एडजस्ट कर सकती है। इससे बिजली की बचत होती है और लगातार बेहतर कूलिंग मिल सकती है। वहीं टर्बो कूल मोड खासतौर पर तेज गर्मी के दिनों में तुरंत कमरे को ठंडा करने में मदद कर सकता है। इस 1.5 Ton Air Conditioner की एक खास विशेषता 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग है जिसके जरिए आप अपनी जरूरत के अनुसार एसी की क्षमता को अलग-अलग स्तर पर चला सकते हैं, जिससे ऊर्जा की खपत भी नियंत्रित रहती है और आराम भी बना रह सकता है। इसके अलावा i-सेल्फ क्लीन तकनीक एसी के अंदर नमी जमने से रोक सकती है, जिससे फफूंदी और बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम हो जाती है और हवा साफ रहती है। इसके अलावा नैनो ब्लूप्रोटेक्ट तकनीक एसी के अंदर और बाहर के हिस्सों को जंग, धूल और प्रदूषण से बचाने में मदद करती है, जिससे इसकी उम्र और प्रदर्शन दोनों बेहतर रह सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎IE318PNU
    • कूलिंग पॉवर - 17572 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • डाईमेंशन - 24.3D x 91.2W x 31.5H सेमी 
    • नॉइस लेवल -‎ 35 डेसिबल 
    • फॉर्म फैक्टर - स्प्लिट सिस्टम 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत

    • इसमें दिए गए डिजीक्यू हेप्टा सेंसर अलग-अलग परिस्थितियों में कूलिंग को संतुलित रख सकते हैं और मशीन के महत्वपूर्ण हिस्सों को सुरक्षित भी रखते हैं। 
    • इसमें मौजूद 4-वे स्विंग और वाइड लौवर मूवमेंट की मदद से ठंडी हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैलती है, जिससे हर कोने में आरामदायक तापमान बना रह सकता है।
    • स्वच्छ हवा के लिए इसमें PM2.5 और हाई डेंसिटी डस्ट फिल्टर लगाया गया है, जो सूक्ष्म धूल कणों और दुर्गंध को कम करने में मदद कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    04
  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    अगर आप अपने मध्यम आकार वाले कमरे के लिए एक बढ़िया एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला Blue Star AC आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह सफेद रंग में आता है और इसके साथ दिए गए रिमोट की मदद से आप अपनी आवाज के सहारे भी इसे आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। यानी वॉइस कमांड असिस्टेंट के जरिए एसी को ऑन कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं और आरामदायक ठंडक का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें, इसमें इन-बिल्ट वाईफाई मॉड्यूल है, जिससे आप अपने एसी को कभी भी, कहीं भी, स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, 3 स्टार रेटिंग के साथ आने के चलते यह कम ऊर्जा की खपत करते हुए बढ़िया ठंडक दे सकता है यानी अब इस गर्मी बेहतरीन कूलिंग के साथ-साथ बिजली की बचत भी हो सकती है। यह 100% कॉपर कंप्रेसर के साथ बना हुआ है जो लंबे समय तक टिकाऊपन देने में मदद कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ‎IC318YNUS
    • कूलिंग पॉवर - 5050 वाट
    • डाईमेंशन - 21.5D x 96W x 32H सेमी 
    • नॉइस लेवल -‎ 39.1 डेसिबल 
    • फॉर्म फैक्टर - मिनी स्प्लिट 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

    खासियत

    • इसमें मौजूद सेल्फ डायग्नोसिस की मदद से यह एसी में खराबी आने पर उसके कारणों का पता खुद लगा सकता है। 
    • डिजीक्यू हेप्टा सेंसर अलग-अलग परिस्थितियों में कूलिंग को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें मौजूद इको मोड आपको आरामदायक कूलिंग अनुभव प्रदान करते हुए आपके बिजली के बिलों को बचाने में मदद कर सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर कुछ यूजर्स ने इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं बताई है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए ब्लू स्टार 1.5 टन एसी का कौन-सा मॉडल है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया ब्लू स्टार 1.5 टन एसी ले सकते हैं-

मॉडल 

कूलिंग पॉवर 

स्पेशल फीचर्स 

नॉइस लेवल 

Blue Star 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC -  ID518QNURS, 2025 Model

17435 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

4-वे स्विंग, एआई प्रो+, डिफ्रॉस्ट और सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी, पीएम2.5 और एंटी-माइक्रोबियल फिल्टर, स्मार्ट ऐप के साथ स्मार्ट वाई-फाई एसी।

37 डेसिबल 

Blue Star 1.5 Ton 3 Star Inverter Wi-Fi Split AC - IA318VNUS

17401  ब्रिटिश थर्मल यूनिट

एंटी बैक्टीरियल फ़िल्टर, डस्ट फ़िल्टर 

‎43.6 डेसिबल 

Blue Star 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC - IC518ZNURS

5110 वाट 

4-वे स्विंग, एक्टिव कार्बन फिल्टर, फास्ट कूलिंग, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम

45 डेसिबल 

Blue Star Bluestar 1.5 Ton 3 Star Inverter Split Ac - ‎IE318PNU

17572 ब्रिटिश थर्मल यूनिट

4-वे स्विंग, 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग, एक्टिव कार्बन फिल्टर, डिजीक्यू हेप्टा सेंसर, आई-सेल्फ क्लीन

35 डेसिबल 

Blue Star 1.5 Ton 3 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC - IC318YNUS

5050 वाट 

डस्ट फिल्टर, इन्वर्टर कंप्रेसर, वाईफाई सक्षम

‎39.1 डेसिबल 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या ब्लू स्टार का 1.5 टन एसी बिजली की बचत करता है?
    आमतौर पर, कई मॉडल इन्वर्टर तकनीक के साथ आते हैं जो कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के अनुसार नियंत्रित कर सकते हैं। इससे बिजली की खपत कम होती है और बिजली का बिल भी कम आता है।
  • ब्लू स्टार एसी की कूलिंग कितनी तेज होती है?
    इस ब्रांड का एसी तेज और समान कूलिंग के लिए जाना जाता है। गर्म मौसम में भी यह कमरे का तापमान जल्दी कम करने में मदद कर सकता है।
  • क्या इस ब्रांड के एसी में एयर फिल्टर होता है?
    आपको बता दें, इसके अधिकांश मॉडलों में डस्ट फिल्टर और अन्य फिल्टर दिए जाते हैं जो हवा से धूल और छोटे कणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।