भारत में मिलने वाले शानदार Hitachi AC के साथ गर्मी में मिल सकती है भरपूर राहत!
भारत में मिलने वाले Hitachi Air Conditioner आपके लिए हो सकते हैं एक भरोसेमंद पसंद। 1, 1.5 और 2 टन क्षमता वाले विकल्पों के साथ अलग-अलग साइज के कमरों को किया जा सकता है ठंडा। अपनी 3 और 5 स्टार एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ ऊर्जा कुशलता के साथ भी करेंगे काम। जानिए इनकी खासियत और देखिए अलग-अलग साइज वाले विकल्प।
भारत में मिलने वाले अलग-अलग एसी ब्रांड्स में हिताची एक पुराना व लोकप्रिय नाम है। हिताची एयर कंडीशनर अपनी ट्रॉपिकल डिजाइन के कारण भारतीय घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं, जो 52°C तक के अत्यधिक तापमान में भी शानदार कूलिंग सुनिश्चित कर सकते हैं। इनमें Xpandable+ टेक्नोलॉजी होती है जो हीट लोड के हिसाब पर कंप्रेसर की स्पीड को ऑटोमैटिक रूप से सेट करती है, साथ ही फ्रॉस्टवॉश सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी जमी हुई धूल को धोकर स्वच्छता और वायु प्रवाह बनाए रखती है। Hitachi AC का टिकाऊपन इसकी प्रमुख विशेषता है, जिसमें ज़ंगरोधी कोटिंग वाले 100% कॉपर कंडेंसर का उपयोग किया जाता है; जो भारत की उमस और तटीय जलवायु के लिए आवश्यक है। स्मार्ट एयरक्लाउड गो इंटीग्रेशन और हाई एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ, ये शक्तिशाली प्रदर्शन, ऊर्जा बचत और आधुनिक सुविधा का एक आदर्श संतुलन प्रदान करते हैं। इनपर आपको 1 साल तक की स्टैंडर्ड, 10 साल तक की कंप्रेसर और 5 साल तक की कंट्रोलर वॉरंटी भी मिल सकती है। इसी कड़ी में आइए नजर डालते हैं 1, 1.5 और 2 टन क्षमता वाले हिताची एसी के विकल्पों पर।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
हिताची का यह स्प्लिट एसी 1.5 टन क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। यह एसी तेज कूलिंग करने और ऊर्जा कुशल संचालन के लिए अपने इन्वर्टर कंप्रेसर की स्पीड को हीट लोड के हिसाब से सेट करता है। इसमें लगी 100% इनर ग्रूव्ड कॉपर ट्यूब्स तेज कूलिंग तो सुनिश्चित करती ही हैं, साथ-साथ इसका टर्ब्यूलेंट रेफ्रिजरेंट यह देखता है कि हीट ट्रांसफर सही तरह से हो। इस हिताची एसी की ऑटो कॉइल ड्राय टेक्नोलॉजी धूल के जमाव को रोकती है और साथ ही संभावित रोगाणुओं और फफूंद की बढ़त को भी कम कर सकती है। इस एसी की वेव ब्लेड डिजाइन शोर स्तर को भी कम करती है। इस 1.5 टन एसी में दी गई माय मोड की सुविधा के साथ आप अपनी जरूरत के हिसाब से फैन की स्पीड, टाइमर, मोड्स और साइलेंट फंक्शन को सेट कर सकेंगे। इसका सेफगार्ड सिस्टम आउटडोर यूनिट को भीषण तापमान, वोल्टेज के उतार-चढ़ाव और कीटों से बचाकर रख सकता है। इस एसी ही फैन स्पीड को 5 लेवल पर सेट किया जा सकता है। वहीं, इसकी खासियत है कि यह उमस को 35% तक कम कर सकता है। वहीं, ऐक्सपैंडेबल+ टेक्नोलॉजी के साथ इसकी कूलिंग क्षमता को 100% तक बढ़ाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Hitachi
क्षमता- 1.5 टन
कूलिंग क्षमता- 17060 British Thermal Units
विशेषता- Xpandable+ टेक्नोलॉजी
प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर
सालाना ऊर्जा खपत- 1013.01 Kilowatt Hours
मॉडल- RAS.D318PCCIBS
वोल्टेज- 230 Volts
वॉटेज- 1770 Watts
मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
यह 111-150 वर्ग फीट साइज वाले कमर के लिए सही पसंद हो सकता है।
यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमाम में भी शानदार कूलिंग कर सकता है।
4 वे स्विंग सुविधा ठंडी हवा को पूरे कमरे में एक समान रूप से फैलाएगी।
फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी इंडोर यूनिट की सफाई व रखरखाव करने में मदद करेगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से खुश नहीं हैं।
01
Hitachi 1.5 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter Split AC
5 स्टार एनर्जी रेटिंग और 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह हिताची स्प्लिट एसी 111-150 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह भीषण तापमान में भी अच्छी तरह से काम कर सके। यह Hitachi AC 1.5 टन 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमर को ठंडा कर सकता है। इसकी आइस क्लीन टेक्नोलॉजी की खासियत है कि यह इंडोर यूनिट से 99% तक वायर्स, बैक्टेरिया और मोल्ड को हटा सकती है। इसकी ऐक्सपैंडेबल+ बेनिफिट सुविधा के साथ आप जरूरत के हिसाब से इसकी कूलिंग क्षमता को 110% तक बढ़ा सकंगे। इसकी ऑटो कन्वर्टिबल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कमरे के अंदर और बाहर की वास्तविक स्थितियों के अनुसार RPM को बढ़ाती है। वहीं, 24 मीटर तक की एयर थ्रो कूलिंग बड़े स्थानों को ठंडा करती है और हर कोने तक ठंडी हवा को समान रूप से पहुंचाती है। इसके स्मार्ट व्यू डिस्प्ले पर टेंप्रेचर सेटिंग को आसानी से देखा जा सकता है। 4-वे स्विंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह एसी कमरे को एकसमान रूप से ठंडा करने में मदद करेगी। वहीं, ऑटो कॉइल ड्राय टेक्नोलॉजी धूल के जमाव को रोकती है और दुर्गंध की समस्या को नहीं पनपने देगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Hitachi
क्षमता- 1.5 टन
कूलिंग पावर-17060 British Thermal Units
विशेषता- लंबा एयर थ्रो
प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर
मॉडल- RAS.G518PCCIBT
सालाना ऊर्जा खपत- 774.58 Kilowatt Hours
शोर स्तर- 34db
वोल्टेज- 230 Volts
वॉटेज- 1335 Watts
खूबियां
इसकी 100% कॉपर ट्यूब्स एसी के जीवनकाल को बढ़ाएगी।
वेव ब्लेड डिजाइन टेक्नोलॉजी के साथ शांत संचालन सुनिश्चित होगी।
फिल्टर क्लीन इंडीकेटर फिल्टर को साफ करने के लिए आपको अलर्ट करेगा।
ऐंटी कोरिजव कोटिंग की वजह से ज़ंग लगने की समस्या कम होगी।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ने कंपनी की इंस्टॉलेशन सुविधा को लेकर शिकायत की है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Hitachi 1 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
1 टन क्षमता वाला यह 3 स्टार हिताची स्प्लिट एसी छोटे कमरों के लिए एक सही पसंद हो सकता है। इसमें दी गई पेंटा सेंसर टेक्नोलॉजी एसी टेंप्रेचर और कंपोनेंट्स की स्थिति की वास्तविक समय में निगरानी करने के लिए 5 सेंसरों के नेटवर्क का उपयोग करती है। इसकी इनडोर यूनिट में 2 और आउटडोर यूनिट में 3 सेंसर लगे हैं। इस 1 टन एसी की आइस क्लीन टेक्नोलॉजी इंडोर यूनिट को साफ करने में मदद करती है। इससे जमा मॉइश्चर और बर्फ की परत आसानी से हटती है व ड्राय कॉइल को सुखाता है। इसमें लगी 100% इनर ग्रूव्ड कॉपर ट्यूब तेज कूलिंग सुनिश्चित करती है और साथ ही हीट ट्रांस्फर को भी बेहतर बनाती है। आपको ठंडी के साथ-साथ साफ व दुर्गंध मुक्त हवा देने के लिए इस एसी में ऑटो कॉइल ड्राय टेक्नोलॉजी दी गई है। यह सुविधा धूल के जमाव को रोकती है और साथ-साथ कॉइल को भी साफ रखने का काम करती है। वहीं, वेव ब्लेड टेक्नोलॉजी की वजह से यह एसी कम शोर के साथ काम करेगा। इसकी खासियत है कि यह उमस को भी 35% तक कम कर सकता है। इसमें लगा इन्वर्टर कंप्रेसर तेज कूलिंग करता है और साथ ही ऊर्जा कुशलता भी सुनिश्चित करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Hitachi
क्षमता- 1 Tons
कूलिंग पावर- 11772 British Thermal Units
विशेषता- लंबा एयर थ्रो
प्रोडक्ट डायमेंशन- 22.7D x 78W x 28H सेंटीमीटर
मॉडल- RAS.D312PCBIBS
सालाना ऊर्जा खपत- 698.63 Kilowatt Hours
शोर स्तर- 32db
वोल्टेज- 230 Volts
वॉटेज- 1175 Watts
खूबियां
यह एसी 110 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है।
इसके इन्वर्टर कंप्रेसर की स्पीड हीट लोड के हिसाब से ऑटोमैटिकली एडजस्ट हो सकती है।
ऐंटी बैक्टेरियल मेश फिल्टर किटाणुओं की बढ़त को रोकेंगे।
ऐक्सपैंडेबल+ टेक्नोलॉजी के साथ इसकी कूलिंग क्षमता को 110% तक बढ़ाया जा सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
03
Hitachi 2 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
यह 2 टन क्षमता वाला हिताची का स्प्लिट एसी है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। अपनी 4-व स्विंग सुविधा के साथ यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को आसानी से ठंडा कर सकता है। यह एक ऑटो कन्वर्टेबल 2 टन एसी है, जिसे ऐक्सपैंडेबल+ सुविधा के साथ 110% तक की पावर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी ऑटो कन्वर्टेबल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मोटर की स्पीड को कमरे के बाहर व अंदर के तापमान के हिसाब से सेट करती है। यह Hitachi AC अपने 24 मीटर के एयर थ्रो की वजह से कमरे में दूर तक ठंडी हवा को पहुंचा सकता है। वहीं, 4 वे स्विंग हवा को हर कोने तक पहुंचाने के लिए बेहतर तरह से काम करती है। इसमें आपको तापमान नियंत्रण के लिए 3 पर्सनलाइज मोड दिए गए हैं, जिनके साथ पंखे की स्पीड, टाइमर, मोड और साइलेंट फंक्शन को सेट किया जा सकता है। इसका सेफगार्ड सिस्टम आउटडोर यूनिट को भीषण मौसम, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और कीटों से बचा सकता है। वहीं, इसके रख-रखाव व इंडोर यूनिट की सफाई के लिए इसमें फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Hitachi
क्षमता- 2 टन
कूलिंग पावर- 21420 British Thermal Units
विशेषता- लंबा एयर थ्रो
प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.5D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर
मॉडल- KTN150D53UFT3
सालाना ऊर्जा खपत- 1277.22 Kilowatt Hours
वोल्टेज- 230 Volts
वॉटेज- 2235 Watts
मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
पेंटा सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ कूलिंग बेहतर बन सकती है।
नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग के साथ तेजी से कूलिंग और लंबे समय तक चलने वाली मजबूती सुनिश्चित होती है।
ऐंटी कोरोजिव कोटिंग की वजह से इसमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी।
यह 151-200 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है।
कमी
अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है
151-200 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए यह हिताची 2 टन एसी सही पसंद हो सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह एसी वैरिबल स्पीड कंप्रेसर से लैस है, जिसकी स्पीड हीट लोड के हिसाब से सेट होगी; ताकि आपको बिना रुकावट कूलिंग का अनुभव हो सके। 24 मीटर के लंबे एयर थ्रो वाला एसी कमरे को एक समान रूप से ठंडा कर सकता है। इस 2 टन एसी की ऑटो कॉइल ड्राय टेक्नोलॉजी धूल के जमाव को रोकती है और साथ ही संभावित रोगाणुओं और फफूंद की बढ़त को भी कम कर सकती है; ताकि आपको ठंडी के साथ-साथ साफ हवा भी मिल सके। तेज कूलिंग और लंबे टिकाऊपन के लिए इसमें आपको नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग दी गई है, जो ज़ंग और कोरोजन को भी रोकेगी। वहीं, यह एसी सुनिश्चित करेगी की आपको दुर्गंध मुक्त हवा मिल सके। इस स्प्लिट एसी की पेंटा सेंसर टेक्नोलॉजी एसी टेंप्रेचर और कंपोनेंट्स की स्थिति की वास्तविक समय में निगरानी करने के लिए 5 सेंसरों के नेटवर्क का उपयोग करती है; जिससे कमरा अच्छी तरह से ठंडा होता है। वहीं, 4-वे स्विंग के साथ कमरा एकसमान रूप से ठंडा होता है और हर कोने तक हवा पहुंचती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Hitachi
क्षमता- 2 टन
कूलिंग पावर- 20814 British Thermal Units
विशेषता- स्मार्टव्यू डिस्प्ले
प्रोडक्ट डायमेंशन- 25.5D x 105W x 29.4H सेंटीमीटर
मॉडल- RAS.V522PCBISH1
सालाना ऊर्जा खपत- 943.52 Kilowatt Hours
कलर- व्हाइट
वोल्टेज- 230 Volts
वॉटेज- 1675 Watts
खूबियां
यूवी प्रोटेक्शन कोटिंग एसी के रंग को फींका पड़ने से रोकती है।
वेट वॉश वाली आइस क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ इंडोर यूनिट की सफाई करना आसान होता है।
ऐंटी बैक्टेरियल मेश फिल्टर किटाुणों को पनपने से रोकेंगे।
यह एसी उमस को 35% तक कम कर सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को कंपनी की सर्विस क्वालिटी पसंद नहीं आई।
05
अब समझिए इन सभी हिताची एसी के बीच का अंतर
आपने अलग-अलग क्षमता और एनर्जी स्टार रेटिंग वाले Hitachi एसी के विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच का अंतर समझने में यह तालिका मदद कर सकती है:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या भारतीय घरों के लिए हिताची एसी सही पसंद हो सकते हैं?
हिताची एसी भारतीय घरों के लिए एक बेहतरीन और टिकाऊ विकल्प हो सकते हैं, जो अपनी तेज कूलिंग, मजबूत बनावट और ऊर्जा-कुशल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के कारण लोकप्रिय हैं। भारतीय जलवायु के लिए अनुकूल, ये एसी कॉपर कंडेंसर और अच्छी वारंटी के साथ आते हैं।
हिताची के पास किस क्षमता वाले एसी मिल जाएंगे?
हिताची अलग-अलग टन क्षमताओं में एसी प्रदान करता है, जो छोटे से लेकर बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हैं। मुख्य रूप से, आपको 1 टन, 1.5 टन, और 2 टन की क्षमता वाले स्प्लिट और विंडो एसी मिलेंगे। ये एसी इन्वर्टर तकनीक, 52°C तक कूलिंग, और कॉपर ट्यूबिंग जैसी विशेषताओं के साथ आते हैं।
हिताची एसी किस बजट में मिल सकते हैं?
भारत में हिताची एसी आमतौर पर ₹25,000 से लेकर ₹60,000 से अधिक के बजट में उपलब्ध हैं, जो मॉडल, क्षमता (1 टन, 1.5 टन, 2 टन), स्टार रेटिंग (3 या 5) और प्रकार (स्प्लिट या विंडो) पर निर्भर करता है।