भारत में मिलने वाले तरह-तरह के एसी में आजकल वाईफाई कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट एसी भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इनकी खासियत यह होती है कि ये रिमोट कंट्रोल के अलावा आपके स्मार्टफोन और वॉइस कमांड से भी कंट्रोल हो सकते हैं। ये एसी भारतीय घरों के लिए बेहतरीन विकल्प इसलिए हो सकते हैं क्योंकि ये बेजोड़ सुविधा और ऊर्जा दक्षता प्रदान कर सकते हैं। भीषण गर्मी में, घर पहुंचने से पहले ही आप स्मार्टफोन ऐप के जरिए कमरे को ठंडा कर सकते हैं। इसी के साथ इनके संचालन पर आसानी से कहीं से भी नजर रखी जा सकती हैं। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले Split AC के ज्यादातर मॉडल में आपको अमेजन ऐलेक्सा या गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड की भी सुविधा मिल जाएगी। अलग-अलग क्षमता में आने वाले वाईफाई एसी 3, 4 और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले होते हैं जो इनकी ऊर्जा कुशलत को दर्शाती हैं। आधुनिक जीवनशैली की वजह से ये हर घर के लिए एक स्मार्ट पसंद हो जाते हैं। तो आइए नजर डालते हैं Carrier, Haier Panasonic, LG, Samsung और Lloyd जैसे ब्रांड्स वाईफाई एसी के विकल्पों पर।
गर्मी में मिलेगी राहत जब भारत में मिलने वाले शानदार वाईफाई AC आपके घर को बना देंगे कूल!
Wifi कनेक्टिविटी के साथ आने वाले भारत में मिलने वाले बेहतरीन स्मार्ट AC आपके फोन व वॉइस कमांड से भी हो सकते हैं ऑपरेट। ऊर्जा कुशल संचालन के साथ मिलेंगे अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल जो अलग-अलग साइज वाले कमरों के लिए हो सकते हैं सही पसंद। देखिए Carrier, Haier, Panasonic, LG, Samsung और Lloyd जैसे ब्रांड्स के विकल्प।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Black Edition 1.5 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC
यह हायर का 1.6 टन क्षमता वाला लिमिटेड एडिशन स्मार्ट स्प्लिट एसी है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें लगावैरिएबल स्पीड कंप्रेसर हीट लोड के हिसाब से अपनी पावर को एडजस्ट करने का काम करेगा। इसकी 7-इन-1 कन्वर्टेबल सुविधा के साथ इसकी पावर को 40%-110% तक सेट किया जा सकता है। 1200 CFM के एयरफ्लो वाला यह एसी 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को ठंडा कर सकता है। इसकी फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी सिर्फ एक बटन दबाने से 21 मिनट में इंडोर यूनिट को पूरी तरह साफ कर सकता है। यह सुविधा सर्विस इंजीनियर जैसी सफाई सुनिश्चित करती है जो 99.9% स्वच्छ हवा प्रदान कर सकती है और किसी भी प्रकार की दुर्गंध, धूल और बैक्टीरिया को दूर कर सकती है। इसका 100% ग्रूवड कॉपर कंप्रेसर को बेहतर कूलिंग प्रदान करने, नुकसान से बचाने और टिकाऊपन सुनिश्चित करने में मदद करता है। | वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस एसी को आसानी से आप अपने स्मार्ट फोन के साथ-साथ अमेजन ऐलेक्सा व गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 1.6 टन
- कूलिंग पावर- 5.46 Kilowatts
- विशेषता- लंबा एयर थ्रो
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.5D x 101.7W x 31.9H सेंटीमीटर
- मॉडल- HSU19K-PZAIB5BN-INV
- सालाना ऊर्जा खपत- 1395 Kilowatts
- वोल्टेज- 50 Volts
- वॉटेज- 1395 Watts
- मटेरियल- मेटल व प्लास्टिक
खूबियां
- 111-180 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए यह सही पसंद हो सकता है
- सूपर सॉनिक कूलिंग के साथ यह कमरे को 10 सेकेंड में ठंडा कर सकता है
- इसका एयर थ्रो 20 मीटर तक का है
- AI ईको मोड इसके ऊर्जा कुशल संचालन के लिए ऑटोमैटिक तरह से इसे सेट करता है
- AI क्लाइमेट असिस्टेंट आपकी आदतों को समझकर बेहतरीन और व्यक्तिगत आराम प्रदान कर सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
01Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
यह स्प्लिट एसी कैरियर ब्रांड का है जिसकी क्षमता 1.5 टन और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसमें दिया गया वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर अपनी 6-इन-1 टेक्नोलॉजी के साथ 50% तक ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकता है। 580CFM के एयरफ्लो से लैस यह एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है। यह Carrier एसी 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जिस वजह से इसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और यह भीषण तापमान की वजह से आसानी से खराब भी नहीं होगा। इसे आप 135v-280v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 1.5 टन एसी वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस है, जिसका 2-वे डिरेक्शनल कंट्रोल पूरे कमरे में ठंडी हवा पहुंचाने में मदद करेगा। इस एसी को आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं और जिओ फेन्सिंग टेक्नोलॉजी के साथ घर पहुंचने से पहले ही इसे ऑन करके कमरे को ठंडा किया जा सकता है। यह एसी अमेजन ऐलेक्सा व गूगल वॉइस असिस्टेंट की मदद से भी आसानी से ऑपरेट हो सकता है। अगर इसमें गैस का रिसाव होता है तो रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर आपको अलर्ट करेगा
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Carrier
- क्षमता- 1.5 Tons
- कूलिंग पावर- 4800 Kilowatts
- विशेषता- ऑटो क्लीन
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 20.5D x 94W x 27.5H सेंटीमीटर
- मॉडल- CAI18EE3R36W0
- शोर स्तर- 37 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 1435 Watts
- मटेरियल- प्लास्टिक
खूबियां
- यह 111 वर्ग फीट से 150 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है।
- इसके HD और PM 2.5 फिल्टर हवा को साफ करने का काम करेंगे।
- हाईड्रो ब्लू कोटिंग लंबे समय तक आपको आराम देने का काम करेगी।
- इसकी फैन स्पीड को 4 लेवल पर सेट किया जा सकता है।
- ऑटो रीस्टार्ट के साथ बिजली जाने के बाद इसे पुरानी सेटिंग पर ही चालू किया जा सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।
02Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC
यह 1.5 टन क्षमता वाला 4 स्टार वाईफाई एसी पैनासॉनिक ब्रांड का है, जो 120-170 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें लगी कॉपर कंडेंसर कॉइल बेहतर प्रदर्शन देते हुए इसे बहुत अधिक रख-रखाव की समस्या को भी कम करेगी। इसमें दिया गया PM 0.1 फिल्टर आपको ठंडी के साथ-साथ साफ हवा भी दे सकता है और हवा में मौजकूद छोटे-छोटे कणों को भी आसानी से हटा सकता है। इस Panasonic AC का एयर फ्लो 576 CFM का है, जिस वजह से पूर कमरे अच्छी तरह से ठंडा हो सकता है। इस एसी को रिमोट कंट्रोल के साथ-साथ आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोसल कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह MirAie द्वारा संचालित है और इसके संचालन को आप अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। कन्वर्टेबल मोड्स से लैस यह एसी 45% से लेकर हाई कैपेसिटी कूलिंग पर काम कर सकता है, जिस कारण आप इसके संचालन को जरूरत के हिसाब से सेट कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Panasonic
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 17231 British Thermal Units
- विशेषता- 2 वे स्विंग
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.4D x 87W x 29.5H सेंटीमीटर
- मॉडल- CS/CU-SU18AKY3W
- सालाना ऊर्जा खपत- 977.16 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 35db
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 1655 Watts
खूबियां
- यह एसी 2 वे स्विंग के साथ 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कूलिंग कर सकता है।
- गैस रिसाव को रोकने के लिए खास शील्डब्लू+ सुरक्षा कोटिंग दी गई है।
- इसे 145v-286v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ट्रू एआई मोड आरामदायक तापमान बनाए रखने में मदद करता है और ऊर्जा की बचत कर सकता है।
- क्रिस्टल क्लीन टेक्नोलॉजी कूलिंग प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
03LG 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi & Energy Manager+, DUAL Inverter Split AC
यह एलजी का 1.5 टन क्षमता वाला वाईफाई एसी 5 एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसमें लगा ड्यूअल इन्वर्टर कंप्रेसर शानदार कूलिंग और टिकाऊपन सुनिश्चित कर सकता है। इसकी खासियत है कि यह 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कमरे को ठंडा कर सकता है। यह अपनी 4 वे एयर स्विंग सुविधा के साथ पूरे कमरे को एक समान रूप से ठंडा कर सकता है। यह LG Air Conditioner 111-150 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही विकल्प हो सकता है। इसमें लगी 100% कॉपर ट्यूब इसके टिकाऊपन को बढ़ाते हुए इसे ज़ंग से सुरक्षित रखेंगी। वहीं, गोल्ड फिन+ कोटिंग इसकी लाइफ को बढ़ाने में मदद करेंगी। इसमें आपको VIRATT मोड की सुविधा भी मिलेगी, जिसकी मदद से इसकी क्षमता को 116% तक बढ़ाया जा सकता है। इसका एडवांस मेकैनिज्म, मौसम की स्थिती, इस्तेमाल के पैटर्न और जरूरत को समझते हुए कूलिंग को सेट करने में मदद करेगा। अगर कभी एलजी के इस एसी में रेफ्रिजरेंट की मात्रा कम होगी तो लो गैस डिटेक्शन सुविधा आपको अलर्ट करेगी, ताकि बिना किसी रुकावट कूलिंग हो सके। इसके साथ ही, एडीसी सेंसर अलग-अलग परिस्थितियों में एसी को पूरी तरह से सुरक्षित रखने का काम करेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 5 Kilowatts
- विशेषता- ऑटो क्लीन
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 21D x 99.8W x 34.5H सेंटीमीटर
- मॉडल- US-Q19PWZE3
- सालाना ऊर्जा खपत- 744.75 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 31 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 1290 Watts
खूबियां
- डाइट मोड+ कम बिजली की खपत के साथ कुशलतापूर्वक कूलिंग कर सकता है।
- मानसून कम्फर्ट आर्द्रता के स्तर को कुशलतापूर्वक समझकर बारिश के दौरान शानदार कूलिंग कर सकता है।
- शोर-मुक्त और आरामदायक शीतलन अनुभव के लिए आप म्यूट फंक्शन पर स्विच करे सकते हैं।
- स्मार्ट डाय्ग्नॉसिस समस्याओं का तुरंत पता लगाता है और उनका समाधान करता है।
- इसे आप अमेजन ऐलेक्सा व गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड के साथ भी कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी पैसा वसूल नहीं लगी।
04Samsung 2 Ton 3 Star AI Inverter Smart Split AC
यह 2 टन क्षमता वाला सैमसंग का 3 स्टार स्मार्ट स्प्लिट एसी है। यह एसी 5 स्टेप कन्वर्टेबल कूलिंग मोड्स के साथ आता है, जिस वजह से इसे आप 40%-120% की क्षमता पर इस्तेमाल कर सकेंगे। डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह एसी ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए आपको शानदार कूलिंग का अनुभव करा सकता है। इसकी 100% कॉपर कंडेंसर ट्यूब्स टिकाऊपन को बढ़ाएंगी जिस वजह से यह मौसम की मार से खराब नहीं होगा और साथ ही ज़ंग की भी समस्या नहीं होगी। वाईफाई कनेक्टिविटी वाला Samsung का यह 2 टन एसी AI एनर्जी मोड से लैस है, जिस वजह से 30% तक ऊर्जा की भी बचत की जा सकती है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस एसी को आप अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसे आसानी से घर पहुंचने से पहले 35 किलोमीटर तक के रेडियस में ऑन करके कमरे को ठंडा किया जा सकता है। एक सीमित वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, रिमोट कंट्रोल के अलावा इसे आप अमेजन ऐलेक्सा व गूगल असिस्टेंट वॉइस कमांड के साथ भी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 2 टन
- कूलिंग पावर- 11772 British Thermal Units
- विशेषता- 5 स्टेप कन्वर्टेबल
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 21.5D x 105.5W x 29.9H सेंटीमीटर
- मॉडल- AR50F24D1XHNNA
- ऊर्जा खपत- 1159.8 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 45 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 2000 Watts
खूबियां
- यह 200-240 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है
- 4 वे स्विंग पूरे कमरे में ठंडी हवा को समान रूप से फैलाएगा
- 2 स्टेप ऑटो क्लीन के साथ इंडोर यूनिट को आसानी से साफ किया जा सकता है
- कॉपर ऐंटी-बैक्टेरियल फिल्टर ठंडी के साथ-साथ साफ हवा भी आपको देंगे
- यह 58 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी रिमोट कंट्रोल की क्वालिटी से खुश नहीं हैं
ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर
05Lloyd Stylus 1.5 Ton 5 Star Wi-Fi Inverter Split AC
1.5 टन क्षमता वाला यह 5 स्टार स्प्लिट एसी लॉयड ब्रांड का है, जो वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस है। 5 स्टार रेटिंग वाला यह स्प्लिट एसी 120 वर्ग फीट साइज वाले कमरे के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें दी गई लो गैस डिटेक्शन सुविधा रेफ्रिजरेंट कम होने पर आपको अलर्ट कर सकती है। इसमें लगी 100% कॉपर इनरग्रूव्ड ट्यूब्स बेहतर हीट ट्रांस्फर करते हुए कोरोजन और ज़ंग लगने की समस्या को कम करेंगी, साथ ही एसी की लाइफ को भी बढ़ाएंगी। इस Lloyd स्मार्ट AC का क्लीन फिल्टर इंडीकेशन इंडोर यूनिट की सफाई करने के लिए आपको सूचित करेगा। 140V to 280V की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इसे ऑपरेट किया जा सकता है। कम आवाज के साथ काम करने वाले इस स्मार्ट एसी की खासियत है कि इसे आप Havells Sync ऐप की मदद से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसी के साथ यह गूगल असिस्टेंट और अमेजन ऐलेक्सा वॉइस कमांड के साथ भी कम्पैटिबल है। प्रीमियम रिमोट कंट्रोल के साथ आने वाला यह एसी स्मार्ट 4-वे स्विंग के साथ कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा को फैला सकता है। वहीं, ऐंटी-वायरल डस्ट फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर हवा से छोटे-छोटे कणों को हटाने में मदद करेंगे। 6-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ इसकी कूलिंग क्षमता को 30%-110% तक सेट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lloyd
- क्षमता- 1.5 टन
- कूलिंग पावर- 5.05 Kilowatts
- विशेषता- डीह्यूमिडिफायर
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 22.2D x 92W x 31.6H सेंटीमीटर
- मॉडल- GLS18V5KONMY
- सालाना ऊर्जा खपत- 752.39 Kilowatt Hours
- शोर स्तर- 36 Decibels
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 1254 Watts
खूबियां
- यह भारत का पहला ऐसा एसी है जिसका Fascia (सामने का पैनल) बदला जा सकता है
- इसके स्विंग कंट्रोल को आप जरूरत के हिसाब से सेट कर सकेंगे
- इसका एयर थ्रो 7 मीटर का है
- बिजली जाने के बाद पावर रीस्टोरेशन इसे पुरानी सेटिंग पर चालू कर सकता है
- यह 52 डग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है
कमी
- कुछ अमजेन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से खुश नहीं हैं
06
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अब समझिए इन सभी वाफाई एसी के बीच का अंतर
आपने वाईफाई कनेक्टविटी वाले एसी के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया लेकिन इनके बीच का अंतर समझने में यह तालिका आपकी मदद कर सकती है:
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
स्मार्ट ऐप |
|
Haier (HSU19K-PZAIB5BN-INV) |
1.5 टन |
5 |
Hai Smart |
|
Carrier (CAI18EE3R36W0) |
1.5 टन |
3 |
Carrier |
|
Pansonic (CS/CU-SU18AKY3W) |
1.5 टन |
3 |
MirAIe |
|
LG (US-Q19PWZE3) |
1.5 टन |
5 |
ThinQ |
|
Samsung (AR50F24D1XHNNA) |
2 टन |
3 |
SmartThings |
|
Lloyd (GLS18V5KONMY) |
1.5 टन |
5 |
Havells ONE |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- क्या भारतीय घरों के लिए वाईफाई एसी सही पसंद हो सकते हैं?हां, भारतीय घरों के लिए वाई-फाई एसी एक बेहतरीन विकल्प हैं। यह चिलचिलाती गर्मी में घर पहुंचने से पहले ही कमरा ठंडा करने की सुविधा देते हैं। एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट से कंट्रोल और बिजली खपत की रियल-टाइम मॉनिटरिंग इन्हें स्मार्ट और किफायती बनाती है, जो आधुनिक जीवनशैली के लिए बिल्कुल सही है।
- किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी वाले वाईफाई एसी मिल जाएंगे?Carrier, Panasonic, LG, Samsung और Lloyd जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी के वाईफाई एसी मिल जाएंगे। Panasonic अपने बेहतरीन ऐप कंट्रोल के लिए जाना जाता है, जबकि LG और Samsung टिकाऊपन और कूलिंग टेक्नोलॉजी में माहिर हैं। Carrier और Lloyd बजट और परफॉर्मेंस का अच्छा संतुलन देते हैं। ये सभी ब्रांड स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ बिजली की बचत भी सुनिश्चित करते हैं।
- वाईफाई एसी किस बजट में मिल सकते हैं?भारत में वाईफाई एसी की शुरुआती कीमत लगभग ₹28,000 से ₹32,000 (1 टन, 3 स्टार) के बीच होती है। लोकप्रिय 1.5 टन मॉडल के लिए बजट ₹35,000 से ₹50,000 तक जा सकता है। कीमत ब्रांड, स्टार रेटिंग और मैटर जैसे लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स पर निर्भर करती है।
You May Also Like